बीच सड़क में ‘नशे’ का ड्रामा” : महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा देवली के जहाजपुर चुंगी नाके पर 20 मिनट तक मचा बवाल देवली। शहर के व्यस्ततम जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस बवाल मच गया, जब नशे में धुत एक युवक-युवती ने बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यह घटनाक्रम देखकर लोग सन्न रह गए। करीब 2 बजे महेश नर्सिंग होम के पास शुरू हुए इस तमाशे को देख राहगीरों के पैर ठिठक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे इस जोड़े ने नशे की हालत में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक अपनी पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत पर उतारू था कि उसने सरेआम सड़क पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं महिला के कई बार जमकर बाल खींचे। हैरानी की बात यह रही कि नशा युवक के सिर पर इस कदर सवार था कि वह महिला को जमीन पर पटक-पटक कर मार रहा था और फिर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों बाइक समेत गिर भी गए। जिन्हें लोगों ने उठाया। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान चौराहे पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के साथ जहाजपुर चुंगी नाके पर जमकर मारपीट की, जिससे वहां मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई और उसे वहां से खदेड़ा। काफी समझाइश और डांट-डपट के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। लोगों ने बताया कि पुलिस को बुलाने की धमकी दिए जाने के बाद यह लोग यहां से रवाना हुए।
बीच सड़क में ‘नशे’ का ड्रामा” : महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा देवली के जहाजपुर चुंगी नाके पर 20 मिनट तक मचा बवाल देवली। शहर के व्यस्ततम जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस बवाल मच गया, जब नशे में धुत एक युवक-युवती ने बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यह घटनाक्रम देखकर लोग सन्न रह गए। करीब 2 बजे महेश नर्सिंग होम के पास शुरू हुए इस तमाशे को देख राहगीरों के पैर ठिठक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे इस जोड़े ने नशे की हालत में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक अपनी पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत पर उतारू था कि उसने सरेआम सड़क पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं महिला के कई बार जमकर बाल खींचे। हैरानी की बात यह रही कि नशा युवक के सिर पर इस कदर सवार था कि वह महिला को जमीन पर पटक-पटक कर मार रहा था और फिर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों बाइक समेत गिर भी गए। जिन्हें लोगों ने उठाया। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान चौराहे पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के साथ जहाजपुर चुंगी नाके पर जमकर मारपीट की, जिससे वहां मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई और उसे वहां से खदेड़ा। काफी समझाइश और डांट-डपट के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। लोगों ने बताया कि पुलिस को बुलाने की धमकी दिए जाने के बाद यह लोग यहां से रवाना हुए।
- विराट नगर डाइट रोड की कॉलोनी में पानी की निकासी की समस्या हो रही है पूरी कॉलोनी वासी परेशान है , कृप्या नगर परिषद टोंक इसका समाधान करे,कॉलोनी आवासीय में है उसके बाद भी कॉलोनी में कोई नालिया नहीं बनाई गई2
- देवली के जहाजपुर चुंगी नाके पर 20 मिनट तक मचा बवाल देवली। शहर के व्यस्ततम जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस बवाल मच गया, जब नशे में धुत एक युवक-युवती ने बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यह घटनाक्रम देखकर लोग सन्न रह गए। करीब 2 बजे महेश नर्सिंग होम के पास शुरू हुए इस तमाशे को देख राहगीरों के पैर ठिठक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे इस जोड़े ने नशे की हालत में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक अपनी पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत पर उतारू था कि उसने सरेआम सड़क पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं महिला के कई बार जमकर बाल खींचे। हैरानी की बात यह रही कि नशा युवक के सिर पर इस कदर सवार था कि वह महिला को जमीन पर पटक-पटक कर मार रहा था और फिर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों बाइक समेत गिर भी गए। जिन्हें लोगों ने उठाया। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान चौराहे पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के साथ जहाजपुर चुंगी नाके पर जमकर मारपीट की, जिससे वहां मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई और उसे वहां से खदेड़ा। काफी समझाइश और डांट-डपट के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से रवाना हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। लोगों ने बताया कि पुलिस को बुलाने की धमकी दिए जाने के बाद यह लोग यहां से रवाना हुए।1
- उनियारा.न्यायालय परिसर, उनियारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा नालसा मेगा विधिक सेवा शिविर एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं नालसा थीम सॉन्ग के साथ किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दिनेश कुमार जलुथरिया ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 39(ए) की भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिककृविशेषकर महिलाएं, बच्चे, वंचित एवं कमजोर वर्गकृको समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना इसी उद्देश्य से की गई है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक कमजोरी के कारण न्याय से वंचित न रहे।1
- Post by Etv9 national news1
- मलारना डूंगर, कस्बे में आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक किया गया। समापन अवसर पर सहायक निदेशक खेमराज मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में सहायक निदेशक खेमराज मीणा ने किसानों को फसलों में यूरिया एवं पेस्टिसाइड्स का संयमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में इनका उपयोग आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और उत्पादन भी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण होगा। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के अनेक किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर मलारना चौड़ ग्रामसेवक जाह्नवी मीणा, करेल ग्रामसेवक बस बाई मीणा तथा गंभीरा ग्राम सेवक पूजा मीणा ने भी भाग लिया और किसानों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।1
- सवाई माधोपुर दिनांक 26 फरवरी 2026 को अतिरिक्त महानिदेशक विपिन पांडे अपराध शाखा राजस्थान जयपुर द्वारा सभी अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली गई । जिसमें महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ,अनिल कुमार बेनीवाल पुलिस अधीक्षक जिला स०मा०व लोकेश सोनवाल पुलिस अधीक्षक जिला करौली, एवं वन्य अधिकारी मौजूद रहे जिन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1
- *जिला सीमा बदलने के प्रस्ताव पर उठा विवाद, क्षेत्राधिकार विवाद को लेकर केकड़ी में अस्मिता की लड़ाई, अधिवक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी* *केकड़ी 26 फरवरी (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *भिनाय उपखण्ड के दीवानी एवं फौजदारी प्रकरणों का क्षेत्राधिकार केकड़ी में ही यथावत रखने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन केकड़ी ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी, केकड़ी के माध्यम से भेजा गया।* *ज्ञापन में बताया गया कि केकड़ी में वर्तमान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के दो न्यायालय संचालित हैं, जिनके अंतर्गत केकड़ी, सावर, सरवाड़ एवं भिनाय थाना क्षेत्रों का संपूर्ण न्यायिक क्षेत्राधिकार आता है। केकड़ी में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रथम न्यायालय की स्थापना वर्ष 1989-90 में कैंप न्यायालय के रूप में हुई थी, जिसे वर्ष 1997 के आसपास स्थायी न्यायालय का दर्जा दिया गया। इसके बाद प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्ष 2013-14 में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय की स्थापना की गई। तब से दोनों न्यायालयों में नियमित रूप से कार्य संचालित हो रहा है।* *बार एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान में बिजयनगर क्षेत्र में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना का प्रस्ताव राज्य सरकार एवं माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय स्तर पर विचाराधीन है। इस दौरान बिजयनगर के अधिवक्ताओं द्वारा भिनाय क्षेत्र का न्यायिक क्षेत्राधिकार प्रस्तावित बिजयनगर न्यायालय को सौंपे जाने की मांग की जा रही है।* *अधिवक्ताओं का कहना है कि भिनाय उपखण्ड का न्यायिक क्षेत्राधिकार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से केकड़ी में ही रहा है। *वर्तमान में भिनाय क्षेत्र के सभी दीवानी एवं फौजदारी प्रकरण केकड़ी न्यायालयों में विचाराधीन हैं तथा भिनाय क्षेत्र के अधिवक्ता भी नियमित रूप से केकड़ी में ही प्रैक्टिस करते हैं। भिनाय उपखण्ड क्षेत्र की दूरी केकड़ी से 10 किलोमीटर से प्रारंभ होकर अधिकतम 35-40 किलोमीटर तक है, जिससे आमजन को सुविधा रहती है।* *ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि भिनाय उपखण्ड वर्तमान में अजमेर जिले में आता है, जबकि बिजयनगर क्षेत्र ब्यावर जिले के अंतर्गत है। ऐसे में एक जिले के अपीलीय क्षेत्राधिकार को दूसरे जिले में स्थानांतरित करना न्यायोचित नहीं होगा। पूर्व में एडीएम न्यायालय में भी भिनाय संबंधी मामलों की सुनवाई का अधिकार केकड़ी में ही था।* *बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि भिनाय उपखण्ड को बिजयनगर न्यायालय के क्षेत्राधिकार में जोड़े जाने का कोई निर्णय लिया जाता है, तो यह क्षेत्र के नागरिकों एवं अधिवक्ताओं के साथ अन्याय होगा। ऐसी स्थिति में बार एसोसिएशन केकड़ी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होगी।* *बार एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा।*4
- अलीगढ़ (टोंक)। कस्बे में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा, जब श्री श्याम सेवा समिति रामपुरा के तत्वावधान में देई धाम खाटूश्यामजी के लिए षष्ठम (छठी) पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूँज के बीच पूरा कस्बा 'श्याम मय' नजर आया। ध्वज पूजन से हुआ मंगल आगाज यात्रा का शुभारंभ कस्बे के बस स्टैंड स्थित श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने विधिवत निशान ध्वज का पूजन कर बाबा की आरती उतारी। इसके पश्चात, गगनभेदी जयकारों के साथ पदयात्री गंतव्य की ओर बढ़े। भजनों पर झूमे भक्त, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया। आकर्षण का केंद्र: बाबा श्याम की मनमोहक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। उत्साह: युवा हाथों में बाबा का निशान (ध्वज) थामे नाचते-गाते चल रहे थे। माहौल: डीजे पर बज रहे श्याम भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यात्रा का मार्ग और समापन यह पदयात्रा अलीगढ़ से प्रस्थान कर उनियारा, पलाई, कचरावता, रजलावता और नैनवां होते हुए शुक्रवार को देई धाम स्थित खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेगी। वहाँ सभी पदयात्री मंदिर के शिखर पर सफलता का ध्वज अर्पित करेंगे और बाबा श्याम के वार्षिक मेले में शिरकत कर देश-खुशहाली की मनौती मांगेंगे। इनकी रही मौजूदगी इस धार्मिक आयोजन में श्री श्याम सेवा समिति रामपुरा के अध्यक्ष दीपक कंटारिया, अमित जोशी, महावीर सैनी, गोपाल जोशी, मनीष सैनी, कालू सैनी, बलराम शर्मा, आशू सोनी और प्रवीण सैनी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।1