केसीजी जिले सहित थाना गंडई की अपील होली शांति और सौहार्द से मनाएं, 3 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम और उत्सव का पर्व है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। जारी अपील में कहा गया है कि होली दहन बिजली के खंभों, तारों या मुख्य सड़क मार्ग पर न किया जाए। होली के दौरान डीजे बजाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रतिबंध है, इसलिए नियमों का पालन करें। रंगों में किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग न करें तथा गोबर, कीचड़ या ऑयल लगाने से बचें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाया जाए। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल डायल 112 या थाना गंडई पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार उत्साह, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
केसीजी जिले सहित थाना गंडई की अपील होली शांति और सौहार्द से मनाएं, 3 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम और उत्सव का पर्व है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। जारी अपील में कहा गया है कि होली दहन बिजली के खंभों, तारों या मुख्य सड़क मार्ग पर न किया जाए। होली के दौरान डीजे बजाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रतिबंध है, इसलिए नियमों का पालन करें। रंगों में किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग न करें तथा गोबर, कीचड़ या ऑयल लगाने से बचें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाया जाए। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल डायल 112 या थाना गंडई पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार उत्साह, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार थाना गंडई पुलिस ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि होली प्रेम और उत्सव का पर्व है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं। जारी अपील में कहा गया है कि होली दहन बिजली के खंभों, तारों या मुख्य सड़क मार्ग पर न किया जाए। होली के दौरान डीजे बजाने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रतिबंध है, इसलिए नियमों का पालन करें। रंगों में किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग न करें तथा गोबर, कीचड़ या ऑयल लगाने से बचें। साथ ही किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाया जाए। किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल डायल 112 या थाना गंडई पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार उत्साह, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- होली की हार्दिक बधाई5
- क्राइम दुर्ग में होलिका दहन की रात एक युवक की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। घटना पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।1
- नगर मुख्यालय स्थित लांजी-सालेटेकरी रोड़ पर कोटेश्वर मंदिर चौक में मुख्य मार्ग के किनारे लगे हुये पेड़ में अचानक भयंकर आग लग गई, जिसके धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने पर मौके पर जमा लोगों के द्वारा उक्ताशय की सूचना नगर परिषद फायर बिग्रेड को दी गई, सूचना पाते ही फायर बिग्रेड द्वारा तत्काल मौका स्थल पर पंहुचकर पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था, बता दें कि जहां यह आग लगी थी उससे ही सटा हुआ वन विभाग का डिपो भी है, ऐसे में दमकल वाहन की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने का कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है।1
- *होली त्यौहार में लगातार पेट्रोलिंग जारी ,सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई – दहशत फैलाने वाला आरोपी घेराबंदी कर गिरफ्तार* ▪️ *सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *पुलिस टीम की त्वरित घेराबंदी से आरोपी पकड़ा गया* ▪️ *आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त* ▪️ *बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही* थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को नियंत्रित कर गिरफ्तार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *घटना स्थल* : लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास, सुपेला, दुर्ग *आरोपी का नाम* : 1. ओमप्रकाश सिन्हा, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर, सुपेला, जिला दुर्ग *जप्त सामग्री* : 1. एक धारदार हथियार *सराहनीय कार्य* : उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक अजीत यादव एवं आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही।1
- बेमेतरा, 03 मार्च 2026 :-* आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।1
- इसराइल और अमेरिका के द्वारा शुरू की गई लड़ाई ईरान अब इस मोड में है कि पूरी तरह कैसे अपने दुश्मनों को तहस-नस करके रख देने को तैयार दिख रहा है इस वीडियो को जरूर देखें1
- 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के थाना ठेलकाडीह क्षेत्र में पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 27 फरवरी की सुबह ग्राम गहिरा गोपालपुर में लेडगूराम वर्मा की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान संदेही बिरेन्द्र कुमार वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा उसे घर और खेती के काम को लेकर अपमानित किया जाता था तथा उसके परिवार की महिला पर गलत नजर रखने के संदेह से वह आक्रोशित था। 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह टंगिया लेकर मृतक के घर पहुंचा और सिर पर वार कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को चोरी का रूप देने के लिए खिड़की और आलमारी भी तोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, खून लगे कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को 3 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1