Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इसी के तहत मझौल थाना की पुलिस ने 01 वास्तविक धारक मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इसी के तहत मझौल थाना की पुलिस ने 01 वास्तविक धारक मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
More news from Bihar and nearby areas
- बाढ़ आपदा 2026 में सरकार प्रशासन की विफलता पर कटाक्ष करते हुए सुने #छोटीभारती ने #कविता के माध्यम से क्या कहा | Mobile Tv News1
- संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में योग्यता आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन1
- बेगूसराय मटिहानी विधानसभा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में KDS Foundation ने शुरू किया राहत कार्य, भोजन एवं दवाइयों का किया वितरण बेगूसराय मटिहानी विधानसभा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में KDS Foundation ने शुरू किया राहत कार्य, भोजन एवं दवाइयों का किया वितरण बेगूसराय। जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए KDS Foundation की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नयागांव में जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। KDS Foundation के अध्यक्ष एवं चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के दौरान Foundation की ओर से अपनी सीमित क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री एवं दवाइयां पहुंचाई जाती हैं। इस वर्ष भी राहत कार्य की शुरुआत नयागांव से की गई है। शनिवार को बलहपुर एवं महेंद्रपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा के किनारे बसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ हर वर्ष एक बड़ी त्रासदी लेकर आती है। हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ता है और भोजन, पीने के पानी तथा दवाइयों जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि KDS Foundation एक छोटी संस्था है और हमारे संसाधन भी सीमित हैं। इसके बावजूद प्रत्येक वर्ष अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर सहायता करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन इतनी बड़ी आपदा के सामने व्यक्तिगत एवं सीमित संसाधनों से किया गया प्रयास पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सहायता “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान है। डॉ. सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित लोगों की समस्याएं समाप्त नहीं होतीं। बाढ़ के बाद डायरिया, त्वचा संबंधी बीमारियां, संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं काफी आम हो जाती हैं। इसलिए Foundation की ओर से राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ पानी उतरने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय सहायता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी प्रयास किया जाएगा। रेड क्रॉस से आगे आने की अपील डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस आपदा की घड़ी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बेगूसराय से भी आगे आकर व्यापक स्तर पर राहत कार्य शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस जैसी बड़ी मानवीय संस्था के पास अपेक्षाकृत अधिक संसाधन, स्वयंसेवक एवं राहत कार्य संचालित करने की क्षमता है। ऐसे समय में संस्था को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत दल भेजकर जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, दवाइयां, पीने का पानी एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा, “हम जैसे छोटे लोग अपने सीमित संसाधनों में जो कुछ कर सकते हैं, हर वर्ष करते हैं। लेकिन इतनी बड़ी आपदा के सामने हमारी कोशिश ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। इसलिए बड़ी संस्थाओं को अब आगे आना चाहिए। यह राजनीति या श्रेय लेने का समय नहीं, बल्कि मानवता के साथ खड़े होने का समय है।” डॉ. सिंह ने रेड क्रॉस के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी विलंब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर व्यापक राहत अभियान शुरू करें, ताकि इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों को समय पर आवश्यक सहायता मिल सके। KDS Foundation ने भी स्पष्ट किया कि राहत कार्य परिस्थितियों के अनुसार आगे भी जारी रहेगा और बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।4
- बेगूसराय- मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल सुपुर्द, SP ने दी जानकारी मंझौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इसी के तहत मझौल थाना की पुलिस ने 01 वास्तविक धारक मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.1
- लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।1
- मटिहानी के नयागांव बलहपुर तू २ पंचायत में बाढ़ राहत शिविर लगाकर पीड़ित को भोजन व राहत दिया जा रहा है...1
- नम आंखों से कान्हा को विदाई, गंगा में हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य समापन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भावुक समापन, गंगा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं मोकामा घाट। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आज धूमधाम और भावुक माहौल के बीच पूर्ण समापन हो गया। भगवान श्रीकृष्ण, माता देवकी और वासुदेव समेत सभी प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं को मोकामा घाट से कोइलसाइड, पंचमहला और मोकामा घाट क्षेत्र में घुमाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अंतिम विदाई देने के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कई श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई का भावुक पल भी नजर आया। पूजा और मेले के कई दिनों के उत्साह के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ आयोजन का समापन हो गया। वहीं, विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मेडिकल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं को गंगा में विसर्जित किया। गाजे-बाजे, जयकारों और नम आंखों के बीच श्रीकृष्ण को विदाई दी गई और जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ।1
- #शाम्हो बेगूसराय भयानक बाढ़ की चपेट में सम्राट चौधरी जी इसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कीजिए | Begusarai | Mobile Tv News1