logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलवर के ग्राम बगड़ राजपूत से आज पैदल कांवड़ियों का एक दल विधि व्रत पूजा कर बाबा संतोषी नाथ की बगीची से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डीजे के साथ उनका सम्मानपूर्वक विदा किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जयपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 कांवड़िए गांव से हरिद्वार के लिए गए हैं। इस अवसर पर राजू, शंकर, रामवीर, राजेश, चरण सिंह, गोपालीराम, सुरेंद्र, योगी आदि लोग मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_रोहिताश कुमार जाटव
रोहिताश कुमार जाटव
Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
9 hrs ago
80325783-5d2f-492d-941d-87a6d9118bc3
a0de9fc4-aa52-47c6-9353-13a349c8904d

अलवर के ग्राम बगड़ राजपूत से आज पैदल कांवड़ियों का एक दल विधि व्रत पूजा कर बाबा संतोषी नाथ की बगीची से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डीजे के साथ उनका सम्मानपूर्वक विदा किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जयपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 कांवड़िए गांव से हरिद्वार के लिए गए हैं। इस अवसर पर राजू, शंकर, रामवीर, राजेश, चरण सिंह, गोपालीराम, सुरेंद्र, योगी आदि लोग मौजूद रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • अलवर के ग्राम बगड़ राजपूत से आज पैदल कांवड़ियों का एक दल विधि व्रत पूजा कर बाबा संतोषी नाथ की बगीची से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डीजे के साथ उनका सम्मानपूर्वक विदा किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जयपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 कांवड़िए गांव से हरिद्वार के लिए गए हैं। इस अवसर पर राजू, शंकर, रामवीर, राजेश, चरण सिंह, गोपालीराम, सुरेंद्र, योगी आदि लोग मौजूद रहे।
    4
    अलवर के ग्राम बगड़ राजपूत से आज पैदल कांवड़ियों का एक दल विधि व्रत पूजा कर बाबा संतोषी नाथ की बगीची से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डीजे के साथ उनका सम्मानपूर्वक विदा किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जयपुर संभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार जाटव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 कांवड़िए गांव से हरिद्वार के लिए गए हैं। इस अवसर पर राजू, शंकर, रामवीर, राजेश, चरण सिंह, गोपालीराम, सुरेंद्र, योगी आदि लोग मौजूद रहे।
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने और ग्रामीणों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुबारिकपुर, खोहड़ा करमाली, पाटा और रघुनाथगढ़ गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों और इसके लगातार बढ़ते जोखिमों के बारे में जानकारी दी।
    1
    नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर अपराधों पर रोक लगाने और ग्रामीणों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुबारिकपुर, खोहड़ा करमाली, पाटा और रघुनाथगढ़ गांवों में जागरूकता अभियान चलाया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों और इसके लगातार बढ़ते जोखिमों के बारे में जानकारी दी।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • खैरथल-तिजारा जिले में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण की मांग को लेकर एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान 6,17,843 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त समर्थन पत्र के साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। पदयात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से नंदी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा का नेतृत्व जगद्गुरु बालकाचार्य महाराज, पूज्य ऋषिदास महाराज, कृष्णदास महाराज, कालूदास महाराज, महंत अशोक कौशिक एवं महंत सीमा बाई के सानिध्य में किया गया। गौमाता एवं नंदी महाराज के साथ सैकड़ों गौभक्त, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता 'जय गौमाता' के जयघोष के बीच जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिला प्रभारी देशपाल यादव ने बताया कि ज्ञापन के साथ 6,17,843 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी सौंपे गए हैं, जो जिले में गौ संरक्षण के प्रति जनभावना का सशक्त प्रमाण हैं। उन्होंने दावा किया कि खैरथल-तिजारा जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक जनसमर्थन जुटाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ज्ञापन में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने, देशभर में गौ संरक्षण के लिए समान कानून लागू करने, बड़े राज्यों में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने तथा प्रत्येक तहसील स्तर पर गौशालाओं के विस्तार की मांग की गई है। पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्रहित से जुड़ा जनआंदोलन है। पदयात्रा के दौरान पुनखर नस्ल की गौमाता एवं नंदी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शंखनाद, घंटों की ध्वनि और 'गोमाता की जय' के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में जगद्गुरु बालकाचार्य महाराज ने अभियान की सफलता का श्रेय संतों के मार्गदर्शन, गौभक्तों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, मीडिया कर्मियों एवं जिले की जनता के सहयोग को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    2
    खैरथल-तिजारा जिले में सोमवार को गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता के सम्मान एवं संरक्षण की मांग को लेकर एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान 6,17,843 नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त समर्थन पत्र के साथ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया।

पदयात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से नंदी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा का नेतृत्व जगद्गुरु बालकाचार्य महाराज, पूज्य ऋषिदास महाराज, कृष्णदास महाराज, कालूदास महाराज, महंत अशोक कौशिक एवं महंत सीमा बाई के सानिध्य में किया गया। गौमाता एवं नंदी महाराज के साथ सैकड़ों गौभक्त, संत-महात्मा और सामाजिक कार्यकर्ता 'जय गौमाता' के जयघोष के बीच जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

जिला प्रभारी देशपाल यादव ने बताया कि ज्ञापन के साथ 6,17,843 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी सौंपे गए हैं, जो जिले में गौ संरक्षण के प्रति जनभावना का सशक्त प्रमाण हैं। उन्होंने दावा किया कि खैरथल-तिजारा जिले ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक जनसमर्थन जुटाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ज्ञापन में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने, देशभर में गौ संरक्षण के लिए समान कानून लागू करने, बड़े राज्यों में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने तथा प्रत्येक तहसील स्तर पर गौशालाओं के विस्तार की मांग की गई है। पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि समाज, पर्यावरण और राष्ट्रहित से जुड़ा जनआंदोलन है।

पदयात्रा के दौरान पुनखर नस्ल की गौमाता एवं नंदी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शंखनाद, घंटों की ध्वनि और 'गोमाता की जय' के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में जगद्गुरु बालकाचार्य महाराज ने अभियान की सफलता का श्रेय संतों के मार्गदर्शन, गौभक्तों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, मीडिया कर्मियों एवं जिले की जनता के सहयोग को देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 353वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद संघर्ष समिति के लोग अपने जज्बे से डटे रहे। इस धरने ने बरसात, सर्दी और गर्मी, तीनों मौसम की मार झेली है। खैरथल और आसपास के लोग रोजाना नियमित रूप से इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होते हैं। आज भी तेज बारिश में संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवचरण गुप्ता, गिरीश डाटा, विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), सर्वेश गुप्ता, दीपक चौधरी, महेन्द्र जाॅगिड, मातादीन बिसारिया, प्रमोद ठेकेदार, श्याम लाल शर्मा, जमालू, रामस्वरूप योगी, निरज तवरं, पूर्ण, हिमांशु भारद्वाज, प्रकाश दादानी, वेदप्रकाश कौशिक, ताराचंद, अशोक कुमार आदि सभी मौजूद रहे।
    1
    खैरथल जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 353वें दिन भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद संघर्ष समिति के लोग अपने जज्बे से डटे रहे। इस धरने ने बरसात, सर्दी और गर्मी, तीनों मौसम की मार झेली है। खैरथल और आसपास के लोग रोजाना नियमित रूप से इस धरना-प्रदर्शन में शामिल होते हैं। आज भी तेज बारिश में संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य शिवचरण गुप्ता, गिरीश डाटा, विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), सर्वेश गुप्ता, दीपक चौधरी, महेन्द्र जाॅगिड, मातादीन बिसारिया, प्रमोद ठेकेदार, श्याम लाल शर्मा, जमालू, रामस्वरूप योगी, निरज तवरं, पूर्ण, हिमांशु भारद्वाज, प्रकाश दादानी, वेदप्रकाश कौशिक, ताराचंद, अशोक कुमार आदि सभी मौजूद रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर उप-जिले में कीचड़ की समस्या ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गाव खेड़ामेड़ा कठूमर अलवर में कीचड़ की समस्या और निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है और पानी भर रहा है। इस समस्या के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर उप-जिले में कीचड़ की समस्या ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गाव खेड़ामेड़ा कठूमर अलवर में कीचड़ की समस्या और निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है और पानी भर रहा है। इस समस्या के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    कठूमर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • तिजारा के जैन मैरिज होम में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिल्डर टोनी प्रजापत ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
    1
    तिजारा के जैन मैरिज होम में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिल्डर टोनी प्रजापत ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
    user_संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
    Salesperson तिजारा, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • किशनगढ़बास के मोठुका गांव की पहाड़ियों में घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को संयुक्त प्रयासों से सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू यादव, वन रक्षक राजकुमार और कन्हैया लाल ने मिलकर इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाया। मोर के घायल होने की सूचना मिलते ही तीनों तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानीपूर्वक मोर को पहाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया।
    1
    किशनगढ़बास के मोठुका गांव की पहाड़ियों में घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को संयुक्त प्रयासों से सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू यादव, वन रक्षक राजकुमार और कन्हैया लाल ने मिलकर इस रेस्क्यू अभियान को सफल बनाया।

मोर के घायल होने की सूचना मिलते ही तीनों तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानीपूर्वक मोर को पहाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान में पुलिसकर्मी आम जनता को हेलमेट पहनने का महत्व समझा रहे हैं और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिसकर्मी विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और हेलमेट न पहनने वालों को समझाइश दे रहे हैं।
    1
    राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस ने एक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान में पुलिसकर्मी आम जनता को हेलमेट पहनने का महत्व समझा रहे हैं और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिसकर्मी विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और हेलमेट न पहनने वालों को समझाइश दे रहे हैं।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.