महर्षि गोतम आश्रम मे महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई, श्री रामभक्त हनुमान जी कि प्राण मे राजस्थान सरकार मे केबीनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं राम भक्त हनुमान जी कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए एवं श्री महर्षि गौतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं श्री राम भक्त हनुमान जी के दर्शन किए जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं श्री राम भक्त हनुमान जी कि मुर्तियां कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए, मंत्री गेहलोत ने कहा कि ब्राह्मणो के आराध्य देव एवं देवी कि प्राण प्रतिष्ठा करना और करवाना और इनकी पुजा पाठ करना ये केवल ब्राह्मणो का अधिकार है । ब्राह्मणों के ऐसे ऐतिहासिक कार्य करने से हर एक व्यक्ति के मन में श्रद्धा के भाव जागृत होता है और सदा ब्राह्मणों पर अटुट भरोसा होता है ब्राह्मण जो मुहूर्त निकालता है उसी के हिसाब से शुभ कार्य करते हैं इसलिए ब्राह्मणों के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया ओर मे इसमें शामिल हुआ और मुझे भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला मंत्री गेहलोत कार्यकर्ताओ के साथ आश्रम में आये। , इस मोके पर गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बहुमान किया गया एवं मंत्री गेहलोत का स्वागत गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं इस मुर्ति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, घेवर चन्द ठाकरवास, मुकेश शर्मा सेवरिया,नवरतनमल जोशी खराड़ी जोघपुर, नरसिंहग घोडावड, सहित गुर्जर गोड़ समाज के सेंकड़ों गणमान्य नागरिक,वरिष्ठजन, युवा शक्ति एवं माताओं-बहनों सहित प्रवासी गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित उपस्थित थे।
महर्षि गोतम आश्रम मे महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई, श्री रामभक्त हनुमान जी कि प्राण मे राजस्थान सरकार मे केबीनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं राम भक्त हनुमान जी कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए एवं श्री महर्षि गौतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं श्री राम भक्त हनुमान जी के दर्शन किए जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं श्री राम भक्त हनुमान जी कि मुर्तियां कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए, मंत्री गेहलोत ने कहा कि ब्राह्मणो के आराध्य देव एवं देवी
कि प्राण प्रतिष्ठा करना और करवाना और इनकी पुजा पाठ करना ये केवल ब्राह्मणो का अधिकार है । ब्राह्मणों के ऐसे ऐतिहासिक कार्य करने से हर एक व्यक्ति के मन में श्रद्धा के भाव जागृत होता है और सदा ब्राह्मणों पर अटुट भरोसा होता है ब्राह्मण जो मुहूर्त निकालता है उसी के हिसाब से शुभ कार्य करते हैं इसलिए ब्राह्मणों के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया ओर मे इसमें शामिल हुआ और मुझे भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला मंत्री गेहलोत कार्यकर्ताओ के साथ आश्रम में आये। , इस
मोके पर गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बहुमान किया गया एवं मंत्री गेहलोत का स्वागत गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं इस मुर्ति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, घेवर चन्द ठाकरवास, मुकेश शर्मा सेवरिया,नवरतनमल जोशी खराड़ी जोघपुर, नरसिंहग घोडावड, सहित गुर्जर गोड़ समाज के सेंकड़ों गणमान्य नागरिक,वरिष्ठजन, युवा शक्ति एवं माताओं-बहनों सहित प्रवासी गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित उपस्थित थे।
- रायपुर (ब्यावर) राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।1
- *रायपुर में तीन दिवसीय शीतला माता के मेला में दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़*1
- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव1
- हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट1
- राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे। सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।1
- अजमेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपती कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीसीए कॉलेज चौराहा पर गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस की कमी को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आम जनता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी से परेशान है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1