जरासंध स्मारक निर्माण से मिला मगध के इतिहास को समुचित सम्मान : डॉ.प्रेम कुमार जरासंध स्मारक निर्माण से मिला मगध के इतिहास को समुचित सम्मान : डॉ.प्रेम कुमार - राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बताया अनुकरणीय - द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली, दानवीर और शिव भक्त योद्धा को बताया पूरे भारत के एकीकरण का माध्यम नवादा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने कहा है कि जरासंध स्मारक निर्माण से मगध के इतिहास को समुचित सम्मान मिला है। राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सबके लिए अनुकरणीय बताया। द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली, दानवीर और शिव भक्त योद्धा को करार देते हुए डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि पूरे भारत के एकीकरण का माध्यम महाराज जरासंध रहे। बिहार की ऐतिहासिक धरती राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर जरासंध महोत्सव के भव्य आयोजन में अपार भीड़ का संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थितजनों को खूब प्रेरित किया। कला संस्कृति विभाग एवं नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया और सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जरासंध धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम भारती तथा उपाध्यक्ष सह नवादा के भाजपा नेता व वरीय समाजसेवी मनोज सिंह चंद्रवंशी के संयोजन में भव्य आयोजन हुआ। इनकी देखरेख में समस्त व्यवस्था की गयी थी। इतिहास और गौरव का संगम है स्मारक सभा को संबोधित करते हुए डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि राजगीर के कण-कण में सम्राट जरासंध का गौरवशाली इतिहास समाहित है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2005 के पूर्व 23 हजार करोड़ के बजट वाले बिहार वर्तमान में 3.48 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। पूर्व राज्य आयोग सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने राजगीर स्टेडियम का नाम सम्राट जरासंध के नाम पर रखने की मांग उठाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ.भीम सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी, डेन्टिस्ट डॉ.धर्मेंद्र कुमार, वरीय भाजपा नेता नित्यानंद सिंह, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, रणविजय रोशन, सनोज चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, नवीन कुमार मंटू, सत्येन्द्र कुमार, अजय कुमार बिगन, प्रहलाद कुमार, सुनील डीलर, भीम कुमार, मुन्ना सिंह आदि के साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जरासंध किसी एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रजा के राजा थे। इस महोत्सव ने न केवल ऐतिहासिक यादों को ताजा किया, बल्कि राजगीर के पर्यटन विकास की नई संभावनाओं को भी रेखांकित किया। इससे पूर्व राजगीर डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई, जबकि विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान और सम्राट की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

- सुपरहिट, सॉन्ग,, लिखकर जो, गोबर, पूजे, उसे शिक्षित, ना कहना, एक दिन,,,,,,,1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 61 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच चेवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 61 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसिलर नीरज कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच, वजन, ब्लड प्रेशर तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने और सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही प्रसव कराने के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई, ताकि समय रहते उचित उपचार मिल सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संतोष कुमार भी उपस्थित रहे और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे। स्वास्थ्य जांच के दौरान अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ जांच की कार्यक्रम सोमवार कि शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ।1
- शेखपुरा – ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के तत्वाधान में सोमवार को शहर में दर्जनों ड्राइवरों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केदार होटल से जुलूस की शुरुआत करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर बाईपास तक प्रदर्शन किया और सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। ड्राइवर की मृत्यु को आपदा श्रेणी में शामिल करने की मांग प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान ड्राइवर की मृत्यु होने पर उसे आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवरों के लिए मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना लागू करने की मांग संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ड्राइवरों के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू की जाए और जो ड्राइवर इसके पात्र हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से पेंशन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था और आरक्षण की भी मांग की गई। वाहनों में CCTV कैमरा लगाने की मांग मौके पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सभी वाहनों के आगे और पीछे CCTV कैमरा लगाया जाए ताकि किसी दुर्घटना या विवाद की स्थिति में फोटो और वीडियो के आधार पर सही दोषी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। 1 सितंबर को ड्राइवर दिवस घोषित करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने 1 सितंबर को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने की मांग भी उठाई, ताकि साल में एक दिन ड्राइवरों को सम्मान और अवकाश मिल सके। साथ ही ड्राइवरों को “द्वितीय सैनिक” का दर्जा देने की भी मांग की गई। ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने की मांग एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रत्येक सरकारी अस्पताल के ICU में ड्राइवरों के लिए एक बेड आरक्षित किया जाए। इसके साथ ही ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाए, ताकि सड़क पर मारपीट या दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।1
- बिहार के लड़कों का क्या हाल बना दिया है नीतीश और मोदी ने1
- मोकामा। गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कुणाल कुमार की सूझबूझ और तत्परता से की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिंदर सिंह और लाल सिंह (पिता निमल सिंह), निवासी उत्तराखंड तथा टिंकु कुमार (पिता बंगली राय), निवासी बख्तियारपुर शामिल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 🚨1
- Post by Anil Paswan1
- Post by VN News Bihar1
- ,मौर्य,किसी भी,जाति, धर्म, का,हिस्सा नहीं है, मौर्य, एक साम्राज्य का नाम है, जिसमें, सिर्फ और सिर्फ, सच, चलता है, और जिसमें झूठ का अंत हो जाता है, BLCP ITS ASHOK SAMRAT1