दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो में वृद्ध से लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार दतिया। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑटो में बैठे एक वृद्ध व्यक्ति से हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, फरियादी का आधार कार्ड एवं नगदी बरामद की है, जबकि अन्य फरार आरोपियों और शेष माल की तलाश जारी है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02 अप्रैल 2026 को फरियादी राजाराम वंशकार (निवासी ग्राम बहादरपुर, थाना सिविल लाइन दतिया) ने शिकायत दर्ज कराई कि ऑटो में बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके कुर्ते की जेब से सोने-चांदी के जेवरात और आधार कार्ड झपटकर लूट लिए। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, बाद में धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का रूट मैप तैयार किया। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदेहियों की पहचान कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र अहिरवार (निवासी प्रेमनगर, झांसी) राहुल साहू (निवासी पाल कॉलोनी, झांसी) पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो में बैठकर झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों पर झांसी में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना में प्रयुक्त ऑटो फरियादी का आधार कार्ड नगदी राशि आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और शेष माल की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑटो में वृद्ध से लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार दतिया। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑटो में बैठे एक वृद्ध व्यक्ति से हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, फरियादी का आधार कार्ड एवं नगदी बरामद की है, जबकि अन्य फरार आरोपियों और शेष माल की तलाश जारी है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02 अप्रैल 2026 को फरियादी राजाराम वंशकार (निवासी ग्राम बहादरपुर, थाना सिविल लाइन दतिया) ने शिकायत दर्ज कराई कि ऑटो में बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके कुर्ते की जेब से सोने-चांदी के जेवरात और आधार कार्ड झपटकर लूट लिए। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, बाद में धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन
के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का रूट मैप तैयार किया। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदेहियों की पहचान कर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जितेन्द्र अहिरवार (निवासी प्रेमनगर, झांसी) राहुल साहू (निवासी पाल कॉलोनी, झांसी) पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो में बैठकर झपटमारी और लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों पर झांसी में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना में प्रयुक्त ऑटो फरियादी का आधार कार्ड नगदी राशि आगे की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और शेष माल की तलाश जारी है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया जिले के बड़ौनी कस्बे में रविवार को व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और एसपी व कलेक्टर के बंगले पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में व्यापारी पुनीत गुप्ता ने अपने भाई धीरज गुप्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए निरस्त करने की मांग की। उनका कहना है कि उधारी और गहनों की अमानत से जुड़े पुराने विवाद में दोनों पक्षों के बीच पहले ही समझौता हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस ने दबाव बनाकर मामला दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे ज्ञापन में व्यापारियों ने सामूहिक रूप से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि छोटे व्यापारी पारंपरिक उधारी व्यवस्था पर काम करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर झूठी शिकायतें कर देते हैं। इसके बाद पुलिस बिना पर्याप्त जांच के व्यापारियों को थाने बुलाकर अभद्र व्यवहार करती है और अनावश्यक कानूनी दबाव बनाती है। व्यापारियों ने मांग की है कि बिना ठोस जांच के प्रकरण दर्ज न किए जाएं और छोटे व्यापारियों को प्रताड़ना से बचाया जाए। साथ ही धीरज गुप्ता के मामले की उच्च स्तर पर जांच कर एफआईआर निरस्त करने की भी मांग की गई है। प्रशासन ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चेन पुलिंग कर पंजाब मेल ट्रेन रुकवाई। तब तक ट्रेन प्लेटफॉर्म के आखिरी छोर पर पहुंच चुकी थी, इस मसले पर सफाई देते हुए उन्होंने इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग करानी पड़ी लेकिन मेरी गलती नहीं है। पूरी रेलवे की गलती है। उमा ने कहा कि मैं 2.18 पर स्टेशन आ गई थी और ट्रेन थी 2.23 पर। इन्होंने कहा कि एस्केलेटर से ऊपर ले जाएंगे। इसकी बजाय इन्होंने मुझे गाड़ी दे दी। सामने से पंजाब मेल निकली। मैं पांच मिनट खड़ी रही वहीं। रास्ते में एक हाथठेला मिला। वह निकल नहीं पा रहा था। हमारे लोगों ने उसको धक्का दिया। मैं इसके बारे में अश्विनी वैष्णव को लिखने वाली हूँ। आधुनिकीकरण में संवेदनहीनता साथ में शामिल हो गई है। मथुरा में प्रॉब्लम आती है, आगरा में प्रॉब्लम आती है, ललितपुर में प्रॉब्लम आती है। मुझे नहीं, विकलांगों को, गरीबों को और वृद्ध लोगों को ।1
- Post by Mohammad Irshad2
- झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने झांसी स्टेशन पर रेल प्रशासन के समयबद्ध रेल परिचालन के दावों की कलई खोलते हुए आरोप लगाया है कि जिस ट्रेन (पंजाब मेल) से उन्हें यात्रा करना थी वह निर्धारित समय से पहले आ गई और चली गई। इस लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं के निर्माण में व्यावहारिक संवेदनशीलता का अभाव कारण बना है। उमा भारती ने कहा- मैं एस्केलेटर से जा रही थी, लेकिन अफसरों ने ई-कार्ट से जाने के लिए कह दिया। कुछ दूरी चलने पर ई-कार्ट के सामने से एक ट्रेन निकली, इसलिए पांच मिनट तक वहीं खड़े रहना पड़ा। फिर हाथ ठेला निकला। इसके चलते ट्रेन छूट गई। उमा भारती ने घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सोशल मीडिया X पर एक लेटर लिखा है। आपको बता दें कि इससे पूर्व में 8-9 मार्च 2015 की आधी रात को झांसी रेलवे स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस को उनके समर्थकों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया था उस समय उमा भारती केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थी और उनको स्टेशन पहुंचने में देरी हो गई थी इस कारण ट्रेन स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही थी जिससे यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था।2
- दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ियां में वन विभाग और पुलिस टीम की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है, जिसमें एक युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में वनकर्मी और पुलिस जवान एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट की गई। युवक का यह भी कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह राजस्व विभाग की भूमि है, न कि वन विभाग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि वीडियो उनके पास पहुंचा है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन विभाग ने अपने पक्ष में अलग ही दावा किया है। विभाग के अनुसार, टीम वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान युवक ने पहले खुद पर और फिर अपनी बच्ची पर हमला करने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवक के कब्जे से बच्ची को सुरक्षित छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।3
- भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। रविवार की सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात 09 बजे कु. ध्यानवी सिंह राजावत ने गणेश वंदना का नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। गौरतलब है कि पंडोखर धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव चल रहा है जो निरंतर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस वल मौजूद रहा1
- मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़िता ने सीओ गरौठा से लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम खिरिया वाट निवासी जसोदा पत्नी द्रगपाल पाल ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा को शिकायती पत्र देकर गांव के ही नीरज पुत्र ऊदल व ऊदल पुत्र ननसोरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार 9 अप्रैल को आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति पर हमला कर दिया, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागे। जसोदा का कहना है कि जब वह पति को बचाने मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और शिकायत करने पर एससी/एसटी एक्ट में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज व फायरिंग की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार डायल 112 पुलिस मौके पर आई, लेकिन कार्रवाई किए बिना लौट गई। मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।3