logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निर्धारित मूल्य से महंगी खाद बेचने का आरोप, किसान ने कृषि विभाग में की शिकायत दुकानदार से मांगा गया स्पष्टीकरण, जवाब के बाद होगी आगे की कार्रवाई रफीगंज शहर के सरकारी अस्पताल पथ, थाना के समीप स्थित गणेश ट्रेडर्स पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगा है। कासमा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी किसान लुटन सिंह ने मामले को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है। किसान के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को उन्होंने दुकान से यूरिया की 7 बोरी और NPK 10:26:26 की 6 बोरी खाद खरीदी। आरोप है कि दुकानदार ने यूरिया के लिए ₹330 प्रति बोरी और NPK के लिए ₹2,100 प्रति बोरी की मांग की। किसान ने फोन के माध्यम से भुगतान करने के बाद कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई। मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि संबंधित दुकानदार को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। दुकानदार का जवाब प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Rafiganj #Aurangabad #Bihar #Khad #Fertilizer #Kisan #AgricultureDepartment #KisanKiAwaaz #FertilizerPrice #BiharNews #RafiganjNews #AurangabadNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum

1 hr ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

निर्धारित मूल्य से महंगी खाद बेचने का आरोप, किसान ने कृषि विभाग में की शिकायत दुकानदार से मांगा गया स्पष्टीकरण, जवाब के बाद होगी आगे की कार्रवाई रफीगंज शहर के सरकारी अस्पताल पथ, थाना के समीप स्थित गणेश ट्रेडर्स पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगा है। कासमा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी किसान लुटन सिंह ने मामले को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है। किसान के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को उन्होंने दुकान से यूरिया की 7 बोरी और NPK 10:26:26 की 6 बोरी खाद खरीदी। आरोप है कि दुकानदार ने यूरिया के लिए ₹330 प्रति बोरी और NPK के लिए ₹2,100 प्रति बोरी की मांग की। किसान ने फोन के माध्यम से भुगतान करने के बाद कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई। मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि संबंधित दुकानदार को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। दुकानदार का जवाब प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। #Rafiganj #Aurangabad #Bihar #Khad #Fertilizer #Kisan #AgricultureDepartment #KisanKiAwaaz #FertilizerPrice #BiharNews #RafiganjNews #AurangabadNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum

More news from झारखंड and nearby areas
  • *बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, परिवार बाल-बाल बचा,* *दो कमरे भी जर्जर, डर के साए में बाहर सो रहा परिवार;* *मुआवजा व आवास की मांग* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): लगातार बारिश में जबड़ा पंचायत के तरवाडीह टोला निवासी प्रमोद यादव का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में सो रहा था, लेकिन संयोग से सभी सुरक्षित बच गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।दो कमरे अभी भी जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। जान के डर से परिवार घर के बाहर रात गुजारने को मजबूर है। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव व पंचायत समिति सदस्य रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप को जानकारी दी। *सवाल यह है कि जर्जर घर की सुध कब लेगा प्रशासन?* बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ने के बाद अब सरकारी मदद की उम्मीद टिकी है। आवास योजना और आपदा राहत जैसी सरकारी व्यवस्थाओं के बावजूद यदि एक परिवार टूटे हुए मिट्टी के घर में डर के साए में रात गुजारने को मजबूर है, तो जमीनी स्तर पर योजनाओं की पहुंच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखे, बल्कि बारिश और संभावित हादसे के खतरे को देखते हुए तत्काल राहत और आवास की व्यवस्था करे, ताकि किसी अनहोनी से पहले परिवार को सुरक्षित स्थान मिल सके।
    1
    *बारिश में गरीब का आशियाना ध्वस्त, परिवार बाल-बाल बचा,*

*दो कमरे भी जर्जर, डर के साए में बाहर सो रहा परिवार;*

*मुआवजा व आवास की मांग*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): लगातार बारिश में जबड़ा पंचायत के तरवाडीह टोला निवासी प्रमोद यादव का मिट्टी का घर भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त परिवार घर में सो रहा था, लेकिन संयोग से सभी सुरक्षित बच गए। घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।दो कमरे अभी भी जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। जान के डर से परिवार घर के बाहर रात गुजारने को मजबूर है। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव व पंचायत समिति सदस्य रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप को जानकारी दी।
*सवाल यह है कि जर्जर घर की सुध कब लेगा प्रशासन?*
बारिश में गरीब परिवार का आशियाना उजड़ने के बाद अब सरकारी मदद की उम्मीद टिकी है। आवास योजना और आपदा राहत जैसी सरकारी व्यवस्थाओं के बावजूद यदि एक परिवार टूटे हुए मिट्टी के घर में डर के साए में रात गुजारने को मजबूर है, तो जमीनी स्तर पर योजनाओं की पहुंच पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखे, बल्कि बारिश और संभावित हादसे के खतरे को देखते हुए तत्काल राहत और आवास की व्यवस्था करे, ताकि किसी अनहोनी से पहले परिवार को सुरक्षित स्थान मिल सके।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक उतरी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में बूथ स्तर तक लोगो को पहुचायेंगे
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
हसपुरा में भाजपा उतरी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक उतरी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में बूथ स्तर तक लोगो को पहुचायेंगे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब मधेपुरा के कुमारखंड में शहीद जगदेव सेना के बैनर तले बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 51वां शहादत दिवस मनाया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। “सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है।” 🎥 वीडियो उपलब्ध कराया: अरुण कुमार उर्फ अरुण मंडल प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, शहीद जगदेव सेना, बिहार RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल #JagdevPrasad #Madhupura #Kumarkhand #ShaheedJagdevSena #BiharNews #RRPNEWS #रिपोर्टररौशनपटेल
    1
    मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
मधेपुरा में गूंजा जगदेव बाबू का नारा 🔥 | 51वां शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब
मधेपुरा के कुमारखंड में शहीद जगदेव सेना के बैनर तले बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 51वां शहादत दिवस मनाया गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
“सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है।”
🎥 वीडियो उपलब्ध कराया: अरुण कुमार उर्फ अरुण मंडल
प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, शहीद जगदेव सेना, बिहार
RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल
#JagdevPrasad #Madhupura #Kumarkhand #ShaheedJagdevSena #BiharNews #RRPNEWS #रिपोर्टररौशनपटेल
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    21 hrs ago
  • श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
    1
    श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधकारिणी समिति माडनपुर गयाजी द्वारा तीज मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ परम ज्ञान निकेतन में संपन्न।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    52 min ago
  • जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
    1
    जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
जहानाबाद विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
जहानाबाद। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जहानाबाद विधायक ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जरूरत के अनुसार हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।
स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    10 hrs ago
  • रोहतास: दिनारा UGC नीतियों के विरोध में सवर्ण संगठनों की बैठक माँ यक्षिणी भवानी भलूनी धाम में रविवार को UGC की वर्तमान नीतियों के विरोध में सवर्ण संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में छात्र और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों से मेधावी छात्रों के भविष्य और शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से नीतियों में तत्काल सुधार करने और योग्यता व शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हितों की रक्षा करने की मांग की। बैठक में कहा गया कि मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की बात कही गई। बैठक में परशुराम सेना, सवर्ण सेना, करणी सेना समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    रोहतास: दिनारा 
 UGC नीतियों के विरोध में सवर्ण संगठनों की बैठक
 माँ यक्षिणी भवानी भलूनी धाम में रविवार को UGC की वर्तमान नीतियों के विरोध में सवर्ण संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में छात्र और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों से मेधावी छात्रों के भविष्य और शिक्षकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से नीतियों में तत्काल सुधार करने और योग्यता व शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हितों की रक्षा करने की मांग की।
बैठक में कहा गया कि मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की बात कही गई।
बैठक में परशुराम सेना, सवर्ण सेना, करणी सेना समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_Raman Kishor Chaubey
    Raman Kishor Chaubey
    Rohtas, Bihar•
    20 hrs ago
  • कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अरथुआ गांव से NB वारंटी रामस्वरूप साव गिरफ्तार रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में छापेमारी की। इस दौरान NB वारंटी रामस्वरूप साव, पिता स्व. मुंशी साव, निवासी अरथुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। #Kasama #Rafiganj #Aurangabad #BiharPolice #PoliceAction #NBWarrant #Arrest #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews #LocalNews
    1
    कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अरथुआ गांव से NB वारंटी रामस्वरूप साव गिरफ्तार

रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव में छापेमारी की। इस दौरान NB वारंटी रामस्वरूप साव, पिता स्व. मुंशी साव, निवासी अरथुआ को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
#Kasama #Rafiganj #Aurangabad #BiharPolice #PoliceAction #NBWarrant #Arrest #CrimeNews #BiharNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum #ViralNews #LocalNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 min ago
  • *रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान,* *प्राचार्य अनूप कुमार और शिक्षक विनय कुमार सिंह सम्मानित,* *विद्यालय परिवार में हर्ष* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा):हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार एवं शिक्षक विनय कुमार सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, रांची की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया।राजधानी रांची में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने की जानकारी के बाद विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षकों का यह सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरित करेगा।हंटरगंज के दो शिक्षकों को राज्यस्तर पर मिला सम्मान क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बना हुआ है।
    1
    *रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान,*

*प्राचार्य अनूप कुमार और शिक्षक विनय कुमार सिंह सम्मानित,*

*विद्यालय परिवार में हर्ष*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज(चतरा):हंटरगंज प्रखंड के रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दो शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार एवं शिक्षक विनय कुमार सिंह को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार, रांची की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में सम्मानित किया गया।राजधानी रांची में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षकों को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं विद्यालय के प्रति समर्पण को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।दोनों शिक्षकों को सम्मान मिलने की जानकारी के बाद विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि शिक्षकों का यह सम्मान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सभी शिक्षकों को प्रेरित करेगा।हंटरगंज के दो शिक्षकों को राज्यस्तर पर मिला सम्मान क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय बना हुआ है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? 🚨 पटना में खुलेआम नशा? आखिर कानून का डर क्यों नहीं? पटना में एक युवती द्वारा कथित तौर पर सिरिंज के जरिए नशीला पदार्थ लेते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो बनाए जाने पर युवती और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। सवाल सिर्फ इन लोगों से नहीं, सिस्टम और सरकार से भी है—अगर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह नशे का इस्तेमाल हो रहा है, तो रोकथाम और कार्रवाई कहां है? बिहार को नशामुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर ऐसी तस्वीरें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है। ❓ क्या कानून का डर खत्म हो रहा है? ❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है? ❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी? RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल #PatnaNews #BiharNews #DrugFreeBihar #Patna #BiharPolice #RRPNEWS
    1
    क्या कानून का डर खत्म हो रहा है?
❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है?
❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी?
🚨 पटना में खुलेआम नशा? आखिर कानून का डर क्यों नहीं?
पटना में एक युवती द्वारा कथित तौर पर सिरिंज के जरिए नशीला पदार्थ लेते हुए वीडियो सामने आया। वीडियो बनाए जाने पर युवती और उसके साथ मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे।
सवाल सिर्फ इन लोगों से नहीं, सिस्टम और सरकार से भी है—अगर सार्वजनिक जगहों पर इस तरह नशे का इस्तेमाल हो रहा है, तो रोकथाम और कार्रवाई कहां है?
बिहार को नशामुक्त बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर ऐसी तस्वीरें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।
❓ क्या कानून का डर खत्म हो रहा है?
❓ क्या नशे के कारोबार और सेवन पर प्रशासन की नजर है?
❓ ‘उड़ता बिहार’ बनने से पहले ठोस कार्रवाई कब होगी?
RRP NEWS | रिपोर्टर रौशन पटेल
#PatnaNews #BiharNews #DrugFreeBihar #Patna #BiharPolice #RRPNEWS
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.