दिखने लगा युद्ध का असर, गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध के प्रभाव अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं,जिसको लेकर बैतूल जिले भर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों गैस उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है और ओटीपी आने में भी देरी हो रही है, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी फिलहाल बंद बताई जा रही है। जिससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर व्यवस्था ठीक नहीं है और “वेटिंग” (ओटीपी सत्यापन) ठीक से नहीं लग रही है, जिससे सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
दिखने लगा युद्ध का असर, गैस एजेंसियों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और युद्ध के प्रभाव अब भारत में भी दिखाई देने लगे हैं,जिसको लेकर बैतूल जिले भर की गैस एजेंसियों पर इन दिनों गैस उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी जा रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है और ओटीपी आने में भी देरी हो रही है, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई भी फिलहाल बंद बताई जा रही है। जिससे होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर व्यवस्था ठीक नहीं है और “वेटिंग” (ओटीपी सत्यापन) ठीक से नहीं लग रही है, जिससे सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
- User1340Athner, Betul😤56 min ago
- श्रमायुक्त ने प्रसारित किया इंटक का चुनाव उच्च न्यायलय के निर्देश पर श्रमायुक्त ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक यूपी का चुनाव प्रसारित कर1
- "सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए, अब दो रिफिल बुकिंग के बीच की न्यूनतम समय सीमा 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और सबको समय पर गैस उपलब्ध कराना है। यह नया नियम 2026 में लागू हुआ है और अब 25 दिन पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकेगा।" रोज़ाना ज्ञान की वीडियो और आपके क्षेत्र की खबरों 📰 के लिए ऊपर दिए गए लिंक से शुरू ऐप डाउनलोड करें।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम: लखनपुर (खांड़ादेवरी) निवासी श्री ओम प्रकाश कुशवाहा द्वारा बिटिया दुर्गा कुशवाहा की सगाई रसम अदाएगी के पश्चात यहां पर भी जरूरतमंद वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को कराए गए स्वादिष्ट भोजन। इस दौरान इनके परिजन कमलेश कुशवाहा, कपिल, जितेंद्र, आनंद, भगवानदास (चाचा) बंटी, अरविंद, भगवानदास (फूफा) रामकिशन एवं बैनी प्रसाद कुशवाहा ने भी भोजन परोसकर पुण्य कार्य किया।1
- मढ़ई में आयोजित की गई स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की पर्यटन रणनीति की समीक्षा की गई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वन्यप्राणी गलियारों के महत्व एवं पारिस्थितिकी सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सीमा के निकट भवन एवं अन्य अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति व्यक्त की गई। साथ ही संरक्षित क्षेत्र की सीमा के निकट पर्यटन सुविधाओं के पर्यावरण के अनुकूल विस्तार, पर्यटन से रोजगार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या तथा इसके संभावित दुष्प्रभावों के न्यूनीकरण एवं पुनर्संयोजन के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।1
- नर्मदापुरम। शहर में लगभग इंडियन गैस सप्लाई हो या भारत गैस सप्लाई सभी जगह जनता जनार्दन परेशान होती नजर आ रही क्योंकि टंकी की बुकिंग का नियम बदल गया है यदि आपने बुकिंग की टंकी ले ली है तो 25 दिन बाद ही अब आपको दूसरी टंकी मिलेगी यह सिलसिला आप नर्मदा पुरम में देखने को मिल रहा है लोग गैस की टंकी के लिए लगातार परेशान होते नजर आ रहे हैं1
- नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील क्षेत्र के दो किसान अपनी समस्याओं को लेकर पैदल ही भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए निकल पड़े थे। किसानों का कहना था कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना और नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों किसान अपनी पैदल यात्रा को आगे न बढ़ाते हुए वापस गांव लौटने के लिए तैयार हो गए।1
- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् का प्रस्फुटन समितियों के लिए क्षमातावर्धक प्रशिक्षण आयोजित भैंसदेही मध्य प्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधीन जन अभियान परिषद् ने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए क्षमातावर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था एवं विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समितियों के सदस्यों को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए सम्मानित करना तथा आगे की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों ने शिरकत की तथा अपने हस्ताक्षर के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराई श्रीमती केचना सोनारे, श्रीमती सविता सोनार, श्रीमती दीपिका घनिकर, श्रीमती सारिका सोनारे, श्रीमती रक्षा उजोने, श्रीमती आँचल खाडे, श्रीमती वैष्णवी धानेकर, शोमा सोनारे, ग्राम बरहापुर श्रीमती किरण सोनारे, श्रीमती शोभा किरण सोनारे, गुरुपास हरसुले, ग्राम धुड़िया नई (ग्रा. वि.प्र. समिति का सचिव)सुधीर काकोड़िया, ग्राम पलामपानी दिनेश बारसकर, ग्राम राक्सी यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जन अभियान परिषद् ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया2
- छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे अमरवाड़ा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा रोड में छात्रावास के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने अमरवाड़ा पुलिस को मंगलवार की शाम 5:00 बजे सूचना दी कि छात्रावास के पीछे किसी बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ है जिसकी उम्र 75 वर्ष बताई जा रहीहै नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि महिला का शव लगभग दो-तीन दिन पुराना लग रहा है महिला की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है नगर पालिका के शव नगर पालिका के शव वाहन की मदद से अमरवाड़ा के अस्पताल में शव को भेजा गया है और पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है और आसपास के थानों में इसकी सूचना दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि महिला को जो कोई पहचानता हो सूचनादे1
- मढ़ई के लग्जरी रिजॉर्ट्स ने प्रदर्शनी में रखे थे वन्य प्राणियों के अवशेष, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने किए जप्त सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र स्थित देश विदेश में चर्चित और महंगे फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला सामने आया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम ने सर्चिग के दौरान रिजॉर्ट से चीतल के सींग, सेही के कांटे और सांप की केंचुली बरामद की है। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।एसटीआर के बागड़ा बफर के रेंजर विलास डोंगरे ने बताया कि 9 मार्च को इस 40 एकड़ में फैले आलीशान रिजॉर्ट में दबिश दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने विदेशी और वीआईपी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिना अनुमति वन्यजीवों के अंगों को डिस्प्ले (प्रदर्शनी) में रखा था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बागड़ा बफर की टीम को रिपोर्ट से चीतल के 4 सींग, सेही के 4 कांटे, सांप की 2 केंचुली मिली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर के एसडीओ आशीष खोपरागढ़े के अनुसार प्राथमिक जांच में रिजॉर्ट का मैनेजर मुख्य रूप से जिम्मेदार नजर आ रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। विभाग यह पता लगा रहा है कि ये अवशेष कितने पुराने हैं। इन्हें जंगल के किस हिस्से से लाया गया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में रिजॉर्ट मालिक की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।1