विधायक ने 42 लाख के कार्य का किया शुभारंभ भारी पल में पानी टंकी और बोरिंग का किया उद्घाटन घाटमपुर-विधायक सरोज कुरील ने सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत स्थित ब्लॉक में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोज कुरील उपस्थित रहीं।वहीं कार्यक्रम के दौरान CDO एवं CDPO की उपस्थिति रही।साथ ही ब्लॉक प्रमुख इन्द्रजीत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद क्षेत्र के बारीपाल कस्बे में लगभग ₹42 लाख की लागत से 4.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी एवं बोरिंग कार्य का विधायक के द्वारा शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। फिर जिसके बाद घाटमपुर कस्बे में स्थित कुष्मांडा देवी हॉल में विद्युत कर्मचारी संघ के साथ बैठक की गई। विधायक ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं तथा उनके प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
विधायक ने 42 लाख के कार्य का किया शुभारंभ भारी पल में पानी टंकी और बोरिंग का किया उद्घाटन घाटमपुर-विधायक सरोज कुरील ने सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत स्थित ब्लॉक में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोज कुरील उपस्थित रहीं।वहीं कार्यक्रम के दौरान CDO एवं CDPO की उपस्थिति रही।साथ ही ब्लॉक प्रमुख इन्द्रजीत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद क्षेत्र के बारीपाल कस्बे में लगभग ₹42 लाख की लागत से 4.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी एवं बोरिंग कार्य का विधायक के द्वारा शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। फिर जिसके बाद घाटमपुर कस्बे में स्थित कुष्मांडा देवी हॉल में विद्युत कर्मचारी संघ के साथ बैठक की गई। विधायक ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं तथा उनके प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर।ब्लॉक परिसर घाटमपुर में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र की कुल 45 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील द्वारा प्रदान किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई (सीमंतोनयन) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग की टीम द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, देखभाल एवं सुरक्षित प्रसव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि स्वस्थ शिशु का जन्म सुनिश्चित हो सके। वहीं पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत छह माह से अधिक आयु के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस अवसर पर बच्चों को पूरक आहार की शुरुआत कराते हुए उनके समुचित पोषण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोज कुरील, ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कछवाहा, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रतिभा दीक्षित, मुख्य सेविकाएं नीलम स्थान, बीना सचान, करुणा स्थान, कुसुम रानी, सुनैना कुमारी एवं ब्लॉक समन्वयक दीपेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- घाटमपुर-विधायक सरोज कुरील ने सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत स्थित ब्लॉक में नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम किया गया।जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोज कुरील उपस्थित रहीं।वहीं कार्यक्रम के दौरान CDO एवं CDPO की उपस्थिति रही।साथ ही ब्लॉक प्रमुख इन्द्रजीत, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिसके बाद क्षेत्र के बारीपाल कस्बे में लगभग ₹42 लाख की लागत से 4.50 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी एवं बोरिंग कार्य का विधायक के द्वारा शुभारंभ किया गया। विधायक ने कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। फिर जिसके बाद घाटमपुर कस्बे में स्थित कुष्मांडा देवी हॉल में विद्युत कर्मचारी संघ के साथ बैठक की गई। विधायक ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि वह हमेशा उनके साथ हैं तथा उनके प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।1
- लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरे की काली करतूत। सूने प्लेट फार्म में दो यात्रियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर कर पैसे और बैग लूट कर भाग निकला। लुटेरा अपनी पहिचान छिपा ने के लिए अपना मुंह बांध कर रखा है।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता, अधिनियम लागू होने के बाद महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, अधिनियम को लेकर लाइव प्रसारण के माध्यम से महिलाओं ने सुनी प्रधानमंत्री जी की बात, नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से दी जायेगी अधिनियम की जानकारी, विधानसभा स्तर पर निकाली जाएगी नारी शक्ति पदयात्रा, जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष और राठ विधायक ने की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।4
- हमीरपुर। सोमवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।1
- Baradhari bausar kanpur nagar me pic1
- कानपुर में सीजनल संग्रह अमीनों के विनियमितिकरण में लगातार देरी अब गंभीर रूप लेती जा रही है। मानसिक और आर्थिक तनाव के चलते कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री संजय श्रीवास्तव को हृदयाघात हो गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और मुख्य राजस्व लेखाकार स्तर पर फाइलें रोकी जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि शासनादेश के बावजूद कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि कई कर्मचारी इस इंतजार में सेवा निवृत्त हो चुके हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह देरी कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ रही है, और इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?1
- कानपुर ब्रेकिंग:- स्कूली बस से अचानक निकलने लगा धुंआ मची अफरा तफ़री बस में 2 दर्जन से अधिक सवार स्कूली बच्चे टला बड़ा हादसा छात्र छात्राओं को घर छोड़ने जा रही थी स्कूली बस ग्रामीणों व राहगीरों ने बस रुकवाकर बच्चों को निकाला बाहर ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन व प्रशासन को दी सूचना घाटमपुर क़स्बे के एसेंट पुब्लिक स्कूल की बस हुई घटना का शिकार रेउना थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव के पास की घटना * रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर*4