logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था। आरोपी राजू दुबे इसी अपमान की आग में जल रहा था। 21 जून की रात उसने कमेंट करें...

1 hr ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था। आरोपी राजू दुबे इसी अपमान की आग में जल रहा था। 21 जून की रात उसने कमेंट करें...

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नोडल अधिकारी ने स्कूलों में परखी निपुण भारत मिशन की हकीकत उरई,जालौन। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जनपद की नोडल अधिकारी श्वेता किरण ने गुरुवार को डकोर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण और नॉन निपुण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और निपुण भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति परखी। उनके साथ जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपेश कुमार सिंह और एआरपी मोहित गुप्ता मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मौखरी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान निपुण प्लस एप के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षक डायरी और कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। संदर्शिका के ट्रैकर की स्थिति भी देखी और शिक्षकों से उसके उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में नवीन निपुण लक्ष्यों के विस्तारीकरण से संबंधित पोस्टर लगाए जाने की स्थिति देखी। इसके साथ ही शिक्षक और छात्र उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और कक्षा शिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डकोर ब्लॉक में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से प्रशिक्षण की गतिविधियों और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई।
    1
    नोडल अधिकारी ने स्कूलों में परखी निपुण भारत मिशन की हकीकत

उरई,जालौन। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जनपद की नोडल अधिकारी श्वेता किरण ने गुरुवार को डकोर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण और नॉन निपुण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और निपुण भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति परखी। उनके साथ जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपेश कुमार सिंह और एआरपी मोहित गुप्ता मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मौखरी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान निपुण प्लस एप के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षक डायरी और कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। संदर्शिका के ट्रैकर की स्थिति भी देखी और शिक्षकों से उसके उपयोग के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने विद्यालयों में नवीन निपुण लक्ष्यों के विस्तारीकरण से संबंधित पोस्टर लगाए जाने की स्थिति देखी। इसके साथ ही शिक्षक और छात्र उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और कक्षा शिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डकोर ब्लॉक में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से प्रशिक्षण की गतिविधियों और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र की डूडा कॉलोनी में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के करीब दो दिन बाद उसका शव घर के अंदर मिला। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आटा थाना क्षेत्र निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। वह डूडा कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी मां बालाजी गई हुई थीं। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान शिवम बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    1
    जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र की डूडा कॉलोनी में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के करीब दो दिन बाद उसका शव घर के अंदर मिला। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान आटा थाना क्षेत्र निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। वह डूडा कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि उसकी मां बालाजी गई हुई थीं। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान शिवम बिजली के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • प्रदीप आत्महत्या कांड में चार दिन बाद आरोपी गिरफ्तार सदर विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में पेश होगा आरोपी जालौन। प्रदीप आत्महत्या कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के चार दिन बाद मामले में वांछित आरोपी राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है। बताया गया कि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने मृतक प्रदीप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 के तहत धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) एससी-एसटी एक्ट में आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव, निवासी मोहल्ला धुँवाताल, जालौन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    प्रदीप आत्महत्या कांड में चार दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
सदर विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय में पेश होगा आरोपी
जालौन। प्रदीप आत्महत्या कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के चार दिन बाद मामले में वांछित आरोपी राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है।
बताया गया कि सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने मृतक प्रदीप के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजा जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, थाना कोतवाली जालौन में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 के तहत धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) एससी-एसटी एक्ट में आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव, निवासी मोहल्ला धुँवाताल, जालौन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या जालौन: 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन, 20 अगस्त 2026*। गोहन थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा में हुए हत्या के अंधे कत्ल का सफल अनावरण कर दिया है। 22 जून 2026 को वादी राकेश तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी पृथ्वीपुरा ने अज्ञात के खिलाफ पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना गोहन में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ व थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर ग्राम बिठौली थाना बिठौली जनपद इटावा निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी भांजी रूपाली की शादी थी। तेल की रस्म के दिन शराब के नशे में होने के कारण मृतक गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने बदला लेने की ठान ली। 21 जून की रात उसने खेत पर सो रहे गिरजाशंकर के सिर पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    2
    2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या

जालौन: 2 माह पुराने ब्लाइंड मर्डर का गोहन पुलिस ने किया खुलासा, बेइज्जती का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*जालौन, 20 अगस्त 2026*। गोहन थाना पुलिस ने ग्राम पृथ्वीपुरा में हुए हत्या के अंधे कत्ल का सफल अनावरण कर दिया है। 22 जून 2026 को वादी राकेश तिवारी पुत्र स्व0 गिरजाशंकर निवासी पृथ्वीपुरा ने अज्ञात के खिलाफ पिता की डंडे से पीटकर हत्या करने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर थाना गोहन में मु0अ0सं0 51/26 धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ व थानाध्यक्ष गोहन की टीम ने इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर ग्राम बिठौली थाना बिठौली जनपद इटावा निवासी राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी भांजी रूपाली की शादी थी। तेल की रस्म के दिन शराब के नशे में होने के कारण मृतक गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा और बेइज्जत कर घर से भगा दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने बदला लेने की ठान ली। 21 जून की रात उसने खेत पर सो रहे गिरजाशंकर के सिर पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में कुठोंद पुलिस ने पकड़ा एक टाप टेन अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    1
    जालौन में कुठोंद पुलिस ने पकड़ा एक टाप टेन अपराधी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है इनके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* *कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद* जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    2
    कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*

*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार /तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
*कुठौंद पुलिस का बड़ा एक्शन /तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार/ तमंचा कारतूस और 20 कुंतल चोरी की लकड़ी बरामद*
जनपद जालौन अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा कारतूस पिकअप वाहन और चोरी कर ले जाई जा रही करीब 20 कुंतल लकड़ी बरामद की गई
आप को बता दें पुलिस के अनुसार थाना कुठौंद क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में सूचना दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने बच निकलने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ इसके अलावा उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस का कहना है कि इसी पिकअप वाहन में चोरी की गई करीब 20 कुंतल लकड़ी लादकर ले जाई जा रही थी
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें आपराधिक इतिहास भी खंगाला
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला पुलिस जांच में आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही गई पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद लकड़ी कहां से चोरी की गई थी और इस मामले में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं
मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस अब बरामद पिकअप वाहन और लकड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है
बता दें कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार दो दशक में करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप, मकान के सौदे और दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला जालौन। थाना कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मकान के सौदे और रुपये के विवाद से जुड़ा मामला मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार प्रदीप कुमार का सात माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार बेटे के इलाज के लिए प्रदीप ने मोहल्ला धुँवाताल निवासी राजबहादुर यादव से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का सौदा किए जाने की बात सामने आई थी। प्रदीप की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उधार ली गई रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस किए जा चुके थे, इसके बावजूद मकान वापस नहीं किया गया। बाद में राजबहादुर यादव द्वारा करीब छह लाख रुपये में मकान लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि राजबहादुर यादव, उनके भाई और दस्तावेज लेखक माताप्रसाद ने आपसी सांठगांठ कर मकान को राजबहादुर के भाई के नाम कर दिया और रुपये के चेक के माध्यम से लेनदेन किए जाने की बात कही गई। 14 अगस्त को रुपये मांगने पर जातिसूचक गाली देने का आरोप परिजनों के मुताबिक प्रदीप ने बकाया रकम की मांग की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को रुपये मांगने पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आएंगे कई अहम सवाल प्रकरण में अब राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस के सामने मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन, दस्तावेज तैयार कराने और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अहम होगी। मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों में यह भी कहा गया है कि राजबहादुर मूल रूप से जालौन के निवासी नहीं हैं, बल्कि कानपुर देहात में रहते थे और कुछ समय पहले रिश्तेदारी के चलते जालौन आए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से खबर में यह आरोप भी सामने आया है कि पिछले करीब दो दशकों में उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हालांकि इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। करोड़ों की संपत्ति के आरोपों की भी उठी चर्चा मामले के बीच राजबहादुर यादव पर पिछले दो दशकों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी चर्चा में हैं। यदि पुलिस अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा उनकी चल-अचल संपत्तियों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाती है तो संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों तथा संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि संपत्तियों की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा थाना कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 में पुलिस ने धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
    1
    प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार

दो दशक में करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप, मकान के सौदे और दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला
जालौन। थाना कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
मकान के सौदे और रुपये के विवाद से जुड़ा मामला
मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार प्रदीप कुमार का सात माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार बेटे के इलाज के लिए प्रदीप ने मोहल्ला धुँवाताल निवासी राजबहादुर यादव से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का सौदा किए जाने की बात सामने आई थी।
प्रदीप की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उधार ली गई रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस किए जा चुके थे, इसके बावजूद मकान वापस नहीं किया गया। बाद में राजबहादुर यादव द्वारा करीब छह लाख रुपये में मकान लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया।
परिजनों का आरोप है कि राजबहादुर यादव, उनके भाई और दस्तावेज लेखक माताप्रसाद ने आपसी सांठगांठ कर मकान को राजबहादुर के भाई के नाम कर दिया और रुपये के चेक के माध्यम से लेनदेन किए जाने की बात कही गई।
14 अगस्त को रुपये मांगने पर जातिसूचक गाली देने का आरोप
परिजनों के मुताबिक प्रदीप ने बकाया रकम की मांग की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को रुपये मांगने पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।
परिजनों के अनुसार शनिवार रात प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस जांच में सामने आएंगे कई अहम सवाल
प्रकरण में अब राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस के सामने मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन, दस्तावेज तैयार कराने और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अहम होगी।
मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों में यह भी कहा गया है कि राजबहादुर मूल रूप से जालौन के निवासी नहीं हैं, बल्कि कानपुर देहात में रहते थे और कुछ समय पहले रिश्तेदारी के चलते जालौन आए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से खबर में यह आरोप भी सामने आया है कि पिछले करीब दो दशकों में उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हालांकि इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
करोड़ों की संपत्ति के आरोपों की भी उठी चर्चा
मामले के बीच राजबहादुर यादव पर पिछले दो दशकों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी चर्चा में हैं। यदि पुलिस अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा उनकी चल-अचल संपत्तियों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाती है तो संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों तथा संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सामने आ सकती है।
हालांकि संपत्तियों की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
थाना कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 में पुलिस ने धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था। आरोपी राजू दुबे इसी अपमान की आग में जल रहा था। 21 जून की रात उसने कमेंट करें...
    1
    22 जून को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने अपने पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात हमलावर द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया।

कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने इटावा जनपद के बिठौली निवासी 50 वर्षीय राजू दुबे उर्फ राजकुमार को धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी राजू दुबे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि फरवरी माह में उसकी भांजी की शादी थी, जहाँ उसने शराब पी ली थी। इस बात पर रिश्तेदार गिरजाशंकर तिवारी ने उसे थप्पड़ मारे और बेइज्जत करके शादी से भगा दिया था।

आरोपी राजू दुबे इसी अपमान की आग में जल रहा था। 21 जून की रात उसने

कमेंट करें...
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.