logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । डूंगरपुर सूरजगांव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सूरजगांव में बुधवार को दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी भवानीशंकर ब्राह्मण थे, जबकि अध्यक्षता प्रशासक सरपंच अनिल रोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी ई ओ प्रदीप चौहान, चिराग मेहता, देवीलाल पटेल, नरवदाशंकर व्यास, अरविंद व्यास, शान्तिलाल सुथार, कन्हैयालाल व्यास ,राजेश कलाल ,राजू भाई शेख ,हितेश सेवक,विरमल भाई, पवन पंड्या एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चिराग यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन पंड्या ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को घर से बाहर वाहन लेकर जाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप भटृ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा देती हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा विनाश का कारण बनता है। चिराग मेहता ने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा बनाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों में अभी से सड़क सुरक्षा के संस्कार विकसित किए जाएं तो भविष्य में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि वागड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लाल आहारी ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल खराड़ी,सतीश चौबीसा ,निलय जोशी,भूपेश पाटीदार,चयनेश पंड्या, अनिल पुरोहित, केयूर पंड्या, बालेश्वर भावसार,रामाशंकर पाटीदार,बालचंद परमार, भावना जोशी, कांतिलाल अहारी सहित अधिसंख्य लोगों की उपस्थिति रही।

57 min ago
user_Bharat Pandya भरत पंड्या
Bharat Pandya भरत पंड्या
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
57 min ago

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । डूंगरपुर सूरजगांव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सूरजगांव में बुधवार को दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी भवानीशंकर ब्राह्मण थे, जबकि अध्यक्षता प्रशासक सरपंच अनिल रोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी ई ओ प्रदीप चौहान, चिराग मेहता, देवीलाल पटेल, नरवदाशंकर व्यास, अरविंद व्यास, शान्तिलाल सुथार, कन्हैयालाल व्यास ,राजेश कलाल ,राजू भाई शेख ,हितेश सेवक,विरमल भाई, पवन पंड्या एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चिराग यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन पंड्या ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को घर से बाहर वाहन लेकर

d6360a9a-0cdd-4f46-8d11-810c14c45cfd

जाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप भटृ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा देती हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा विनाश का कारण बनता है। चिराग मेहता ने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा बनाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों में अभी से सड़क सुरक्षा के संस्कार विकसित किए जाएं तो भविष्य में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि वागड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लाल आहारी ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल खराड़ी,सतीश चौबीसा ,निलय जोशी,भूपेश पाटीदार,चयनेश पंड्या, अनिल पुरोहित, केयूर पंड्या, बालेश्वर भावसार,रामाशंकर पाटीदार,बालचंद परमार, भावना जोशी, कांतिलाल अहारी सहित अधिसंख्य लोगों की उपस्थिति रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 पुलिस थाना रामसागड़ा द्वारा पावर बाइक के खिलाफ कार्रवाई 15 पावर बाइक डिटेन। पुलिस थाना रामसागड़ा द्वारा पावर बाइक के खिलाफ कार्रवाई 15 पावर बाइक डिटेन। डूंगरपुर श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पचारिया पु . नि थाना रामसागड़ा के नेतृत्व में थाना से अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस थाना रामसागड़ा सर्कल में पावर बाइक के खिलाफ एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पावर बाइक से स्टंट करने रील बनाने एवं तेज गति से वाहन चलाकर आमजन को भयभीत करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 15 पावर बाइक को डिटेन किया गया।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

पुलिस थाना रामसागड़ा द्वारा पावर बाइक के खिलाफ कार्रवाई 15 पावर बाइक डिटेन।
पुलिस थाना रामसागड़ा द्वारा पावर बाइक के खिलाफ कार्रवाई 15 पावर बाइक डिटेन।
डूंगरपुर  श्रीमान मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमान खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश पचारिया पु . नि थाना रामसागड़ा के नेतृत्व में थाना से अलग-अलग टीमों का गठन कर पुलिस थाना रामसागड़ा सर्कल में पावर बाइक के खिलाफ एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पावर बाइक से स्टंट करने रील बनाने एवं तेज गति से वाहन चलाकर आमजन को भयभीत करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 15 पावर बाइक को डिटेन किया गया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    25 min ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान एंकर इंट्रो भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री मोदी मानगढ़ धाम पर घोषणा करने के बाद फिर से किया फिर गए पलट भाजपा सरकार का कथनी और करनी में बहुत अंतर है करते हैं झूठ की राजनीति करते हैं भोली भाली आदिवासी जनता को गुमराह किया जा रहा है जल्द से जल्द मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें नहीं तो पूरे हिंदुस्तान में आदिवासी समाज आंदोलन करेगा बाइट कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा
    1
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाददाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान 
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाददाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें विधायक गणेश गोगरा का बड़ा बयान 
एंकर इंट्रो 
भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर 
केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री मोदी मानगढ़ धाम पर घोषणा करने के बाद फिर से किया 
फिर गए पलट 
भाजपा सरकार का कथनी और करनी में बहुत अंतर है करते हैं झूठ की राजनीति करते हैं 
भोली भाली आदिवासी जनता को गुमराह किया जा रहा है 
जल्द से जल्द मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें नहीं तो पूरे हिंदुस्तान में आदिवासी समाज आंदोलन करेगा
बाइट 
कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विधायक गणेश घोघरा ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर जताया कड़ा एतराज कहा - मानगढ़ धाम पर पीएम मोदी की घोषणा निकला वादा खिलाफी, आदिवासियों के बलिदान का हो रहा अपमान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर कड़ा एतराज जताया है। हाल ही में संसद में मानगढ़ धाम को लेकर दिए गए केंद्रीय मंत्री के लिखित उत्तर के बाद विधायक घोघरा ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। - संसद के सवाल और मंत्री के जवाब से उपजा विवाद विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि 3 अगस्त 2026 को संसद में सरकार से सवाल पूछा गया था कि क्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा? इस सवाल के लिखित उत्तर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट मना कर दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया जा सकता। - विधायक ने केंद्र सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का लगाया आरोप घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 के मानगढ़ धाम दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी मानगढ़ धाम की पवित्र भूमि पर आए थे और उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की दिशा में काम करने की बात कही थी। लेकिन अब संसद में मंत्री द्वारा दिया गया जवाब यह साबित करता है कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है। - इतिहास और शहादत की उपेक्षा का आरोप विधायक घोघरा ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 1913 में संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1500 से अधिक भील आदिवासियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। अंग्रेजों द्वारा किए गए इस नरसंहार को 'जलियांवाला बाग' से भी बड़ा हत्याकांड माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के इतिहास से आदिवासियों के इस महान बलिदान को मिटाने और किताबों के पन्नों से हटाने का प्रयास कर रही है, जो पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान है। - बड़े आंदोलन की चेतावनी गणेश घोघरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करते हैं तथा मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देते हैं, तो आने वाले समय में देश का संपूर्ण आदिवासी समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करेगा।
    1
    विधायक गणेश घोघरा ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर जताया कड़ा एतराज
कहा - मानगढ़ धाम पर पीएम मोदी की घोषणा निकला वादा खिलाफी, आदिवासियों के बलिदान का हो रहा अपमान
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने बांसवाड़ा जिले के ऐतिहासिक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने को लेकर केंद्र सरकार के हालिया रुख पर कड़ा एतराज जताया है। हाल ही में संसद में मानगढ़ धाम को लेकर दिए गए केंद्रीय मंत्री के लिखित उत्तर के बाद विधायक घोघरा ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
- संसद के सवाल और मंत्री के जवाब से उपजा विवाद
विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि 3 अगस्त 2026 को संसद में सरकार से सवाल पूछा गया था कि क्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएगा? इस सवाल के लिखित उत्तर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट मना कर दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया जा सकता।
- विधायक ने केंद्र सरकार पर कथनी और करनी में अंतर का लगाया आरोप
घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 के मानगढ़ धाम दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी मानगढ़ धाम की पवित्र भूमि पर आए थे और उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की दिशा में काम करने की बात कही थी। लेकिन अब संसद में मंत्री द्वारा दिया गया जवाब यह साबित करता है कि केंद्र सरकार की कथनी और करनी में कितना बड़ा अंतर है।
- इतिहास और शहादत की उपेक्षा का आरोप
विधायक घोघरा ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 1913 में संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1500 से अधिक भील आदिवासियों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। अंग्रेजों द्वारा किए गए इस नरसंहार को 'जलियांवाला बाग' से भी बड़ा हत्याकांड माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के इतिहास से आदिवासियों के इस महान बलिदान को मिटाने और किताबों के पन्नों से हटाने का प्रयास कर रही है, जो पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान है।
- बड़े आंदोलन की चेतावनी
गणेश घोघरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार और संबंधित मंत्रालय अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करते हैं तथा मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं देते हैं, तो आने वाले समय में देश का संपूर्ण आदिवासी समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरेगा और एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करेगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त। भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त। डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 12 मोटरसाइकिल जब्त की। थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तेज गति, लापरवाही, स्टंटबाजी तथा सार्वजनिक मार्गों पर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त।
भूपेन्द्र गामोट डूंगरपुर
तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय फैलाने वालों पर चौरासी थाना पुलिस की कार्रवाई, 12 मोटरसाइकिल जब्त।
डूंगरपुर। जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत चौरासी थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 12 मोटरसाइकिल जब्त की।
थानाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तेज गति, लापरवाही, स्टंटबाजी तथा सार्वजनिक मार्गों पर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या लापरवाही से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_भूपेन्द्र गामोट
    भूपेन्द्र गामोट
    Advertising agency डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पेट्रोलपंप मालिक की टीचर पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति का दावा- घर पर अकेली थी, गेट तोड़कर अंदर घुसा तो बेसुध मिली पेट्रोलपंप मालिक की टीचर पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति का दावा- घर पर अकेली थी, गेट तोड़कर अंदर घुसा तो बेसुध मिली डूंगरपुर में पेट्रोल पंप संचालक की टीचर पत्नी घर पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत मिली। पति ने पुलिस को बताया कि वो काफी देर तक घर का मेन गेट खटखटाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गेट तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी बेसुध हालत में थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार (4 अगस्त) शाम 7 बजे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर इलाके की है। एएसआई विपिन सिंह ने बताया कि सुसाइड करने वाली अनामिका जैन (45) बालाडिट सरकारी स्कूल में टीचर थी। पति निलेश जैन ने बुधवार (5 अगस्त) सुबह पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार महिला के पति से घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पति ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा पुलिस को दी शिकायत में निलेश जैन ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। वे खुद सागवाड़ा-आसपुर रोड के अपने पेट्रोल पंप पर थे। शाम करीब 6.30 बजे वो पेट्रोल पंप से घर लौटे तो पत्नी ने काफी देर तक गेट नहीं खोला। करीब आधा घंटे की कोशिश के बाद घर में घुसे तो पत्नी जमीन पर गिरी हुई थी। उससे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से उसे 7.15 बजे जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंच। करीब 15 मिनट बाद डॉक्टर ने मृत होने की जानकारी दी। डॉक्टर्स ने बताया कि सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी दी जा सकती है। एक बेटा उदयपुर, एक सूरत में रहता है एएसआई ने बताया कि अनामिका का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद बॉडी परिवार को दी जाएगी। पुलिस के अनुसार अनामिका और निलेश के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा राहुल जैन (25) गुजरात के सूरत में एक कंपनी में इंजीनियर है। छोटा बेटा अग्रिम जैन (21) उदयपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। दोनो बेटों की शादियां हो चुकी है। अनामिका के ससुर पृथ्वीराज जैन जिला उद्योग विभाग में अधिकारी थे।
    1
    पेट्रोलपंप मालिक की टीचर पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति का दावा- घर पर अकेली थी, गेट तोड़कर अंदर घुसा तो बेसुध मिली
पेट्रोलपंप मालिक की टीचर पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति का दावा- घर पर अकेली थी, गेट तोड़कर अंदर घुसा तो बेसुध मिली
डूंगरपुर में पेट्रोल पंप संचालक की टीचर पत्नी घर पर संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत मिली। पति ने पुलिस को बताया कि वो काफी देर तक घर का मेन गेट खटखटाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
गेट तोड़कर अंदर पहुंचा तो पत्नी बेसुध हालत में थी। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार (4 अगस्त) शाम 7 बजे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर इलाके की है।
एएसआई विपिन सिंह ने बताया कि सुसाइड करने वाली अनामिका जैन (45) बालाडिट सरकारी स्कूल में टीचर थी। पति निलेश जैन ने बुधवार (5 अगस्त) सुबह पुलिस को रिपोर्ट दी। 
पुलिस के अनुसार महिला के पति से घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
पति ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा
पुलिस को दी शिकायत में निलेश जैन ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। वे खुद सागवाड़ा-आसपुर रोड के अपने पेट्रोल पंप पर थे। शाम करीब 6.30 बजे वो पेट्रोल पंप से घर लौटे तो पत्नी ने काफी देर तक गेट नहीं खोला।
करीब आधा घंटे की कोशिश के बाद घर में घुसे तो पत्नी जमीन पर गिरी हुई थी। उससे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन जवाब नहीं मिला।
पड़ोसी और रिश्तेदारों की मदद से उसे 7.15 बजे जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंच। करीब 15 मिनट बाद डॉक्टर ने मृत होने की जानकारी दी।
डॉक्टर्स ने बताया कि सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी दी जा सकती है।
एक बेटा उदयपुर, एक सूरत में रहता है
एएसआई ने बताया कि अनामिका का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद बॉडी परिवार को दी जाएगी। पुलिस के अनुसार अनामिका और निलेश के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है।
बड़ा बेटा राहुल जैन (25) गुजरात के सूरत में एक कंपनी में इंजीनियर है। छोटा बेटा अग्रिम जैन (21) उदयपुर में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। दोनो बेटों की शादियां हो चुकी है। अनामिका के ससुर पृथ्वीराज जैन जिला उद्योग विभाग में अधिकारी थे।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सीमलवाड़ा के पंकज लोहार ने समाज को दिया डिजिटल तोहफा, त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट के आजीवन सदस्य किए गए मनोनीत सीमलवाड़ा। तलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के उमराई स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में पंचाल समाज चौदह चौखरा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार, शिक्षा, व्यापार प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने तथा समाज को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने की। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद पंचाल (घाटोल) रहे। विशिष्ट अतिथियों में गंगाराम पंचाल (बिलोदा), कारीलाल पंचाल (माथुगामड़ा), दिनेश पंचाल (बावलवाड़ा), अशोक पंचाल (बड़ोदिया), लक्ष्मण पंचाल (प्रतापपुर) एवं कन्हैयालाल पंचाल (पारसोला) शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां त्रिपुरा सुंदरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सुखलाल पंचाल ने ईश वंदना प्रस्तुत की। बैठक का मुख्य आकर्षण पंचाल समाज एवं त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट की नई वेबसाइट का शुभारंभ रहा। सीमलवाड़ा निवासी पंकज लोहार ने वेबसाइट का निर्माण कर समाज को डिजिटल मंच की सौगात दी। उन्होंने वेबसाइट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए बताया कि इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे मां त्रिपुरा सुंदरी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। साथ ही मंदिर से जुड़ी जानकारी, धार्मिक कार्यक्रमों की सूचना, समाज की जनगणना, विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियां, महत्वपूर्ण घोषणाएं तथा वैवाहिक पोर्टल सहित अनेक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। भविष्य में वेबसाइट में और नई सुविधाएं जोड़ने की भी योजना है। पंकज लोहार के इस उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल ने उनका सम्मान किया तथा उन्हें ट्रस्ट का आजीवन सदस्य मनोनीत किया। उपस्थित समाजजनों ने इसे समाज को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय बनाने, समाज के उद्यमियों एवं व्यापारियों को साझा मंच से जोड़ने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने पर भी सहमति बनी। समाज सुधार प्रभारी घनश्याम पंचाल ने कुरीतियों, आडंबर, सामाजिक बुराइयों एवं नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का सुझाव दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पंचाल (पारसोला) ने विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, प्रतिभा सम्मान, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सहयोग की कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसका सभी ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी संजय पंचाल (छोटा डूंगरा) ने बताया कि बैठक में चौदहों चौखरों के स्थानीय अध्यक्षों, केंद्रीय कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल तथा बड़ी संख्या में समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने किया तथा कपिल छींच ने आभार व्यक्त किया।
    2
    सीमलवाड़ा के पंकज लोहार ने समाज को दिया डिजिटल तोहफा, त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट के आजीवन सदस्य किए गए मनोनीत
सीमलवाड़ा। तलवाड़ा उपखंड क्षेत्र के उमराई स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में पंचाल समाज चौदह चौखरा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज सुधार, शिक्षा, व्यापार प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने तथा समाज को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष धूलजी भाई पंचाल ने की। मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद पंचाल (घाटोल) रहे। विशिष्ट अतिथियों में गंगाराम पंचाल (बिलोदा), कारीलाल पंचाल (माथुगामड़ा), दिनेश पंचाल (बावलवाड़ा), अशोक पंचाल (बड़ोदिया), लक्ष्मण पंचाल (प्रतापपुर) एवं कन्हैयालाल पंचाल (पारसोला) शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां त्रिपुरा सुंदरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सुखलाल पंचाल ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
बैठक का मुख्य आकर्षण पंचाल समाज एवं त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट की नई वेबसाइट का शुभारंभ रहा। सीमलवाड़ा निवासी पंकज लोहार ने वेबसाइट का निर्माण कर समाज को डिजिटल मंच की सौगात दी। उन्होंने वेबसाइट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए बताया कि इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे मां त्रिपुरा सुंदरी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। साथ ही मंदिर से जुड़ी जानकारी, धार्मिक कार्यक्रमों की सूचना, समाज की जनगणना, विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियां, महत्वपूर्ण घोषणाएं तथा वैवाहिक पोर्टल सहित अनेक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। भविष्य में वेबसाइट में और नई सुविधाएं जोड़ने की भी योजना है।
पंकज लोहार के इस उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए त्रिपुरा सुंदरी ट्रस्ट मंडल ने उनका सम्मान किया तथा उन्हें ट्रस्ट का आजीवन सदस्य मनोनीत किया। उपस्थित समाजजनों ने इसे समाज को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय बनाने, समाज के उद्यमियों एवं व्यापारियों को साझा मंच से जोड़ने, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा आर्थिक सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने पर भी सहमति बनी।
समाज सुधार प्रभारी घनश्याम पंचाल ने कुरीतियों, आडंबर, सामाजिक बुराइयों एवं नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का सुझाव दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पंचाल (पारसोला) ने विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, प्रतिभा सम्मान, प्रतियोगी परीक्षा तैयारी तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सहयोग की कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसका सभी ने स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी संजय पंचाल (छोटा डूंगरा) ने बताया कि बैठक में चौदहों चौखरों के स्थानीय अध्यक्षों, केंद्रीय कार्यकारिणी, संरक्षक मंडल तथा बड़ी संख्या में समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नटवरलाल पंचाल ने किया तथा कपिल छींच ने आभार व्यक्त किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 15 साल से एक ही पंचायत समिति में कार्यवाहक विकास अधिकारी! तबादलों की परतों में छिपे राज पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— विकास कार्यों की भी हो निष्पक्ष जांच पंचायत समिति सीमलवाड़ा में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे ललित पंड्या को लेकर ग्रामीणों ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई अधिकारी अपने गृह क्षेत्र में लंबे समय तक कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकता, इसके बावजूद वर्षों तक सीमलवाड़ा पंचायत समिति में उनकी नियुक्ति बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान पंचायत समिति में नियुक्त हुए कई नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बेहद अल्प अवधि का रहा। उनका आरोप है कि पिछले वर्षों में कई विकास अधिकारियों का एक माह से लेकर छह माह के भीतर ही तबादला हो गया,कार्यवाहक विकास अधिकारी (सहायक अभियंता ) का ट्रांसफर भी कई बार हुआ परंतु उनके द्वारा ट्रांसफर निरस्त करवा कर प्रत्येक बार कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में पुनः ललित पंड्या ने कार्यभार संभाल लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पिछले करीब 10 से अधिक विकास अधिकारियों के स्थानांतरण के पीछे की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ललित पंड्या का स्थानांतरण अरथूना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीमलवाड़ा पंचायत समिति का कार्यभार नहीं छोड़ा है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है तो उसका पालन भी तत्काल कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक विकास अधिकारी के कार्यकाल में केशरपुरा, झालाप सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इन सभी विकास कार्यों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ललित पंड्या सीमलवाड़ा कस्बे के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में डूंगरपुर में निवास करते हुए प्रतिदिन लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सीमलवाड़ा पंचायत समिति पहुंचते हैं। ऐसे में वे लगातार इसी पंचायत समिति में कार्य क्यों करते रहे तथा यहां नियुक्त होने वाले नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बार-बार इतना छोटा क्यों रहा, इसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री मदन दिलावर को भी लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    15 साल से एक ही पंचायत समिति में कार्यवाहक विकास अधिकारी! तबादलों की परतों में छिपे राज पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— विकास कार्यों की भी हो निष्पक्ष जांच
पंचायत समिति सीमलवाड़ा में पिछले करीब 15 वर्षों से कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे ललित पंड्या को लेकर ग्रामीणों ने कई गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोई अधिकारी अपने गृह क्षेत्र में लंबे समय तक कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकता, इसके बावजूद वर्षों तक सीमलवाड़ा पंचायत समिति में उनकी नियुक्ति बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान पंचायत समिति में नियुक्त हुए कई नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बेहद अल्प अवधि का रहा। उनका आरोप है कि पिछले वर्षों में कई विकास अधिकारियों का एक माह से लेकर छह माह के भीतर ही तबादला हो गया,कार्यवाहक विकास अधिकारी (सहायक अभियंता ) का ट्रांसफर भी कई बार हुआ परंतु उनके द्वारा ट्रांसफर निरस्त करवा कर प्रत्येक बार कार्यवाहक विकास अधिकारी के रूप में पुनः ललित पंड्या ने कार्यभार संभाल लिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पिछले करीब 10 से अधिक विकास अधिकारियों के स्थानांतरण के पीछे की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ललित पंड्या का स्थानांतरण अरथूना हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सीमलवाड़ा पंचायत समिति का कार्यभार नहीं छोड़ा है। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है तो उसका पालन भी तत्काल कराया जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक विकास अधिकारी के कार्यकाल में केशरपुरा, झालाप सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर अनियमितताओं एवं कथित भ्रष्टाचार की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इन सभी विकास कार्यों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ललित पंड्या सीमलवाड़ा कस्बे के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में डूंगरपुर में निवास करते हुए प्रतिदिन लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सीमलवाड़ा पंचायत समिति पहुंचते हैं। ऐसे में वे लगातार इसी पंचायत समिति में कार्य क्यों करते रहे तथा यहां नियुक्त होने वाले नियमित विकास अधिकारियों का कार्यकाल बार-बार इतना छोटा क्यों रहा, इसकी भी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री मदन दिलावर को भी लिखित शिकायत भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पंचायती राज विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, स्थानांतरण आदेशों की समीक्षा करने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट । डूंगरपुर सूरजगांव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सूरजगांव में बुधवार को दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी भवानीशंकर ब्राह्मण थे, जबकि अध्यक्षता प्रशासक सरपंच अनिल रोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी ई ओ प्रदीप चौहान, चिराग मेहता, देवीलाल पटेल, नरवदाशंकर व्यास, अरविंद व्यास, शान्तिलाल सुथार, कन्हैयालाल व्यास ,राजेश कलाल ,राजू भाई शेख ,हितेश सेवक,विरमल भाई, पवन पंड्या एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चिराग यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन पंड्या ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को घर से बाहर वाहन लेकर जाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप भटृ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा देती हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा विनाश का कारण बनता है। चिराग मेहता ने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा बनाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों में अभी से सड़क सुरक्षा के संस्कार विकसित किए जाएं तो भविष्य में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि वागड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लाल आहारी ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल खराड़ी,सतीश चौबीसा ,निलय जोशी,भूपेश पाटीदार,चयनेश पंड्या, अनिल पुरोहित, केयूर पंड्या, बालेश्वर भावसार,रामाशंकर पाटीदार,बालचंद परमार, भावना जोशी, कांतिलाल अहारी सहित अधिसंख्य लोगों की उपस्थिति रही।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
सूरजगांव संस्कृत विद्यालय में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को बांटे हेलमेट ।
डूंगरपुर  सूरजगांव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सूरजगांव में बुधवार को दीप होंडा सर्विस प्वाइंट, राजस्थान पुलिस एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में ‘जान है तो जहान है’ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी भवानीशंकर ब्राह्मण थे, जबकि अध्यक्षता प्रशासक सरपंच अनिल रोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पी ई ओ प्रदीप चौहान, चिराग मेहता, देवीलाल पटेल, नरवदाशंकर व्यास, अरविंद व्यास, शान्तिलाल सुथार, कन्हैयालाल व्यास ,राजेश कलाल ,राजू भाई शेख ,हितेश सेवक,विरमल भाई, पवन पंड्या एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत चिराग यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन पंड्या ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता को घर से बाहर वाहन लेकर जाते समय हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य प्रदीप भटृ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं कई परिवारों के घरों के चिराग बुझा देती हैं, इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए, क्योंकि नशा विनाश का कारण बनता है।
चिराग मेहता ने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा बनाया जाता है, उसी प्रकार बच्चों में अभी से सड़क सुरक्षा के संस्कार विकसित किए जाएं तो भविष्य में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि वागड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लाल आहारी ने किया। इस अवसर पर शंकर लाल खराड़ी,सतीश चौबीसा ,निलय जोशी,भूपेश पाटीदार,चयनेश पंड्या, अनिल पुरोहित, केयूर पंड्या, बालेश्वर भावसार,रामाशंकर पाटीदार,बालचंद परमार, भावना जोशी, कांतिलाल अहारी सहित अधिसंख्य लोगों की उपस्थिति रही।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.