शहडोल जिले के 5 थानों में साइबर डेस्क का शुभारंभ, अब स्थानीय थाने में ही मिलेगी साइबर ठगी से मदद शहडोल। बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए शहडोल पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा आज थाना बुढार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिले के 05 प्रमुख थानों - कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढार में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब साइबर अपराध के पीड़ितों को हर छोटे-बड़े मामले के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उन्हें अपने निकटतम थाने में ही त्वरित सहायता मिल सकेगी। साइबर डेस्क पर मिलेंगी ये सुविधाएं: साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा और पीड़ित को तत्काल मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने में पुलिस द्वारा सहयोग किया जाएगा। पीड़ित की राशि को बचाने के लिए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि को होल्ड/फ्रीज कराने की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। फर्जी बैंक खाते, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग, OTP/UPI फ्रॉड जैसे मामलों में प्रारंभिक कार्रवाई और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर एवं जटिल मामलों में साइबर डेस्क द्वारा जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर डेस्क के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
शहडोल जिले के 5 थानों में साइबर डेस्क का शुभारंभ, अब स्थानीय थाने में ही मिलेगी साइबर ठगी से मदद शहडोल। बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए शहडोल पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा आज थाना बुढार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिले के 05 प्रमुख थानों -
कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढार में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब साइबर अपराध के पीड़ितों को हर छोटे-बड़े मामले के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उन्हें अपने निकटतम थाने में ही त्वरित सहायता मिल सकेगी। साइबर डेस्क पर मिलेंगी ये सुविधाएं: साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा और
पीड़ित को तत्काल मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने में पुलिस द्वारा सहयोग किया जाएगा। पीड़ित की राशि को बचाने के लिए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि को होल्ड/फ्रीज कराने की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। फर्जी बैंक खाते, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग, OTP/UPI
फ्रॉड जैसे मामलों में प्रारंभिक कार्रवाई और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर एवं जटिल मामलों में साइबर डेस्क द्वारा जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर डेस्क के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
- शहडोल जिले के 5 थानों में साइबर डेस्क का शुभारंभ, अब स्थानीय थाने में ही मिलेगी साइबर ठगी से मदद शहडोल। बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए शहडोल पुलिस ने बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा आज थाना बुढार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिले के 05 प्रमुख थानों - कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढार में साइबर डेस्क की स्थापना की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब साइबर अपराध के पीड़ितों को हर छोटे-बड़े मामले के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। उन्हें अपने निकटतम थाने में ही त्वरित सहायता मिल सकेगी। साइबर डेस्क पर मिलेंगी ये सुविधाएं: साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना जाएगा और पीड़ित को तत्काल मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने में पुलिस द्वारा सहयोग किया जाएगा। पीड़ित की राशि को बचाने के लिए संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि को होल्ड/फ्रीज कराने की त्वरित कार्रवाई की जाएगी। फर्जी बैंक खाते, म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग, OTP/UPI फ्रॉड जैसे मामलों में प्रारंभिक कार्रवाई और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर एवं जटिल मामलों में साइबर डेस्क द्वारा जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर डेस्क के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।4
- तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों में जल प्रवाह एवं आवक-निकासी का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का रखें विशेष ध्यान - कलेक्टर अनूपपुर - कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले के समस्त नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने निकायवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य इस प्रकार कराने के निर्देश दिए कि तालाब में पानी की आवक एवं निकासी की व्यवस्था किसी भी तरह प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि तालाब में प्राकृतिक रूप से आने वाले पानी के प्रवाह के साथ-साथ अन्य माध्यमों से तालाब में पानी पहुंचाने के लिए निर्धारित इंटक मार्ग भी सुचारू एवं सुरक्षित रहें। सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों से तालाब के जल प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होना चाहिए। तालाब की जलधारण क्षमता एवं उपयोगिता को बनाए रखते हुए जल की आवक एवं निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं आसपास स्वच्छता से संबंधित विकास कार्य कराए जाएं। बैठक में अमरकंटक के धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने वहां संचालित एमआरएफ (मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माणाधीन सीसी सड़कों के कार्यों में प्रॉपर लेवलिंग का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए निर्माणाधीन स्टेडियम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण खेल परिसर बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा वर्षा जल के जमाव को रोकने के लिए मैदान में व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़े एवं सुव्यवस्थित मार्केटिंग परिसर के विकास के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से कहा कि जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही नियमित मैदानी निरीक्षण करते हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर बालवीर रमन सहित विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।1
- नशा मुक्ति के लिए एक अभियान चलाना जरूरी है जो यह विडियो के माध्यम से सब सुन सकते है जागो ग्राहक जागो 🙏🙏1
- *शहडोल पुलिस की बड़ी सौगात: अब हर थाने में साइबर डेस्क* *शहडोल। पुलिस अधीक्षक ने आम जन के प्रति संवेदनशील भाव का फिर परिचय देते हुए जिले को एक बहुत बड़ी सुविधा दी है।* *अब साइबर क्राइम से जुड़े हर अपराध की शिकायत आपके नजदीकी थाने में ही दर्ज हो सकेगी। जिले के सभी 14 थानों में साइबर डेस्क का शुभारंभ हो गया है।* *यही नहीं, यह सुविधा गांव-गांव तक भी पहुंचाई जाएगी। अब आम नागरिकों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड या किसी भी डिजिटल अपराध की शिकायत के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।* *पुलिस की यह पहल लोगों के लिए आसान, तेज और भरोसेमंद सेवा लेकर आई है।* *शहडोल पुलिस की बड़ी सौगात: अब हर थाने में साइबर डेस्क* *शहडोल। पुलिस अधीक्षक ने आम जन के प्रति संवेदनशील भाव का फिर परिचय देते हुए जिले को एक बहुत बड़ी सुविधा दी है।* *अब साइबर क्राइम से जुड़े हर अपराध की शिकायत आपके नजदीकी थाने में ही दर्ज हो सकेगी। जिले के सभी 14 थानों में साइबर डेस्क का शुभारंभ हो गया है।* *यही नहीं, यह सुविधा गांव-गांव तक भी पहुंचाई जाएगी। अब आम नागरिकों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड या किसी भी डिजिटल अपराध की शिकायत के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।* *पुलिस की यह पहल लोगों के लिए आसान, तेज और भरोसेमंद सेवा लेकर आई है।*1
- दिव्यांग बेटे की पढ़ाई के लिए मां का अद्भुत समर्पण, दिनभर स्कूल में रहकर करती है देखभाल; इलेक्ट्रिक साइकिल की मांग1
- साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की शिकायतों पर स्थानीय स्तर पर मिलेगी त्वरित सहायता आज दिनांक 08 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा थाना बुढ़ार में साइबर डेस्क का शुभारंभ किया गया। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थाना कोतवाली, सोहागपुर, ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं बुढ़ार में साइबर डेस्क प्रारंभ किए गए हैं। साइबर डेस्क पर साइबर अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर पीड़ित को आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं एनसीआरपी के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने में सहायता तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय कर राशि होल्ड/फ्रीज कराने हेतु त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साइबर डेस्क द्वारा फर्जी बैंक खाते एवं मूल अकाउंट, फर्जी सिम, सोशल मीडिया अपराध एवं फिशिंग, OTP/UPI फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में प्रारंभिक कार्यवाही एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। गंभीर एवं जटिल मामलों में जिला साइबर सेल, साइबर थाना एवं राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से समन्वय स्थापित किया जाएगा। साइबर डेस्क की स्थापना से पीड़ितों को प्रत्येक मामले में जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें अपने निकटतम थाने पर ही साइबर अपराध संबंधी सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। द्वारा शहडोल पुलिस1
- mulchant.basor.ghar.gira Gram Post chitram Moolchand basavar ka Bhari Pani Varsha Karan uska Ghar gir Gaya purana jagah ke2
- कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 63 आवेदनों पर की सुनवाई अनूपपुर - कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में आज जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में प्राप्त 63 आवेदनों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 2 अनूपपुर निवासी श्रीमती जुगून्ती बाई ने बैटरी चालित साइकिल (मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल) उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सुलखारी, तहसील जैतहरी निवासी सोनशाह राठौर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं ग्राम कैल्हौरी, तहसील अनूपपुर निवासी पुष्पराज ढीमर ने गरीबी रेखा श्रेणी के राशन कार्ड में नाम जोड़े जाने के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दुलहरा निवासी रूपलाल कोरी ने विद्युत पोल स्थापित किए जाने तथा ग्राम करपा, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी जीवन नायक ने कृषि विभाग के माध्यम से रीपर मशीन उपलब्ध कराने हेतु अनुदान राशि का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम बकही, तहसील अनूपपुर निवासी श्रीमती ललिया बाई ने भूमि के एवज में एसईसीएल से मुआवजा राशि दिलाए जाने तथा ग्राम पड़री, तहसील अनूपपुर निवासी गुड्डा सिंह ने नया विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 10 कोतमा निवासी लक्ष्मण सोनी ने स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1