लातेहार कोर्ट के सरकारी इ मेल पर मिली बम ब्लास्ट करने की धमकी, सुचना के बाद पुलिस अलर्ट एंकर :जिले के कोर्ट को अज्ञात ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे न्यायालय के सरकारी ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा तथा थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा दल-बल के साथ तुरंत सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से न्यायालय परिसर के विभिन्न कक्षों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट के सभी कमरों और परिसर के कोने-कोने की जांच की, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटा हुआ है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम भी सक्रिय कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।मामले पर एसपी कुमार गौरव ने पुष्टि किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो के सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे मामलों को देखते हुए राज्यभर में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
लातेहार कोर्ट के सरकारी इ मेल पर मिली बम ब्लास्ट करने की धमकी, सुचना के बाद पुलिस अलर्ट एंकर :जिले के कोर्ट को अज्ञात ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद को न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे न्यायालय के सरकारी ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दी।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा तथा थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा दल-बल के साथ तुरंत सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से न्यायालय परिसर के विभिन्न कक्षों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट के सभी कमरों
और परिसर के कोने-कोने की जांच की, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच में जुटा हुआ है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम भी सक्रिय कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।मामले पर एसपी कुमार गौरव ने पुष्टि किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड के रांची, धनबाद और बोकारो के सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे मामलों को देखते हुए राज्यभर में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Bikram reporting News1
- री एडमिशन लेने वाले प्राइवेट विद्यालय पर होगी कार्रवाई बोले जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव1
- पांकी के कर्पूरी चौक स्थित बेसिक स्कूल की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। बीडीओ ललित प्रसाद सिंह और अंचल निरीक्षक उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि बचे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कल दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया है। #Panki #Palamu #EncroachmentFree #SchoolLand #AdministrationAction #JharkhandNews #LocalNews #PankiNews #PalamuNews #EncroachmentDrive1
- Post by Vikram Dewang1
- एंकर - गुरुवार की सुबह लातेहार जिला प्रधान जज को जीमेल अकाउंट में एक अज्ञात मेल आया था जिसमें यह धमकी दी गई थी कि लातेहार कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मिली धमकी के बाद लातेहार कोर्ट में फोर्स की तैनाती कर पूरे कोर्ट परिसर की जांच की गई एवं कोर्ट परिसर में किसी भी अनजान व्यक्ति के प्रवेश पर निषेध लगा दिया गया था । पुलिस बल दोपहर 2:00 बजे तक तैनात रहे। इस दौरान लातेहार कोर्ट के प्रधान जिला जज सहित अन्य सभी जज काफी दहशत में रहे। दोपहर 2:00 बजे के बाद जब कोई घटना नहीं हुई तो कोर्ट परिसर में एक सामान्य माहौल बना । बाइट - अधिवक्ता सुनील कुमार लातेहार कोर्ट1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- Post by Jharkhand local news1