Shuru
Apke Nagar Ki App…
123456789001234555667889900qwerrtyyuuiiooppjfdaXcvbjkjg
User4723
123456789001234555667889900qwerrtyyuuiiooppjfdaXcvbjkjg
More news from बिहार and nearby areas
- पर्चाधारियों ने सीओ को आवेदन देकर कब्जा दिलाने की मांग की सोनवर्षाराज (सहरसा)। काशनगर पंचायत के बराही गांव स्थित वार्ड नंबर 11 के करीब 50 पर्चाधारी परिवार अपनी पर्चे वाली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। सभी ने अंचलाधिकारी ललन चौधरी को आवेदन देकर पर्चे में मिली जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग की। पर्चाधारियों ने कहा कि जब तक उन्हें पर्चे वाली जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जाता, तब तक वे पोखर की जमीन खाली नहीं करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर सभी परिवारों के साथ जिलाधिकारी के समक्ष मंगलवार को अनशन एवं भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस मामले में सहरसा के एडीएम ने प्राप्त आवेदन को जांच के लिए सोनवर्षाराज अंचलाधिकारी के पास भेज दिया है। वहीं, अंचलाधिकारी ललन चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पर्चाधारियों में शिबू पासवान, सुरेश पासवान, छुतहरु पासवान, लक्षतर पासवान, शंकर पासवान, महेश्वर पासवान, विदो पासवान, सुदामा देवी, सिकेद्र पासवान, सारो देवी, हीरा पासवान, कनिक पासवान, विनोद पासवान, संजन देवी, उमेश पासवान, झनक पासवान, कुमोद पासवान, अशोक कुमार, नागेश्वर पासवान, मनोहर पासवान, जितेन्द्र पासवान, समतोलिया देवी, सुबोध पासवान, निर्मला देवी, पप्पू कुमार, संतोष पासवान, सनोज पासवान, लालबहादुर पासवान, प्रेमजीत, जयकुमार, मटख पासवान, जय कुमार पासवान, जवाहर पासवान, भूषण कुमार, लतर पासवान, राम पुकार पासवान, बुलबुल पासवान, रिजेन कुमार, अनील कुमार, कमल कुमार, देवन पासवान, मिथुन कुमार, रविन कुमार, अरविंद कुमार, शशी कुमार, राजा कुमार, मनोज पासवान, इंदल पासवान, सिकरी पासवान, गुलशन पासवान, रंजीत कुमार, मुकेश पासवान, सुरेन्द्र पासवान, पप्पू पासवान, सुमन पासवान, मटरु पासवान, हिरा पासवान, विलेक्षण पासवान, योगेन्द्र पासवान, मीरा देवी एवं उमेश कुमार सहित अन्य शामिल थे।1
- 123456789001234555667889900qwerrtyyuuiiooppjfdaXcvbjkjg1
- बिजली बिल सुधार को लेकर सौर बाजार में किया गया शिविर का आयोजन सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को बिजली बिल सुधार को लेकर शिविर आयोजित की गई जिसमें बिजली बिल संबंधित सहित अन्य समस्या का समाधान किया गया। इसको लेकर शिविर में मौजूद बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया की 22 अगस्त तक बिजली बिल सुधार को लेकर शिविर का आयोजन किया जाएगा जो विभिन्न पंचायतों में लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों के बिजली बिल में हो रही गड़बड़ी, नए कनेक्शन सहित अन्य जो भी समस्या है उस पर जांच कर सुधार किया जाएगा। हालाकि शिविर के पहले दिन के बारे में लोगों को पता नहीं चल पाया इसीलिए भीड़ कम थी हो सकती है जानकारी के बाद लोग अपने बिजली संबंधित समस्या को लेकर शिविर में आएंगे जिस पर विचार कर उनके समस्या का समाधान किया जा सके।1
- City post Saharsa news सिटी पोस्ट सहरसा में भवन शर्मा सिरजन रिपोर्टर आप सभी गणनायक को BD शर्मा की तरफ से नमस्कार bade Adhikari Se lekar chhote padri bhi inmein Shamil Hai Aaye din garmi ke vajah se kam karne wale majdur din Raat kam karte rahte hain भारत सरकार निगम लिमिटेड जो कि शुद्ध देश में प्रसिद्ध है उनके द्वार बिछाये गए केबल जो कि दिन के उजाले में रात के अँधेरे में 10-20 मजदूर मिलकर खुले आम चोरी करने के संबंध में हम जो कि भारत सरकार की बर्बादी हो रही है वीडियो साहब अपने से आकर हिदायत दी है कि सरकार संपत्ति का कोई तरह का छोरी या छति नहीं होना चाहिए फिर भी मजदूर खुलेम चोरी करते हैं8:00 बजे शाम में एसडीओ महादेव सर अपने से आकार काम को रुकवाए थे इन लोगों ने रात के अंधेरे में अपना काम निकालने के लिए 10-20 मजदूर मिलके आए दिन प्रतिदिन डाकैती करते रहते हैं यहां का पी1
- बिहार में कला विश्वविद्यालय की योजना, नाटक के डिग्रीधारियों के लिए भी अवसर तलाश रही सरकार बिहार सरकार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। राज्य में कला विश्वविद्यालय शुरू करने के साथ-साथ एनएसडी सेंटर खोलने की भी योजना है। वहीं नाटक में डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विचार किया जा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने मधेपुरा में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। मंत्री कोसी ईंट संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मधेपुरा पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि कला का क्षेत्र काफी व्यापक है और इसमें कई विधाएं शामिल हैं। सरकार धीरे-धीरे सभी विधाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। नाटक के डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के लिए भी राज्य में क्या बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कला विश्वविद्यालय शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य में एक एनएसडी सेंटर स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति की पहचान पूरे देश में है। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे देशभर के लोग बिहार की कला, संस्कृति और परंपराओं को बेहतर तरीके से जान और समझ सकें। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में प्रस्तावित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्रों में भी भविष्य में नाटक प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की जा सकती है। इससे नाटक के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण एवं अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सकेगा। मंत्री के इस बयान से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उम्मीद जगी है। खासकर नाटक एवं रंगमंच से जुड़े डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को आने वाले समय में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिलने की संभावना है।1
- Post by हीराभाई1
- गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का आठ माह से मानदेय नहीं, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को पिछले करीब 8 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय के अभाव में स्वच्छता कर्मियों ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि कई माह से लगातार काम करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मानदेय की मांग को लेकर जब वे गोगरी पंचायत के मुखिया के पास जाते हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि पंचायत सेवक के आने के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। वहीं, पंचायत सेवक से पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से भुगतान किए जाने की बात कही जाती है। इस तरह भुगतान को लेकर वे लगातार एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्वच्छता कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के समक्ष भोजन और अन्य जरूरी खर्चों का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। इधर, गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघु नन्दन आनंद ने बताया कि गोगरी प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों का भुगतान भेजा जा चुका है। गोगरी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों का भी भुगतान दो से पांच दिनों के अंदर भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चबूतरा निर्माण कार्य अधूरा लोगों को हो रही है परेशानी सौर बाजार सीएचसी परिसर में विगत कई वर्षों से चबूतरा अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ा हुआ है जिससे इसका लाभ लोगो को नहीं मिल रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया की विगत कई वर्षों पूर्व चबूतरा का निर्माण कार्य शुरू किया गया था मगर ये पता नहीं है की किसके द्वारा किया गया था क्योंकि किसी प्रकार का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। इस बात से साफ जाहिर होता है की चबूतरा निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है। अगर चबूतरा का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाता है तो ऐसे में सीएचसी आने वाले मरीज सहित अन्य लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अब देखना है की स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है ताकि इसका लाभ आम लोगों को मिल सके।1