Shuru
Apke Nagar Ki App…
सालेटेकरी रोड़ स्थित पेड़ में लगी भयंकर आग : दमकल वाहन की मदद से पाया काबू नगर मुख्यालय स्थित लांजी-सालेटेकरी रोड़ पर कोटेश्वर मंदिर चौक में मुख्य मार्ग के किनारे लगे हुये पेड़ में अचानक भयंकर आग लग गई, जिसके धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने पर मौके पर जमा लोगों के द्वारा उक्ताशय की सूचना नगर परिषद फायर बिग्रेड को दी गई, सूचना पाते ही फायर बिग्रेड द्वारा तत्काल मौका स्थल पर पंहुचकर पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था, बता दें कि जहां यह आग लगी थी उससे ही सटा हुआ वन विभाग का डिपो भी है, ऐसे में दमकल वाहन की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने का कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।
Ramanuj Tidke
सालेटेकरी रोड़ स्थित पेड़ में लगी भयंकर आग : दमकल वाहन की मदद से पाया काबू नगर मुख्यालय स्थित लांजी-सालेटेकरी रोड़ पर कोटेश्वर मंदिर चौक में मुख्य मार्ग के किनारे लगे हुये पेड़ में अचानक भयंकर आग लग गई, जिसके धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने पर मौके पर जमा लोगों के द्वारा उक्ताशय की सूचना नगर परिषद फायर बिग्रेड को दी गई, सूचना पाते ही फायर बिग्रेड द्वारा तत्काल मौका स्थल पर पंहुचकर पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था, बता दें कि जहां यह आग लगी थी उससे ही सटा हुआ वन विभाग का डिपो भी है, ऐसे में दमकल वाहन की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने का कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर मुख्यालय स्थित लांजी-सालेटेकरी रोड़ पर कोटेश्वर मंदिर चौक में मुख्य मार्ग के किनारे लगे हुये पेड़ में अचानक भयंकर आग लग गई, जिसके धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने पर मौके पर जमा लोगों के द्वारा उक्ताशय की सूचना नगर परिषद फायर बिग्रेड को दी गई, सूचना पाते ही फायर बिग्रेड द्वारा तत्काल मौका स्थल पर पंहुचकर पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था, बता दें कि जहां यह आग लगी थी उससे ही सटा हुआ वन विभाग का डिपो भी है, ऐसे में दमकल वाहन की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने का कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।1
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम और उत्सव का पर्व है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। जारी अपील में कहा गया है कि होली दहन बिजली के खंभों, तारों या मुख्य सड़क मार्ग पर न किया जाए। होली के दौरान डीजे बजाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रतिबंध है, इसलिए नियमों का पालन करें। रंगों में किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग न करें तथा गोबर, कीचड़ या ऑयल लगाने से बचें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाया जाए। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल डायल 112 या थाना गंडई पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार उत्साह, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- #holi1
- होली की हार्दिक बधाई5
- क्राइम दुर्ग में होलिका दहन की रात एक युवक की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।1
- तहसील क्षेत्र के ग्राम लिंगापौनार में एक कुम्हार के कच्चे मकान में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में परिवार को करीब 2 लाख रुपए तक का प्रारंभिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना 03 मार्च मंगलवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे की है। मिली जानकारी अनुसार लिंगापौनार निवासी दिनेश पिता मनीराम सोनवाने के कच्चे मकान में अचानक से आग भड़क गई।1
- *होली त्यौहार में लगातार पेट्रोलिंग जारी ,सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई – दहशत फैलाने वाला आरोपी घेराबंदी कर गिरफ्तार* ▪️ *सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *पुलिस टीम की त्वरित घेराबंदी से आरोपी पकड़ा गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त* ▪️ *बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही* थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को नियंत्रित कर गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *घटना स्थल* : लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास, सुपेला, दुर्ग *आरोपी का नाम* : 1. ओमप्रकाश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर, सुपेला, जिला दुर्ग *जप्त सामग्री* : 1. एक धारदार हथियार *सराहनीय कार्य* : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक अजीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।1
- थाना लांजी पर सूचना प्राप्त हुई की बाघ नदी ग्राम कुल्पा में एक व्यक्ति नदी में पानी में डूब गया है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर सूचना तस्दीक की गई जिसमें पाया गया की ग्राम कुल्पा निवासी सुरेन्द्र पिता सुंदर लाल लिलहारे उम्र 43 साल बाघ नदी में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबकर मृत्यु हो गई है,मौके पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस बल द्वारा मृतक के शव को नदी से निकाला जाकर शव पंचायतनामा सम्बन्धी कार्यवाही की जाकर मृतक के शव की सिविल हॉस्पिटल लांजी से पोस्टमार्टम करवाया गया जिसमें मृत्यु का कारण पानी में डूबने से होना बताया गया है मर्ग जांच में अग्रिम जांच संबंधी कार्यवाही की जा रही है ।1