सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य अधूरा लोगों को हो रही है परेशानी सौर बाजार सीएचसी परिसर में विगत कई वर्षों से चबूतरा अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा हुआ है जिससे इसका लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया की विगत कई वर्षों पूर्व चबूतरा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था मगर ये पता नहीं है की किसके द्वारा किया गया था क्योंकि किसी प्रकार का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस बात से साफ जाहिर होता है की चबूतरा निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। अगर चबूतरा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाता है तो ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीज सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब देखना है की स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।
सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य अधूरा लोगों को हो रही है परेशानी सौर बाजार सीएचसी परिसर में विगत कई वर्षों से चबूतरा अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा हुआ है जिससे इसका लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया की विगत कई वर्षों पूर्व चबूतरा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था मगर ये पता नहीं है की किसके द्वारा किया गया था क्योंकि किसी प्रकार का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस बात से साफ जाहिर होता है की चबूतरा निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। अगर चबूतरा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाता है तो ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीज सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब देखना है की स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।
- बिजली बिल सुधार को लेकर सौर बाजार में किया गया शिविर का आयोजन सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिजली बिल सुधार को लेकर शिविर आयोजित की गई जिसमें बिजली बिल संबंधित सहित अन्य समस्या का समाधान किया गया। इसको लेकर शिविर में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया की 22 अगस्त तक बिजली बिल सुधार को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा जो विभिन्न पंचायतों में लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों के बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी, नए कनेक्शन सहित अन्य जो भी समस्या है उस पर जांच कर सुधार किया जाएगा। हालाकि शिविर के पहले दिन के बारे में लोगों को पता नहीं चल पाया इसीलिए भीड़ कम थी हो सकती है जानकारी के बाद लोग अपने बिजली संबंधित समस्या को लेकर शिविर में आएंगे जिस पर विचार कर उनके समस्या का समाधान किया जा सके।1
- City post Saharsa news सिटी पोस्ट सहरसा में भवन शर्मा सिरजन रिपोर्टर आप सभी गणनायक को BD शर्मा की तरफ से नमस्कार bade Adhikari Se lekar chhote padri bhi inmein Shamil Hai Aaye din garmi ke vajah se kam karne wale majdur din Raat kam karte rahte hain भारत सरकार निगम लिमिटेड जो कि शुद्ध देश में प्रसिद्ध है उनके द्वार बिछाये गए केबल जो कि दिन के उजाले में रात के अँधेरे में 10-20 मजदूर मिलकर खुले आम चोरी करने के संबंध में हम जो कि भारत सरकार की बर्बादी हो रही है वीडियो साहब अपने से आकर हिदायत दी है कि सरकार संपत्ति का कोई तरह का छोरी या छति नहीं होना चाहिए फिर भी मजदूर खुलेम चोरी करते हैं8:00 बजे शाम में एसडीओ महादेव सर अपने से आकार काम को रुकवाए थे इन लोगों ने रात के अंधेरे में अपना काम निकालने के लिए 10-20 मजदूर मिलके आए दिन प्रतिदिन डाकैती करते रहते हैं यहां का पी1
- पर्चाधारियों ने सीओ को आवेदन देकर कब्जा दिलाने की मांग की सोनवर्षाराज (सहरसा)। काशनगर पंचायत के बराही गांव स्थित वार्ड नंबर 11 के करीब 50 पर्चाधारी परिवार अपनी पर्चे वाली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सभी ने अंचलाधिकारी ललन चौधरी को आवेदन देकर पर्चे में मिली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग की। पर्चाधारियों ने कहा कि जब तक उन्हें पर्चे वाली जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जाता, तब तक वे पोखर की जमीन खाली नहीं करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर सभी परिवारों के साथ जिलाधिकारी के समक्ष मंगलवार को अनशन एवं भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस मामले में सहरसा के एडीएम ने प्राप्त आवेदन को जांच के लिए सोनवर्षाराज अंचलाधिकारी के पास भेज दिया है। वहीं, अंचलाधिकारी ललन चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पर्चाधारियों में शिबू पासवान, सुरेश पासवान, छुतहरु पासवान, लक्षतर पासवान, शंकर पासवान, महेश्वर पासवान, विदो पासवान, सुदामा देवी, सिकेद्र पासवान, सारो देवी, हीरा पासवान, कनिक पासवान, विनोद पासवान, संजन देवी, उमेश पासवान, झनक पासवान, कुमोद पासवान, अशोक कुमार, नागेश्वर पासवान, मनोहर पासवान, जितेन्द्र पासवान, समतोलिया देवी, सुबोध पासवान, निर्मला देवी, पप्पू कुमार, संतोष पासवान, सनोज पासवान, लालबहादुर पासवान, प्रेमजीत, जयकुमार, मटख पासवान, जय कुमार पासवान, जवाहर पासवान, भूषण कुमार, लतर पासवान, राम पुकार पासवान, बुलबुल पासवान, रिजेन कुमार, अनील कुमार, कमल कुमार, देवन पासवान, मिथुन कुमार, रविन कुमार, अरविंद कुमार, शशी कुमार, राजा कुमार, मनोज पासवान, इंदल पासवान, सिकरी पासवान, गुलशन पासवान, रंजीत कुमार, मुकेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, पप्पू पासवान, सुमन पासवान, मटरु पासवान, हिरा पासवान, विलेक्षण पासवान, योगेन्द्र पासवान, मीरा देवी एवं उमेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।1
- बिहार में कला विश्वविद्यालय की योजना, नाटक के डिग्रीधारियों के लिए भी अवसर तलाश रही सरकार बिहार सरकार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। राज्य में कला विश्वविद्यालय शुरू करने के साथ-साथ एनएसडी सेंटर खोलने की भी योजना है। वहीं नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने मधेपुरा में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। मंत्री कोसी ईंट संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मधेपुरा पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि कला का क्षेत्र काफी व्यापक है और इसमें कई विधाएं शामिल हैं। सरकार धीरे-धीरे सभी विधाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। नाटक के डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के लिए भी राज्य में क्या बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कला विश्वविद्यालय शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में एक एनएसडी सेंटर स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति की पहचान पूरे देश में है। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे देशभर के लोग बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं को बेहतर तरीके से जान और समझ सकें। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में प्रस्तावित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्रों में भी भविष्य में नाटक प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। इससे नाटक के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सकेगा। मंत्री के इस बयान से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उम्मीद जगी है। खासकर नाटक एवं रंगमंच से जुड़े डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को आने वाले समय में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है।1
- 123456789001234555667889900qwerrtyyuuiiooppjfdaXcvbjkjg1
- प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया भारती के नेतृत्व में उमड़ी भीड़, महादलित समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा नोहट्टा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में महान संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रिया भारती ने किया। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास के जयकारों और भक्तिमय नारों से गूंज उठा। कलश यात्रा की शुरुआत नवहट्टा प्रखंड परिसर से हुई, जिसमें प्रशासन और आम जनता की सराहनीय भागीदारी देखने को मिली। यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द और एकता का अद्भुत नजारा दिखा, जहाँ बड़ी संख्या में महादलित समाज की महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई गणमान्य लोग और प्रखंड कर्मी सक्रिय रूप से जुटे रहे। यात्रा में प्रमुख रूप से बी.एन. सहनी, पंकज पाठक, अजय कुमार चौधरी और कृष्ण साह शामिल हुए। इसके अलावा नवहट्टा प्रखंड कर्मी राजीव रंजन, दिलीप राम, दिलीप सिंह, गंगा राम, रवीष वर्मा, शैलेन्द्र साह, दिवाकर मिश्र और शंकर राम ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, क्षेत्र के विकास मित्रों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश देने के लिए प्रासंगिक हैं। इस कलश यात्रा के माध्यम से उनके उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया1
- 12 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कुमारखंड, मधेपुरा । ब्लॉक परिसर में बुधवार को सीपीएम के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक, अंचल, अस्पताल, थाना, मनरेगा में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता उमेश यादव तथा संचालन जगरनाथ झा ने किया। मौके पर अध्यक्षता करते हुए उमेश यादव ने कहा कि अंचल कार्यालय में बिना दलाली और घुस का कुछ नहीं होता है। हर टेबल पर दाखिल खारिज, अन्य सभी कार्य के लिए पदाधिकारी को चढ़ावा देना पड़ता है। सीओ को आगाह करते है अंचल में दलाली बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने पंकहा कि मनरेगा कार्यालय में मजदूर तक रुपया नहीं पहुंचता है । दलाल बिचौलिया सभी उठा कर अपना जेब भरते हैं। थाना, अस्पताल, सभी जगह गरीब मजदूर का कर्मी व पदाधिकारी द्वारा शोषण हो रहा है। समय रहते नहीं सुधार हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कामरेड ललन यादव ने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार किसानों का शोषण खुलेआम हो रहा है। केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार के सह पर यह सब किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू , मुस्लिम करके देश को बर्बाद कर दिया गया है। मंहगाई चरम सीमा पर है। अंचल में भ्रष्टाचार बंद करने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रत्येक माह तीन हजार करने, ब्लॉक के सामने जल जमाव की समस्या का निपटारा करने, कुमारखंड में रेल परियोजना की शुरुआत करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखें। मौके पर उमेश यादव, ललन यादव,पन्ना लाल यादव, चंदेश्वरी रजक, नौशाद अंसारी, अली हसन, जगरनाथ झा, कैलाश सिंह, अशोक यादव, बिजली खातून, रेखा देवी, मंजू देवी, कृष्णदेव साह, नारायण यादव, राजेंद्र यादव, देव नारायण सरदार,अनमोल यादव समेत दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करते सीपीएम नेता व कार्यकर्ता1
- सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य अधूरा लोगों को हो रही है परेशानी सौर बाजार सीएचसी परिसर में विगत कई वर्षों से चबूतरा अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा हुआ है जिससे इसका लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया की विगत कई वर्षों पूर्व चबूतरा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था मगर ये पता नहीं है की किसके द्वारा किया गया था क्योंकि किसी प्रकार का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस बात से साफ जाहिर होता है की चबूतरा निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। अगर चबूतरा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाता है तो ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीज सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब देखना है की स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।1