अजमेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा अजमेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपती कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीसीए कॉलेज चौराहा पर गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस की कमी को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आम जनता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी से परेशान है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
अजमेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा अजमेर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, किल्लत और कथित कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रोपती कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीसीए कॉलेज चौराहा पर गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और गैस की कमी को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आम जनता गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी से परेशान है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर के दाम कम करने और आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
- अजमेर। ख्वाजा की मस्तानी के नाम से मशहूर विद्या देवी, जो असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर से जुड़ी हैं, ने एक बार फिर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (र.अ.) की दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाई। गरीब नवाज के दरबार में गहरी आस्था रखने वाली विद्या देवी 2006 से लगातार अजमेर आ रही हैं। इस बार उन्होंने महखली चादर और चांदी का मुकट पेश कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाज़ी ने विद्या देवी को ज़ियारत करवाई और उन्हें दरगाह शरीफ का तबर्रुक (प्रसाद) प्रदान किया। विद्या देवी को लोग ख्वाजा की जोगन, ख्वाजा की दीवानी और ख्वाजा की जोगन ,मस्तानी के नाम से भी पुकारते हैं। उनकी यह यात्रा हिंदू-मुस्लिम एकता और सूफी संत के सार्वभौमिक संदेश का जीवंत प्रतीक है। विद्या देवी ने अपनी भावुकता व्यक्त करते हुए बताया कि 2006 में जब वे पहली बार परिवार के साथ अजमेर आई थीं, तो उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। उनके पास पैसे भी खत्म हो चुके थे, लेकिन ख्वाजा गरीब नवाज के आशीर्वाद से वे मुंबई तक सुरक्षित पहुंच गईं। उन्होंने कहा, "इससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं हो सकता। तब से आज तक ख्वाजा साहब ने मुझे बहुत कुछ दिया है और दे रहे हैं।" उन्होंने इस चमत्कार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा करिश्मा बताया। विद्या देवी ने गरीब नवाज के दरबार में 1000 रोजेदारों के लिए इफ्तारी और लंगर का किया । "ये सब बाबा खुद करवाते हैं। मैं सिर्फ माध्यम हूं," उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा। उनकी यह सेवा सूफी परंपरा की उदारता और गरीबों की मदद के संदेश को मजबूत करती है। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सद्भाव पर जोर देते हुए कहा, "देश में हिंदू-मुस्लिम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। कुछ लोग अपनी राजनीति चलाने के लिए हिंदू-मुस्लिम करते हैं, लेकिन भारत देश सभी धर्मों के लोगों का है। यहां के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।"1
- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव1
- राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे। सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।1
- पीसांगन में आहूत लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का हुआ निस्तारण (पंकज बाफना)पीसांगन स्थित ग्राम न्यायालय में वर्ष 2026 की पहली लोक अदालत न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय पीसांगन भावना सिंह की अध्यक्षता में आहूत हुई। जिसमें सदस्य के रूप में तहसीलदार भागीरथ चौधरी उपस्थित हुये। लोक अदालत बैच के समक्ष लोक अदालत की भावना से पक्षकारों के मध्य सुलह समझाईस की जाकर ग्राम न्यायालय पीसांगन के घरेलू हिंसा से जुड़े 04 प्रकरणों का एवं तहसील व उपखंड कार्यालय पीसांगन के अंतिम लोक अदालत से इस लोक अदालत तक कुल 4160 राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर न्यायाधिकारी,ग्राम न्यायालय पीसांगन भावना सिंह ने कहा कि "लोक अदालत का एक ही सार, ना किसी की जीत,ना किसी की हार" के मूल उद्देश्य के साथ ही जनहित से जुड़ी समस्याओं व पक्षकारों को स्थाई लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित राहत दिलवाना पहला लक्ष्य है। न्यायाधिकारी भावना सिंह ने कहा कि जो हकदार व जरूरतमंद है। उन तक उनका हक व फायदा पहुंचे। यही न्यायपालिका की पहली मंशा है।1
- जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम जी एवं माता अहिल्याबाई एवं श्री राम भक्त हनुमान जी कि मुर्तियां कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए, मंत्री गेहलोत ने कहा कि ब्राह्मणो के आराध्य देव एवं देवी कि प्राण प्रतिष्ठा करना और करवाना और इनकी पुजा पाठ करना ये केवल ब्राह्मणो का अधिकार है । ब्राह्मणों के ऐसे ऐतिहासिक कार्य करने से हर एक व्यक्ति के मन में श्रद्धा के भाव जागृत होता है और सदा ब्राह्मणों पर अटुट भरोसा होता है ब्राह्मण जो मुहूर्त निकालता है उसी के हिसाब से शुभ कार्य करते हैं इसलिए ब्राह्मणों के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया ओर मे इसमें शामिल हुआ और मुझे भगवान के दर्शन करने का अवसर मिला मंत्री गेहलोत कार्यकर्ताओ के साथ आश्रम में आये। , इस मोके पर गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा बहुमान किया गया एवं मंत्री गेहलोत का स्वागत गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया एवं इस मुर्ति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, घेवर चन्द ठाकरवास, मुकेश शर्मा सेवरिया,नवरतनमल जोशी खराड़ी जोघपुर, नरसिंहग घोडावड, सहित गुर्जर गोड़ समाज के सेंकड़ों गणमान्य नागरिक,वरिष्ठजन, युवा शक्ति एवं माताओं-बहनों सहित प्रवासी गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित उपस्थित थे।3
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में रसद विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही कर 46 वाणिज्यिक LPG सिलेण्डर किए जब्त ब्यावर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश एवं कमल राम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरो के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा दुरूपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देशो की अनुपालना मे रविवार को अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर के नेतृत्व में सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन अधिकारी व विक्रान्त मथुरिया, प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कृष्णा गैस एजेन्सी ब्यावर जो कि वाणिज्यिक श्रेणी की गैस एजेन्सी है। जिसके द्वारा कड़ीवाल फार्म हाउस गणेशपुरा पर एक पिकअप वाहन RJ-36-GA-6718 में गैस सिलेण्डरों का अवैध परिवहन भण्डारण, व्यवसाय करना पाया गया । जिसमें वाहन में कुल 46 वाणिज्यिक सिलेण्डर (19.0) पाए गए। जिसमें 30 सिलेण्डर भरे एवं 16 खाली सिलेण्डर पाए गए। सिलेण्डरों की जांच करने पर 44 सिलेण्डर BPCL 01 सिलेण्डर IOCL, 01 सिलेण्डर HPCL का होकर कुल 46 सिलेण्डर पाए । जिनमें से 30 सिलेण्डर भरे हुए जिसमें कुल 602.5 कि.ग्रा. LPG भरी पाई। वक्त जांच कृष्णा गैस एजेन्सी के प्रतिनिधि संजय पुत्र कन्हैयालाल के पास गैस सिलेण्डरो के आपूर्ति परिवहन संबंधी कोई वैध बिल, वाउचर, गैट पास एवं वाहन के आर.सी इत्यादि दस्तावेज नहीं पाए गए । वर्तमान LPG के सन्दर्भ में राज्य सरकार के आदेशानुसार वाण्यिज्यिक सिलेण्डरों के आपूर्ति राज्य सरकार/ऑयल कम्पनी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता एवं दिशा निर्देशानुसार ही आपूर्ति की जा सकती है। किन्तु एजेन्सी संचालक के द्वारा निर्धारित प्राथमिकता अनुसार बिक्री का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। वक्त जांच मौके पर कृष्णा गैस एजेन्सी के संचालक संजय पुत्र कन्हैयालाल द्वारा LPG आदेश 2000 के प्रावधानो का उलघंन करने पर 46 सिलेण्डर जब्त किए। जिन्हें डांगी गैस एजेन्सी ब्यावर के कार्मिक श्री मनोहर सिंह पुत्र किशन सिंह, ब्यावर को सुपुर्दगी पर दिए गए। उक्त प्रकरण न्यायालय जिला कलक्टर ब्यावर के समक्ष आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6A में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। अतः गैस उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेण्डर का वैध व सुरक्षित उपयोग कर।1
- विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।1
- बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।1
- ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।1