बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट,,,,एमपी बॉर्डर पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, 1 करोड़ 88 लाख की लागत से चमकेगी सीमा दुरेडी-इटवा-लोहरा-परमपुरवा मार्ग पर शुरू होगा निर्माण, विकास को लगेंगे पंख, 13 जनवरी 2027 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कनेक्टिविटी होगी और भी मजबूत *योगी सरकार का गुड गवर्नेंस', सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में होगा बड़ा सुधार* एमपी बॉर्डर पर बनेगा भव्य प्रवेश द्वार, 1 करोड़ 88 लाख की लागत से चमकेगी सीमा दुरेडी-इटवा-लोहरा-परमपुरवा मार्ग पर शुरू होगा निर्माण, विकास को लगेंगे पंख, 13 जनवरी 2027 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कनेक्टिविटी होगी और भी मजबूत *योगी सरकार का गुड गवर्नेंस', सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में होगा बड़ा सुधार* *बांदा: 30 अप्रैल-* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड गवर्नेंस और सीमावर्ती क्षेत्रों के कायाकल्प की नीति अब बांदा में धरातल पर उतरने जा रही है। बांदा जिले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले दुरेडी-इटवा-लोहरा व परमपुरवा मार्ग पर एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होने जा रहा है। जिससे न केवल जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि सीमावर्ती इलाकों की सूरत भी बदल जाएगी और इस पर एक करोड़ 88 लाख रुपये खर्च होंगे। 1.88 करोड़ की लागत से चमकेगी सीमा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए योगी सरकार ने 1 करोड़ 88 लाख रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया है। इस भव्य प्रवेश द्वार के माध्यम से बांदा जनपद की सीमा पर आने वाले आगंतुकों का स्वागत शाही अंदाज में होगा। जिससे इस क्षेत्र का यातायात तो सुगम होगा ही साथ ही साथ उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की व्यापारिक गतिविधियों का बढ़ावा भी मिलेगा। जनवरी 2027 तक लक्ष्य, बुनियादी ढांचे में होगा सुधार जिला प्रशासन ने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 13 जनवरी 2027 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है और लोक निर्माण विभाग को तय समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार की यह योजना इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। कहा जाए तो योगी सरकार के कुशल सुशासन का यह परिणाम है जो क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित थे। वहां अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जिसके क्रम में यहां बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बांदा के विकास को सचमुच पंख लगने वाले हैं।

- गाँव में आज भी बुनियादी समस्याएँ बनी हुई हैं, माननीय अध्यक्ष महोदय—नाली, पानी और सड़क की दिक्कत खत्म नहीं हुई।1
- लाइट वाला पंखा चलाने पर बहू को पीटा, आत्महत्या का प्रयास हमीरपुर। जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली का बिल अधिक आने से नाराज सास-ससुर ने बहू को पंखा चलाने से मना किया और विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान बहू ने गुस्से और तनाव में आकर अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और घायल बहू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- हमीरपुर। महिला के बाहर व पति के खेत में चले जाने पर पुत्र ने गैलरी की दीवाल को तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाही व जेवरात की चोरी कर ली। महिला ने पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बिवांर थाना के बांधुर बुजुर्ग गांव की महिला प्रेमा पत्नी सुबराती शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले बाहर चली गई थी। दिन में पति बकरियों को चराने के लिये खेत चला गया था। मौका पाकर गैलरी की दीवाल को तोड़कर पुत्र अंसारी घर के अंदर घुस गया और 10 बोरी लाही व सोने की बेंदी, चांदी की पायल, बिछुआ, हाफ पेटी, पीतल की परात की चोरी कर अपने साथ ले गया। शाम को पति के वापस घर आने पर गैलरी की दीवार को टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ। घर से लाही जेवरात आदि गायब मिले। महिला ने घर आने पर पुत्र के खिलाफ चोरी किए जाने की थाना में तहरीर दी। एसआई रवि शंकर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच का कार्य कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, इसी गूंज के साथ1
- दवाई लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर; परिवार में मचा कोहराम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा चौकी के आगे गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुनाटा निवासी पुस्सु पुत्र मोहरिया अपने पुत्र और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए नौगांव गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय सौरा चौकी के आगे अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में पुस्सु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद जयहिंद पुत्र पुस्सु (25 वर्ष) तथा अजय कुमार पुत्र रंजीत (20 वर्ष) निवासी कुनेहटा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुस्सु को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयहिंद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर सौरा चौकी इंचार्ज बृजेश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।1
- महोबा। दानवीर शिरोमणि, साहू-राठौर समाज के कुल भूषण, परम पराक्रमी एवं हम सबके आदर्श भामाशाह जी की जयंती आज समस्त वैश्य समाज, व्यापारी वर्ग व साहू-राठौर समाज के लोगों द्वारा कांशीराम कॉलोनी, महोबा में सुनील साहू के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश साहू द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता संतोष साहू एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह जी राष्ट्र रक्षा के प्रति त्याग, समर्पण और दानवीरता के प्रतीक पराक्रमी योद्धा थे। जब मेवाड़ की हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप पर संकट आया और वे अपना सब कुछ गंवाकर सेना सहित जंगलों में घास की रोटी खाने को विवश थे, तब भामाशाह जी ने अपनी समस्त संपत्ति दान कर राष्ट्र की रक्षा में अमूल्य योगदान दिया। कृपाशंकर साहू ने कहा कि भामाशाह बनना आसान नहीं है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाजहित में अपना योगदान करना चाहिए। सुशील साहू ने भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान व जीवनकाल की विभिन्न घटनाओं की चर्चा की। इस अवसर पर प्रकाश साहू, रामगोपाल साहू, त्रिलोक साहू, कृपाशंकर साहू छोटू, अखिलेश साहू, संतोष साहू एडवोकेट, सुशील साहू, ब्रजेंद्र साहू सभासद प्रतिनिधि, विशाल साहू, अंकित राठौर, सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और भारी वाहन लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से बने ट्रक स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हाईवे संकरा हो जाता है और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नगरवासियों ने मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- हमीरपुर। पांच दिन पहले फांसी के फंदे में लटके हुए मृत मिले युवक की पत्नी ने हत्या कर देने की तहरीर देकर सास ससुर देवरानी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव की महिला आरती पत्नी पुष्पम चंदेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मायका जनपद बांदा थाना जसपुरा के अमारा गांव में है। साढे चार साल पहले शादी होने पर दो बच्चे होने के साथ एक बच्चा पेट में पल रहा है। 24 अप्रैल को 30 वर्षीय पति पुष्पम ने रात में फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुर ब्रजेश पुत्र पूरन सिंह, सास राधा, देवरानी डोली पत्नी अनुपम ने एक राय होकर पति की हत्या कर फांसी के फंदा में लटका दिया था। अपनी मां के साथ आई मृतक की पत्नी ने ससुराली जनों के खिलाफ पति की हत्या कर देने की धारा 103(1), 238, 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने महिला के ससुर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी का कहना है कि शादी में बाइक दी गई थी। बाइक को देवर अनुपम लिए हुए है। देवर से बाइक को दिलाए जाने के लिए मृतक की पत्नी मांग कर रही है। एसआई रवि शंकर ने उसकी बाइक के दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।1
- पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही: रूरी कला-दुलारा मार्ग पर तीसरी बार टूटी नमामि गंगे की पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद1