logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मातवाना मोहल्ले में 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, घंटों गुल रही बिजली गुरसरांय। नगर के मातवाना मोहल्ले में नाले के पास लगा 400 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई शुरू की। उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मातवाना मोहल्ले में खराब हुए 400 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अस्थाई ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में अक्सर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। ऐसे में स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

1 hr ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मातवाना मोहल्ले में 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, घंटों गुल रही बिजली गुरसरांय। नगर के मातवाना मोहल्ले में नाले के पास लगा 400 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई शुरू की। उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मातवाना मोहल्ले में खराब हुए 400 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अस्थाई ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में अक्सर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। ऐसे में स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मातवाना मोहल्ले में 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, घंटों गुल रही बिजली गुरसरांय। नगर के मातवाना मोहल्ले में नाले के पास लगा 400 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई शुरू की। उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मातवाना मोहल्ले में खराब हुए 400 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अस्थाई ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में अक्सर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। ऐसे में स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    मातवाना मोहल्ले में 400 केवीए ट्रांसफार्मर खराब, घंटों गुल रही बिजली
गुरसरांय। नगर के मातवाना मोहल्ले में नाले के पास लगा 400 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई शुरू की। उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मातवाना मोहल्ले में खराब हुए 400 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर अस्थाई ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
कई घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में अक्सर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। ऐसे में स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *#हमीरपुर: राठ-सेना रोड पर स्कूल बसों की आमने-सामने भिड़ंत, कई बच्चे घायल* 🚑 *हमीरपुर*। राठ क्षेत्र में स्कूल जा रही दो बसों की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप मच गया। हादसे में बसों में सवार *कई बच्चे घायल* हो गए। ### *कैसे हुआ हादसा* घटना *राठ से सेना रोड* की है। स्कूल के समय दोनों बसें बच्चों को लेकर जा रही थीं कि अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में बैठे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। ### *घायलों का उपचार जारी* सूचना मिलते ही बच्चों को तुरंत *राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी घायल बच्चों का उपचार किया। *डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत अब नॉर्मल है* और खतरे से बाहर हैं। ### *परिजनों में दहशत* हादसे की खबर मिलते ही स्कूल और अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। अपने बच्चों को घायल देखकर परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही से हुआ। #sosalmidia #हमीरपुर #Rath #SenaRoad #SchoolBus #Accident #dmhamirpurup #hamirpurpolice #UPPolice #UPNews #RoadSafety
    1
    *#हमीरपुर: राठ-सेना रोड पर स्कूल बसों की आमने-सामने भिड़ंत, कई बच्चे घायल* 🚑
*हमीरपुर*। राठ क्षेत्र में स्कूल जा रही दो बसों की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप मच गया। हादसे में बसों में सवार *कई बच्चे घायल* हो गए।
### *कैसे हुआ हादसा*
घटना *राठ से सेना रोड* की है। स्कूल के समय दोनों बसें बच्चों को लेकर जा रही थीं कि अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बसों में बैठे बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे।
### *घायलों का उपचार जारी*
सूचना मिलते ही बच्चों को तुरंत *राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी घायल बच्चों का उपचार किया। 
*डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत अब नॉर्मल है* और खतरे से बाहर हैं।
### *परिजनों में दहशत*
हादसे की खबर मिलते ही स्कूल और अस्पताल के बाहर बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। अपने बच्चों को घायल देखकर परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल बना रहा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही से हुआ।
#sosalmidia #हमीरपुर #Rath #SenaRoad #SchoolBus #Accident #dmhamirpurup #hamirpurpolice #UPPolice #UPNews #RoadSafety
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • padne कभी जिम्मेदारी नहीं ले सकते 😂 क्योंकि तरह-तरह की विस्फोट छोड़ते हैं
    1
    padne कभी जिम्मेदारी नहीं ले सकते 😂 क्योंकि तरह-तरह की विस्फोट छोड़ते हैं
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • अशोकनगर में 40 साल से सड़क की समस्या, ग्रामीण परेशान **टहरौली तहसील क्षेत्र के अशोकनगर में करीब 40 वर्षों से सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी** बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क की दुर्दशा के कारण ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान गांव की सड़कें खराब होने से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कत होती है। कई बार संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि **आजादी के इतने वर्षों बाद भी अशोकनगर की सड़क समस्या जस की तस बनी हुई है।** ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके और अशोकनगर का समुचित विकास हो सके। अब सवाल यह है कि 40 वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे अशोकनगर के ग्रामीणों को आखिर कब मिलेगी राहत?
    1
    अशोकनगर में 40 साल से सड़क की समस्या, ग्रामीण परेशान

**टहरौली तहसील क्षेत्र के अशोकनगर में करीब 40 वर्षों से सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी** बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क की दुर्दशा के कारण ग्रामीणों को आवागमन के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान गांव की सड़कें खराब होने से बच्चों को स्कूल जाने, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कत होती है। कई बार संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और नेताओं को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि **आजादी के इतने वर्षों बाद भी अशोकनगर की सड़क समस्या जस की तस बनी हुई है।** ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके और अशोकनगर का समुचित विकास हो सके।

अब सवाल यह है कि 40 वर्षों से सड़क की समस्या झेल रहे अशोकनगर के ग्रामीणों को आखिर कब मिलेगी राहत?
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश में हमारे यहां पर गांव में सभी ग्राम वासियों को बहुत ही कठिनाई होती है। आप लोग हमारा समर्थन करते हुऐ। बारिश के दौरान हमारे यहां पर गांव में एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो जाता है।
    1
    बारिश में हमारे यहां पर गांव में सभी ग्राम वासियों को बहुत ही कठिनाई होती है। आप लोग हमारा समर्थन करते हुऐ। 
बारिश के दौरान हमारे यहां पर गांव में एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो जाता है।
    user_Umakant Kushwaha
    Umakant Kushwaha
    Local News Reporter मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है। कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है। इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है। परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है। किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    कोंच,लगातार बारिश होने से किसानों की तीली की फसल बर्बाद होने की कगार पर किसान परेशान
जालौन के कोंच क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में तिल की फसल पानी में डूब गई है। दिन गुरुवार की दोपहर 2 बजे किसानों ने बताया लगातार बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण सैकड़ों बीघा तिल की फसल प्रभावित होने का अनुमान है। किसानों को फसल खराब होने के साथ ही लागत डूबने की भी चिंता सताने लगी है।
कोंच क्षेत्र के मंगरा, ढाड़ी, परैथा, इमलौरी, सेता, उमरी, घमूरी, चांदनी, बसोब, नरी, सुनाया, पहाड़गांव, देवगांव, फुलेला, बरोदा बोहरा, चंदुर्रा और पिंडारी सहित गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर तिल की फसल बोई है। किसानों के अनुसार इन गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्र में तिल की फसल खड़ी है। बारिश के कारण अधिकांश खेतों में पानी भर गया है।
इसी तरह नदीगांव क्षेत्र के बरहा, सिबनी बुजुर्ग, सिबनी खुर्द, तजपुरा, कनासी, अकनीबा, पजौनियां कनरी और रानीपुरा सहित गांवों में भी तिल की फसल पर बारिश का असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि तिल की फसल तैयार होने के दौरान खेतों में पानी भरने से पौधों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
बरहा गांव निवासी किसान अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार, अनिल पटेल, शिवम पटेल और बबलू प्रजापति ने बताया कि तिल की फसल में करीब एक हजार रुपये प्रति बीघा तक खर्च आता है। लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा होने के कारण अब किसानों के सामने लागत निकलने का संकट खड़ा हो गया है।
परेथा निवासी किसान कैलाश साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी 10 बीघा भूमि में तिल की फसल बोई थी, लेकिन लगातार बारिश से पूरा खेत पानी में डूब गया है। इसी गांव के अरविंद ने 15 बीघा और मंगरा निवासी हरिसिंह ने 15 बीघा में तिल की फसल बोई है। राकेश कुमार समेत अन्य किसानों की फसल भी बारिश की चपेट में है।
किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 min ago
  • गोहन पुलिस का बड़ा खुलासा : ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा! 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP जालौन की बाइट!!.. गोहन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था तभी उसकी किसी ने निर्मम हत्या कर दी थी इस मामले का गोहन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन में पुलिस लाइन में खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर झील भिजवा दिया।।
    1
    गोहन पुलिस का बड़ा खुलासा : ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा! 1 अभियुक्त गिरफ्तार, SP जालौन की बाइट!!..
गोहन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग अपने ट्यूबवेल पर सो रहा था तभी उसकी किसी ने निर्मम हत्या कर दी थी इस मामले का गोहन थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन में पुलिस लाइन में खुलासा किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर झील भिजवा दिया।।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न; कल होगा सेमीफाइनल का रोमांच झाँसी, 19 अगस्त 2026। 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के बालक अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का वातावरण बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल के परिणाम बालक अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने राँची को 3-0, देहरादून ने जयपुर को 3-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 तथा आगरा ने हैदराबाद को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-17 वर्ग में राँची ने जयपुर को 3-0, चेन्नई ने हैदराबाद को 3-0, वाराणसी ने जबलपुर को 3-0 तथा आगरा नेके देहरादून को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्य श्री सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झाँसी में की गई है। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों के खान-पान, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में श्री अजय सिंह, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव (एच.एम.), श्री लोकेश कुरचनिया, श्री देवेंद्र कुमार, श्री देवेंद्रमणि, श्री भीमराज, श्री अजय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी तोमर, श्रीमती दिपांशी, श्रीमती गीतांजलि, श्री अजय, श्री अमित, श्री चंदन, श्री दीपक (कोच) तथा श्रीमती नेहा रिछारिया (नर्स) सहित विद्यालय की पूरी टीम समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से खिलाड़ियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेल मैदान एवं प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणामों के बाद दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब 20 अगस्त 2026 को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। सेमीफाइनल के परिणामों के साथ प्रतियोगिता अपने निर्णायक एवं रोमांचक खिताबी चरण की ओर अग्रसर होगी।
    1
    55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026  क्वार्टर फाइनल मुकाबले
55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026  क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न;
कल होगा सेमीफाइनल का रोमांच
झाँसी, 19 अगस्त 2026।
55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के बालक अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का वातावरण बनाए रखा।
क्वार्टर फाइनल के परिणाम
बालक अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने राँची को 3-0, देहरादून ने जयपुर को 3-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 तथा आगरा ने हैदराबाद को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालक अंडर-17 वर्ग में राँची ने जयपुर को 3-0, चेन्नई ने हैदराबाद को 3-0, वाराणसी ने जबलपुर को 3-0 तथा आगरा नेके देहरादून को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्य श्री सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झाँसी में की गई है। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों के खान-पान, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में श्री अजय सिंह,  श्रीमती अल्का श्रीवास्तव (एच.एम.), श्री लोकेश कुरचनिया, श्री देवेंद्र कुमार, श्री देवेंद्रमणि, श्री भीमराज, श्री अजय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी तोमर, श्रीमती दिपांशी, श्रीमती गीतांजलि, श्री अजय, श्री अमित, श्री चंदन, श्री दीपक (कोच) तथा श्रीमती नेहा रिछारिया (नर्स) सहित विद्यालय की पूरी टीम समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से खिलाड़ियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेल मैदान एवं प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणामों के बाद दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब 20 अगस्त 2026 को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। सेमीफाइनल के परिणामों के साथ प्रतियोगिता अपने निर्णायक एवं रोमांचक खिताबी चरण की ओर अग्रसर होगी।
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.