logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है। वीडियो के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यदि छात्र दोबारा प्रदर्शन करने के लिए वापस लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और उन्हें अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी।

4 hrs ago
user_Kal Tak News कल तक न्यूज
Kal Tak News कल तक न्यूज
Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है। वीडियो के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यदि छात्र दोबारा प्रदर्शन करने के लिए वापस लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और उन्हें अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झांसी जिले की गरौठा तहसील अंतर्गत खड़ौरा गांव में गुरुवार दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से 27 वर्षीय युवक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। खड़ौरा निवासी अंकित अपने पिता बृजनंदन और छोटे भाई के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मूंगफली की फसल में खरपतवार नियंत्रण की दवा का छिड़काव करने खेत पर गया था। खेत पर पहुंचते ही अचानक बारिश होने लगी, जिसके बाद पिता अपने दोनों बेटों के साथ पास स्थित एक बरामदे में बैठकर बारिश थमने का इंतजार करने लगे। पक्की सड़क से करीब 100 मीटर अंदर खड़े ट्रैक्टर के गीली मिट्टी में फंसने की आशंका से अंकित उसे दोबारा सड़क पर खड़ा करने के लिए बरामदे से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक चमकी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद पिता और छोटे भाई ने गांव में घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान मनोज यादव की सूचना पर उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। इस दुखद घटना से मृतक की पत्नी कविता गहरे सदमे में है। मृतक अपने पीछे करीब 2 वर्ष की एक बेटी और महज डेढ़ महीने का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद ग्रामवासियों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत राहत मदद दिलाए जाने की मांग की है।
    3
    झांसी जिले की गरौठा तहसील अंतर्गत खड़ौरा गांव में गुरुवार दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से 27 वर्षीय युवक अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। खड़ौरा निवासी अंकित अपने पिता बृजनंदन और छोटे भाई के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मूंगफली की फसल में खरपतवार नियंत्रण की दवा का छिड़काव करने खेत पर गया था। खेत पर पहुंचते ही अचानक बारिश होने लगी, जिसके बाद पिता अपने दोनों बेटों के साथ पास स्थित एक बरामदे में बैठकर बारिश थमने का इंतजार करने लगे। पक्की सड़क से करीब 100 मीटर अंदर खड़े ट्रैक्टर के गीली मिट्टी में फंसने की आशंका से अंकित उसे दोबारा सड़क पर खड़ा करने के लिए बरामदे से बाहर निकला। इसी दौरान अचानक चमकी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद पिता और छोटे भाई ने गांव में घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान मनोज यादव की सूचना पर उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार और कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।

इस दुखद घटना से मृतक की पत्नी कविता गहरे सदमे में है। मृतक अपने पीछे करीब 2 वर्ष की एक बेटी और महज डेढ़ महीने का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। घटना के बाद ग्रामवासियों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत राहत मदद दिलाए जाने की मांग की है।
    user_निर्दोश राजपूत
    निर्दोश राजपूत
    गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लुहरगांव घाट में घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्यामकरन, पुत्र दीने, के अनुसार 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8 बजे गांव के ही सात लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए श्यामकरन के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
    1
    झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लुहरगांव घाट में घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्यामकरन, पुत्र दीने, के अनुसार 18 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8 बजे गांव के ही सात लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि इन सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए श्यामकरन के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हमीरपुर के राठ तहसील स्थित सरकारी सहकारी क्रय-विक्रय समिति का भवन वर्षों से बदहाली का शिकार है। जर्जर छत, टूटती ईंटों और बरसात में टपकते पानी के कारण सरकारी यूरिया और डीएपी खाद भीगकर खराब हो रही है। मजबूरी में किसानों को गीली खाद ही लेनी पड़ रही है, जिससे उन्हें गुणवत्ता और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खाद पाने के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है और बैठने के लिए इसी जर्जर भवन का सहारा लेना पड़ता है। भवन की दीवारों और छत से प्लास्टर उखड़ चुका है और ईंटें गिर रही हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान छत के टुकड़े कई बार गिर चुके हैं, जिनमें किसान बाल-बाल बचे हैं। वहीं, कर्मचारी भी हर दिन इसी जर्जर और असुरक्षित भवन में काम करने को मजबूर हैं। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि समिति के लिए तत्काल नया भवन स्वीकृत किया जाए या इसका संचालन किसी safe भवन में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही जर्जर भवन में खाद भंडारण पर रोक लगाने की मांग की गई है। किसानों ने साफ कहा है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी बड़े हादसे की सीधी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    1
    हमीरपुर के राठ तहसील स्थित सरकारी सहकारी क्रय-विक्रय समिति का भवन वर्षों से बदहाली का शिकार है। जर्जर छत, टूटती ईंटों और बरसात में टपकते पानी के कारण सरकारी यूरिया और डीएपी खाद भीगकर खराब हो रही है। मजबूरी में किसानों को गीली खाद ही लेनी पड़ रही है, जिससे उन्हें गुणवत्ता और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खाद पाने के लिए किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है और बैठने के लिए इसी जर्जर भवन का सहारा लेना पड़ता है। भवन की दीवारों और छत से प्लास्टर उखड़ चुका है और ईंटें गिर रही हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान छत के टुकड़े कई बार गिर चुके हैं, जिनमें किसान बाल-बाल बचे हैं। वहीं, कर्मचारी भी हर दिन इसी जर्जर और असुरक्षित भवन में काम करने को मजबूर हैं।

किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि समिति के लिए तत्काल नया भवन स्वीकृत किया जाए या इसका संचालन किसी safe भवन में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही जर्जर भवन में खाद भंडारण पर रोक लगाने की मांग की गई है। किसानों ने साफ कहा है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी बड़े हादसे की सीधी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर टहरौली में युवाओं ने बस स्टैंड से तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी महेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर कड़ा आक्रोश जताया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने प्रदर्शनकारी युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिखा आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। समाजसेवी लेखराज पटेल ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को बंद करने की मांग उठाई ताकि भविष्य में पेपर लीक रुक सके। सोनू यादव ने कहा कि बेरोजगार छात्र किसी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं और सरकार को शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना होगा। सुरेन्द्र प्रजापति ने छात्रों पर हमले को लोकतंत्र की हत्या बताया, जबकि राजा ठाकुर ने चेतावनी दी कि सरकार बातचीत कर मांगें पूरी करे, नहीं तो प्रदर्शन और उग्र होगा। वहीं संजय कुशवाहा ने कहा कि देश बचाने और बेरोजगार छात्रों के हक के लिए बदलाव जरूरी है। इस दौरान एडवोकेट रामचरण कुशवाहा, एड चंद्रभान वर्मा, आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान हीरालाल अहिरवार, राघवेन्द्र पटेल, अंकित गौतम, हरेंद्र आर्य, अनिल कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा, मनीष पाल, कपिल तिवारी, दीपक यादव, प्रदीप यादव, उदयभान, शिवम अहिरवार, आशीष पाल, विवेक, जाहर सिंह, कुलदीप, अनिल, रामनरेश यादव, राजा बिरथरे, धीरेंद्र कुमार, उजेंद्र पटेल, रामसिंह पटेल, शिवम कुशवाहा और निर्भय सिंह निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    नीट पेपर लीक मामले को लेकर टहरौली में युवाओं ने बस स्टैंड से तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी महेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर कड़ा आक्रोश जताया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने प्रदर्शनकारी युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिखा आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। समाजसेवी लेखराज पटेल ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को बंद करने की मांग उठाई ताकि भविष्य में पेपर लीक रुक सके। सोनू यादव ने कहा कि बेरोजगार छात्र किसी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं और सरकार को शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना होगा। सुरेन्द्र प्रजापति ने छात्रों पर हमले को लोकतंत्र की हत्या बताया, जबकि राजा ठाकुर ने चेतावनी दी कि सरकार बातचीत कर मांगें पूरी करे, नहीं तो प्रदर्शन और उग्र होगा। वहीं संजय कुशवाहा ने कहा कि देश बचाने और बेरोजगार छात्रों के हक के लिए बदलाव जरूरी है।

इस दौरान एडवोकेट रामचरण कुशवाहा, एड चंद्रभान वर्मा, आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान हीरालाल अहिरवार, राघवेन्द्र पटेल, अंकित गौतम, हरेंद्र आर्य, अनिल कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा, मनीष पाल, कपिल तिवारी, दीपक यादव, प्रदीप यादव, उदयभान, शिवम अहिरवार, आशीष पाल, विवेक, जाहर सिंह, कुलदीप, अनिल, रामनरेश यादव, राजा बिरथरे, धीरेंद्र कुमार, उजेंद्र पटेल, रामसिंह पटेल, शिवम कुशवाहा और निर्भय सिंह निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है। जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसके बाद युवाओं ने टहरौली बस स्टैंड से हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस सिलसिले में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा गया।
    1
    नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है। जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसके बाद युवाओं ने टहरौली बस स्टैंड से हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस सिलसिले में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा गया।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ख़ाकोरा में धुआंधार बारिश का माहौल बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इलाके में अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण इस तेज बारिश में लोगों को रास्ते से आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ख़ाकोरा में धुआंधार बारिश का माहौल बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इलाके में अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण इस तेज बारिश में लोगों को रास्ते से आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Narendra Kumar
    Narendra Kumar
    मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है। वीडियो के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यदि छात्र दोबारा प्रदर्शन करने के लिए वापस लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और उन्हें अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी।
    1
    एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुंबई पुलिस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमका रही है। वीडियो के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यदि छात्र दोबारा प्रदर्शन करने के लिए वापस लौटे, तो उन्हें झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा दिया जाएगा और उन्हें अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी पड़ेगी।
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.