logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में रसद विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही कर 46 वाणिज्यिक LPG सिलेण्डर किए जब्त ब्यावर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश एवं कमल राम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरो के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा दुरूपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देशो की अनुपालना मे रविवार को अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर के नेतृत्व में सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन अधिकारी व विक्रान्त मथुरिया, प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कृष्णा गैस एजेन्सी ब्यावर जो कि वाणिज्यिक श्रेणी की गैस एजेन्सी है। जिसके द्वारा कड़ीवाल फार्म हाउस गणेशपुरा पर एक पिकअप वाहन RJ-36-GA-6718 में गैस सिलेण्डरों का अवैध परिवहन भण्डारण, व्यवसाय करना पाया गया । जिसमें वाहन में कुल 46 वाणिज्यिक सिलेण्डर (19.0) पाए गए। जिसमें 30 सिलेण्डर भरे एवं 16 खाली सिलेण्डर पाए गए। सिलेण्डरों की जांच करने पर 44 सिलेण्डर BPCL 01 सिलेण्डर IOCL, 01 सिलेण्डर HPCL का होकर कुल 46 सिलेण्डर पाए । जिनमें से 30 सिलेण्डर भरे हुए जिसमें कुल 602.5 कि.ग्रा. LPG भरी पाई। वक्त जांच कृष्णा गैस एजेन्सी के प्रतिनिधि संजय पुत्र कन्हैयालाल के पास गैस सिलेण्डरो के आपूर्ति परिवहन संबंधी कोई वैध बिल, वाउचर, गैट पास एवं वाहन के आर.सी इत्यादि दस्तावेज नहीं पाए गए । वर्तमान LPG के सन्दर्भ में राज्य सरकार के आदेशानुसार वाण्यिज्यिक सिलेण्डरों के आपूर्ति राज्य सरकार/ऑयल कम्पनी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता एवं दिशा निर्देशानुसार ही आपूर्ति की जा सकती है। किन्तु एजेन्सी संचालक के द्वारा निर्धारित प्राथमिकता अनुसार बिक्री का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। वक्त जांच मौके पर कृष्णा गैस एजेन्सी के संचालक संजय पुत्र कन्हैयालाल द्वारा LPG आदेश 2000 के प्रावधानो का उलघंन करने पर 46 सिलेण्डर जब्त किए। जिन्हें डांगी गैस एजेन्सी ब्यावर के कार्मिक श्री मनोहर सिंह पुत्र किशन सिंह, ब्यावर को सुपुर्दगी पर दिए गए। उक्त प्रकरण न्यायालय जिला कलक्टर ब्यावर के समक्ष आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6A में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। अतः गैस उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेण्डर का वैध व सुरक्षित उपयोग कर।

1 hr ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में रसद विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही कर 46 वाणिज्यिक LPG सिलेण्डर किए जब्त ब्यावर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश एवं कमल राम मीणा जिला कलक्टर ब्यावर के निर्देशानुसार अभियान चलाकर घरेलू एलपीजी सिलेण्डरो के व्यवसायिक उपयोग, अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण और कालाबाजारी जैसी गतिविधियो पर अंकुश लगाने तथा दुरूपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देशो की अनुपालना मे रविवार को अब्दुल सादिक जिला रसद अधिकारी ब्यावर के नेतृत्व में सोहन सिंह चौहान, प्रवर्तन अधिकारी व विक्रान्त मथुरिया, प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा कृष्णा गैस एजेन्सी ब्यावर जो कि वाणिज्यिक श्रेणी की गैस एजेन्सी है। जिसके द्वारा कड़ीवाल फार्म हाउस गणेशपुरा पर एक पिकअप वाहन RJ-36-GA-6718 में गैस सिलेण्डरों का अवैध परिवहन भण्डारण, व्यवसाय करना पाया गया । जिसमें वाहन में कुल 46 वाणिज्यिक सिलेण्डर (19.0) पाए गए। जिसमें 30 सिलेण्डर भरे एवं 16 खाली सिलेण्डर पाए गए। सिलेण्डरों की जांच करने पर 44 सिलेण्डर BPCL 01 सिलेण्डर IOCL, 01 सिलेण्डर HPCL का होकर कुल 46 सिलेण्डर पाए । जिनमें से 30 सिलेण्डर भरे हुए जिसमें कुल 602.5 कि.ग्रा. LPG भरी पाई। वक्त जांच कृष्णा गैस एजेन्सी के प्रतिनिधि संजय पुत्र कन्हैयालाल के पास गैस सिलेण्डरो के आपूर्ति परिवहन संबंधी कोई वैध बिल, वाउचर, गैट पास एवं वाहन के आर.सी इत्यादि दस्तावेज नहीं पाए गए । वर्तमान LPG के सन्दर्भ में राज्य सरकार के आदेशानुसार वाण्यिज्यिक सिलेण्डरों के आपूर्ति राज्य सरकार/ऑयल कम्पनी द्वारा निर्धारित प्राथमिकता एवं दिशा निर्देशानुसार ही आपूर्ति की जा सकती है। किन्तु एजेन्सी संचालक के द्वारा निर्धारित प्राथमिकता अनुसार बिक्री का कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। वक्त जांच मौके पर कृष्णा गैस एजेन्सी के संचालक संजय पुत्र कन्हैयालाल द्वारा LPG आदेश 2000 के प्रावधानो का उलघंन करने पर 46 सिलेण्डर जब्त किए। जिन्हें डांगी गैस एजेन्सी ब्यावर के कार्मिक श्री मनोहर सिंह पुत्र किशन सिंह, ब्यावर को सुपुर्दगी पर दिए गए। उक्त प्रकरण न्यायालय जिला कलक्टर ब्यावर के समक्ष आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6A में प्रस्तुत किए जाएंगे। विभाग के निर्देशानुसार गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। अतः गैस उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि गैस सिलेण्डर का वैध व सुरक्षित उपयोग कर।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *रायपुर में तीन दिवसीय शीतला माता के मेला में दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़*
    1
    *रायपुर में तीन दिवसीय शीतला माता के मेला में दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़*
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया। इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ,
    2
    जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया।
इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
,
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव
    1
    ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट
    1
    हेडलाइन
रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़
सब हेडलाइन
आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे।
विवरण
मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया।
AVA/RJ/BAR/260221/01
राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#रायपुर
#शीतला_माता_मेला
#ब्यावर
#राजस्थान_समाचार
#ग्रामीण_मेला
#लोकल_न्यूज़
#आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
#मेले_की_रौनक
#राजस्थान_अपडेट
#ग्राउंड_रिपोर्ट
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे। सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    1
    राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र परिसर में शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक *वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिले के चयनित उत्पाद फेल्डस्पार पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे आगंतुकों को जिले के प्रमुख उत्पाद और उससे जुड़े उद्योगों की जानकारी मिली।
जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ब्यावर के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही पिछवाई चित्रकला अत्यंत उत्कृष्ट है और इसके ऑर्डर अन्य जिलों से भी प्राप्त हो रहे हैं। यहां तैयार उत्पाद विभिन्न स्थानों पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बाजार तक पहुंचाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यापक बाजार और बेहतर पहचान मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
प्रदर्शनी में कलेक्टर ने हस्तशिल्प, चित्रकला और बुनकर उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया तथा लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।
प्रदर्शनी में कई सम्मानित कलाकारों और उद्यमियों ने भाग लिया, जिनमें कल्याणमल साहू, ओंकार लाल, हरि सिंह, हीरा सिंह, सत्यनारायण बालोदिया, रामलाल, बाबूलाल, महेश जीनगर (चमड़े की जूती, जैतारण), उद्यमी मुकेश कुमार गर्ग तथा समाजसेवी बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य शामिल रहे।
सहायक आयुक्त सुश्री आर्ची जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ओडीओपी उत्पादों को प्रोत्साहन देना तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी में पेंटिंग, हस्तशिल्प और बुनकर उत्पादों सहित स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के 15 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां आगंतुकों को स्थानीय उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिला।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ सकें। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र ने प्रदर्शनी में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.s.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश
ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
    1
    बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करने उतरे जीजा-साले समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
जहरीली गैस के कारण तीनों मजदूर बेहोश
हो गए थे। साथी मजूदरों ने उनको बाहर
निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी
के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे
लालजी वाला मिल्स (कपड़ा फैक्ट्री) में
गुमनाराम (25), विशंभर तिवारी (54) और
श्रवण (32) निवासी बालोतरा स्लज टैंक की
सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में
जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। साथी
मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी और
तीनों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से
तीनों को राजकीय नाहटा अस्पताल में
पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत
घोषित कर दिया।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
    1
    ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.