logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल्याणपुरा में खेत पर सो रहे दंपती से मारपीट, महिला के जेवर ले गए बदमाश शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार सुरली कल्याणपुरा क्षेत्र में एनएच-148 बायपास के समीप रविवार मध्यरात्रि एक गंभीर वारदात सामने आई। खेत पर बने छप्पर में सो रहे पति-पत्नी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और महिला के जेवर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि धानमंडी शाहपुरा निवासी धन्ना कहार अपनी पत्नी के साथ खेत पर बने छप्पर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने महिला के जेवर एवं अन्य सामान ले लिया। वहीं धन्ना कहार के हाथ-पैर बांधकर उन्हें मौके पर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल धन्ना कहार व उनकी पत्नी केशी देवी कहार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया गंभीर चोट की वजह से दोनों को भीलवाडा उपचार के लिए ले भेज दिया गया।वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों और लूटे गए सामान की वास्तविक जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

8 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
8 hrs ago

कल्याणपुरा में खेत पर सो रहे दंपती से मारपीट, महिला के जेवर ले गए बदमाश शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार सुरली कल्याणपुरा क्षेत्र में एनएच-148 बायपास के समीप रविवार मध्यरात्रि एक गंभीर वारदात सामने आई। खेत पर बने छप्पर में सो रहे पति-पत्नी के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और महिला के जेवर सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पार्षद दुर्गा लाल कहार ने बताया कि धानमंडी शाहपुरा निवासी धन्ना कहार अपनी पत्नी के साथ खेत पर बने छप्पर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट

की। आरोपियों ने महिला के जेवर एवं अन्य सामान ले लिया। वहीं धन्ना कहार के हाथ-पैर बांधकर उन्हें मौके पर छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल धन्ना कहार व उनकी पत्नी केशी देवी कहार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया गंभीर चोट की वजह से दोनों को भीलवाडा उपचार के लिए ले भेज दिया गया।वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों और लूटे गए सामान की वास्तविक जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बूंदी को मिली 98.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात टाउन हॉल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने किया लोकार्पण व शिलान्यास बूंदी। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 98.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बूंदीवासियों को दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बूंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शहर की विरासत और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विकास कार्यों से बूंदी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिले। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बूंदी के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।
    1
    बूंदी को मिली 98.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

टाउन हॉल में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और ऊर्जा मंत्री नागर ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
बूंदी। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बूंदी शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 98.11 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात बूंदीवासियों को दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बूंदी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ शहर की विरासत और पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विकास कार्यों से बूंदी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का प्रयास है कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा आमजन को इसका सीधा लाभ मिले।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बूंदी के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : मानसून सत्र से पहले सरकार पर कांग्रेस का हमला, सत्र 15 से 25 दिन विधानसभा चलाने की मांग, जनता की आवाज दबाई गई तो CM आवास का होगा घेराव, विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजियावास भारत यूनियन की तरफ से तिरंगा रैली बड़ी उत्साह के साथ आनंद भय भारत माता कि जय ग्राम राजियावास में भारत यूनियन की तरफ से ग्राम पंचायत राज आवास में महा मनरेगा में ग्रामीण ने उत्साह दिखाते तिरंगा रैली निकाली गई जो की सभी भाववाचक है वंदे मातरम भारत माता की जय
    1
    राजियावास भारत यूनियन की तरफ से तिरंगा रैली बड़ी उत्साह के साथ आनंद भय भारत माता कि जय 
ग्राम राजियावास में भारत यूनियन की तरफ से ग्राम पंचायत राज आवास में महा मनरेगा में ग्रामीण ने उत्साह दिखाते तिरंगा रैली निकाली गई जो की सभी भाववाचक है वंदे मातरम भारत माता की जय
    user_भरत सिंह
    भरत सिंह
    Mechanic ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब! 1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं” झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा? मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया। वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी? झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    3
    झातला पंचायत में 31 साल के पट्टों का रिकॉर्ड गायब!
1995 से 2026 तक आवासीय भूखंडों के पट्टे किसे मिले? पंचायत ने कहा—“रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं”
झातला। ग्राम पंचायत झातला में आवासीय भूखंडों के पट्टों को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वर्ष 1995 से 2026 तक पंचायत द्वारा आवासीय भूखंडों के संबंध में जारी किए गए पट्टों की जानकारी मांगे जाने पर पंचायत सचिव ने पंचायत के लेटरपैड पर लिखित जवाब देते हुए कहा कि पंचायत में संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
करीब 31 वर्षों के रिकॉर्ड का इस तरह उपलब्ध नहीं होना अपने आप में गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। आखिर इतने वर्षों में पंचायत द्वारा किन-किन लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे दिए गए? कितने पट्टे जारी हुए? किसके नाम पर हुए और किस प्रक्रिया के तहत हुए—इन सवालों का जवाब अब रिकॉर्ड के अभाव में कौन देगा?
मामले को लेकर प्रेस प्रतिनिधि द्वारा मंत्री से चर्चा कर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देने तथा रिकॉर्ड गायब होने की स्थिति में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पंचायत का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां गया।
वहीं पंचायत सचिव का कहना है कि उन्हें पद संभाले लगभग एक माह ही हुआ है और पुराने रिकॉर्ड के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 1995 से 2026 तक के महत्वपूर्ण पंचायत रिकॉर्ड का जिम्मेदार कौन है? यदि रिकॉर्ड वास्तव में उपलब्ध नहीं है तो वह कहां गया और उसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी? और क्या पुराने रिकॉर्ड की तलाश कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी?
झातला पंचायत में 31 वर्षों के पट्टा रिकॉर्ड के गायब होने का मामला अब जांच की मांग कर रहा है। प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
    user_Khwaja Hussain mewati singoli
    Khwaja Hussain mewati singoli
    Salesperson सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹 🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    1
    🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
🙏 भक्तों, देर किस बात की? जल्दी आइए और घर बैठे कीजिए श्री सांवरिया सेठ के दिव्य LIVE दर्शन — सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh पर! 🌹
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मोबाइल हैंग कर खाते से उड़ाए 5.90 लाख : साइबर ठगी गिरोह का 19 साल का आरोपी आगरा से गिरफ्तार: राजसमंद साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई l
    1
    मोबाइल हैंग कर खाते से उड़ाए 5.90 लाख : साइबर ठगी गिरोह का 19 साल का आरोपी आगरा से गिरफ्तार: राजसमंद साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई l
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नितिन साहू के जन्मदिन पर थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए बने ढाल, ब्यावर में हुआ 156 यूनिट रक्तदान!
    1
    नितिन साहू के जन्मदिन पर थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए बने ढाल, ब्यावर में हुआ 156 यूनिट रक्तदान!
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजसमंद में प्रॉपर्टी विवाद मे बेटे ने पिता का सिर फोड़ा; बेहोश होने तक सिर पर लाठी से मारता रहा, बंटवारे में चाहता था ज्यादा जमीन
    1
    राजसमंद में प्रॉपर्टी विवाद मे बेटे ने पिता का सिर फोड़ा; बेहोश होने तक सिर पर लाठी से मारता रहा, बंटवारे में चाहता था ज्यादा जमीन
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.