Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीलवाड़ा आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगो के साथ नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
भीलवाड़ा आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगो के साथ नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- एक ऐसा दर्दनाक सच, जिसने पूरे देश को भावुक कर दिया। 💔 अगस्त 2013 में रक्षाबंधन के दिन हुए एक हादसे ने हरीश राणा की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का होनहार छात्र चौथी मंज़िल से गिर गया और तब से पिछले 13 सालों से बिस्तर पर कोमा की हालत में पड़ा है। अपने बेटे को इंजीनियर बनते देखने का सपना देखने वाले माता-पिता के लिए यह सफर बेहद पीड़ादायक रहा। आखिरकार उनकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए ‘पैसिव यूथेनेशिया’ (इच्छामृत्यु) की मंजूरी दे दी है। यह फैसला सिर्फ एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि उन माता-पिता के दर्द और बेबसी की कहानी है जो 13 साल से अपने बेटे को तिल-तिल टूटते हुए देख रहे थे। आज ब्रह्माकुमारीज़ परिवार से जुड़ी लवली बहन ने हरीश को एम्स (AIIMS) के लिए विदाई दी। यह पल बेहद भावुक था। हमारी संवेदनाएं हरीश राणा और उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को संबल दे। 🙏1
- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव1
- एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई पहुंचीं लालपुरा, ओमान में ड्रोन हमले में रायपुर उपखंड के युवक पप्पू सिंह की मौत रायपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम लालपुरा निवासी पप्पू सिंह पुत्र देवी सिंह की ओमान में हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने के बाद रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई लालपुरा गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से मस्कट स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित कंपनी से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पप्पू सिंह पिछले कई वर्षों से ओमान में मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से लालपुरा गांव सहित पूरे रायपुर उपखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1
- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- छापडेल गांव में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का हुआ आयोजन, जहाजपुर विधायक मीणा ने लिया भाग पारोली भाजपा मंडल पारोली द्वारा पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के तहत 13 मार्च 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में शाहपुरा नगर पालिका चेयरमैन रघुनंदन सोनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के महत्व पर संबोधित किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पारोली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गालाल धाकड़ ने बताया आज शनिवार शाम करीब पांच बजे बताया कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली और जनसेवा के लिए तैयार करना है, ताकि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। द्वितीय सत्र में पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। वहीं 14 मार्च को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपीचंद मीना मौजूद रहे। कार्यक्रम में राकेश पाठक, उदयलाल भडाणा, कमल सिंह पुरावत और मुकेश शर्मा देबू ने भी विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरूलाल टांक ने की। इस अवसर पर कैलाश तिवाड़ी, घिसु पुरी, हेमंत जोशी, प्रहलाद सेन, दुर्गालाल धाकड़, योगेन्द्र सिंह छापडेल, विजयपाल सिंह, देबीलाल बेरवा, महेश्वर सिंह छापडेल, गोपाल सिंह कोठाज, भेरूलाल गुर्जर, रमेश शर्मा, रतनलाल कांटी और सांवरा धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गिरी का मेला 19 मार्च को1