गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में हुआ भव्य आयोजन कुम्हारी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में हुआ भव्य आयोजन कुम्हारी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूजन उपरांत गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु पूर्णिमा के महत्व तथा गुरु की आज्ञा का पालन करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक फूल सिंह यादव ने की। इस अवसर पर श्री पाल झरिया, पत्रकार जगत यादव, संस्था प्रमुख हरिशंकर लोधी सहित विद्यालय के अतिथि शिक्षक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। संकुल कुम्हारी से जुड़े हुए स्कूलों में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया बड़े ही उत्साह के साथ छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया!
गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में हुआ भव्य आयोजन कुम्हारी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में हुआ भव्य आयोजन कुम्हारी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूजन उपरांत गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा, गुरु पूर्णिमा के महत्व तथा गुरु की आज्ञा का पालन करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि गुरु ही
जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक फूल सिंह यादव ने की। इस अवसर पर श्री पाल झरिया, पत्रकार जगत यादव, संस्था प्रमुख हरिशंकर लोधी सहित विद्यालय के अतिथि शिक्षक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। संकुल कुम्हारी से जुड़े हुए स्कूलों में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया बड़े ही उत्साह के साथ छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया!
- राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक नाटक प्रतियोगिता1
- रानी दुर्गावती स्कूल की दीवार पर गिरा 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, टला बड़ा हादसा वीडियो आया सामने दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित शासकीय रानी दुर्गावती स्कूल परिसर के पास आज बुधवार शाम करीब 4 बजे वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। घटना के समय सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं के भीतर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। पेड़ की चपेट में आने से पास खड़े कुछ हाथ ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कल्लन रैकवार के अनुसार पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर नगर पालिका को सूचना दी। जिला प्रशासन ने घटना के बाद सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को नगर पालिका के माध्यम से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर स्कूल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।1
- रैपुरा में ओवर लोड वहां दौड़ रहे बेखौफ सड़क पर समय रहते हो समाधान रैपुरा में ओवर लोड वहां दौड़ रहे बेखौफ सड़क पर समय रहते हो समाधान लापरवाही होने से हो सकता हे कोई भी बड़ा हादसा1
- बीजेपी समर्थक का फूटा गुस्सा! बोले— बिजली विभाग सरकार को बदनाम कर रहा है 📍 बनवार विद्युत मंडल, विधानसभा जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) बनवार क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान होकर विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे। लोगों का आरोप है कि 24 घंटे में केवल 4–5 घंटे ही बिजली मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस वीडियो में देखिए लोगों ने क्या कहा और बिजली विभाग से क्या मांग की।1
- ग्राम पंचायत भूला में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव) अभिलाषा रैकवार द्वारा योजना के संचालन में मनमानी की जा रही है और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई गरीब एवं पात्र परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, जबकि पहले से पक्के मकान रखने वाले लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ दिए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अपात्र लोगों को लाभ देकर पात्र हितग्राहियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने तथा वास्तविक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- दमोह राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक1
- दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है1