Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर एक युवती का अपना सिर मुंडवाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा था कि उसने अपनी मां द्वारा तय की गई शादी से बचने के लिए यह कदम उठाया है। इस वीडियो को सच मानकर बड़ी संख्या में लोग लगातार शेयर कर रहे थे। अब इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई खुद वीडियो में नजर आ रही युवती कीर्थना मेनन ने सामने आकर बताई है। कीर्थना ने स्पष्ट किया कि उनके सिर मुंडवाने का शादी के किसी भी दबाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वीडियो पर लिखा गया "POV: My Mom Planned My Marriage" केवल एक सोशल मीडिया कैप्शन था, जिसे लोगों ने वास्तविक घटना समझ लिया। कीर्थना ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर दावे पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।
Journalist shubham
सोशल मीडिया पर एक युवती का अपना सिर मुंडवाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा था कि उसने अपनी मां द्वारा तय की गई शादी से बचने के लिए यह कदम उठाया है। इस वीडियो को सच मानकर बड़ी संख्या में लोग लगातार शेयर कर रहे थे। अब इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई खुद वीडियो में नजर आ रही युवती कीर्थना मेनन ने सामने आकर बताई है। कीर्थना ने स्पष्ट किया कि उनके सिर मुंडवाने का शादी के किसी भी दबाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वीडियो पर लिखा गया "POV: My Mom Planned My Marriage" केवल एक सोशल मीडिया कैप्शन था, जिसे लोगों ने वास्तविक घटना समझ लिया। कीर्थना ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर दावे पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- सोशल मीडिया पर एक युवती का अपना सिर मुंडवाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा था कि उसने अपनी मां द्वारा तय की गई शादी से बचने के लिए यह कदम उठाया है। इस वीडियो को सच मानकर बड़ी संख्या में लोग लगातार शेयर कर रहे थे। अब इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई खुद वीडियो में नजर आ रही युवती कीर्थना मेनन ने सामने आकर बताई है। कीर्थना ने स्पष्ट किया कि उनके सिर मुंडवाने का शादी के किसी भी दबाव से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि वीडियो पर लिखा गया "POV: My Mom Planned My Marriage" केवल एक सोशल मीडिया कैप्शन था, जिसे लोगों ने वास्तविक घटना समझ लिया। कीर्थना ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर दावे पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।1
- देवास के खातेगांव तहसील के अंतर्गत नगर पंचायत नेमावर में स्वच्छता अभियान का असली सच सामने आया है, जहां लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नर्मदा नदी के किनारे भारी मात्रा में कचरा डंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कचरा नगर पंचायत के ट्रैक्टरों से लाकर यहाँ डाला गया है, जो न केवल घोर लापरवाही है बल्कि मां नर्मदा के प्रति एक गंभीर अपराध है। प्रशासन एक तरफ गणेश जी और नवदुर्गा विसर्जन के समय मूर्तियों के लिए अलग कुंड बनवाता है ताकि नर्मदा स्वच्छ रहे, लेकिन नगर पंचायत के ट्रैक्टरों द्वारा कचरा डाले जाने पर अब पूरी तरह मौन बना हुआ है। नर्मदा किनारे कचरा फेंकने की इस करतूत से नागरिकों में भारी नाराजगी है, क्योंकि शिक्षक, डॉक्टर, समाजसेवी और आम लोग पिछले डेढ़ साल से हर रविवार को स्वयं नर्मदा तट की सफाई कर रहे हैं। इस सफाई अभियान में खुद प्रशासन के अधिकारी जैसे एसडीएम, सीएमओ और देवास कलेक्टर डॉक्टर मोहन यादव भी भाग लेते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नदी किनारे कचरे के ढेर लगाए जा रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में नीट पेपर लीक घोटाले और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया है। छात्र इस परीक्षा प्रणाली में पूरी तरह से पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपना मुंडन कराया और सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।1
- देवास जिले के हाटपीपल्या स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एक बार फिर बड़ी खुशियां लेकर आया है। स्कूल में छह नए शिक्षकों के आगमन से छात्राओं के बीच भारी उत्साह का माहौल है। इन नए शिक्षकों के आने के बाद अब विद्यालय में कुल शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। विद्यालय में आए नए शिक्षकों में उच्च श्रेणी शिक्षक जीवविज्ञान के पद पर रीना पंचलानिया, भौतिक शास्त्र के लिए नन्दन पाटीदार, हिन्दी के लिए अनिता बघेल, अंग्रेजी माध्यमिक शिक्षक के रूप में माखन पाटीदार, संगीत शिक्षक के रूप में शिवांश सोनी और संस्कृत के पद पर धर्मेन्द्र कन्नोजे शामिल हैं। इन सभी नए शिक्षकों का स्वागत प्राचार्य एन. पी. सिंह और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा मोतियों की माला पहनाकर किया गया, जिसके बाद नए शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन मुफीद एहमद मंसूरी ने किया और अंत में आभार प्रेमनारायण पाटीदार ने व्यक्त किया।4
- इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ट्रैफिक की समस्या लेकर पहुँचा था। लेकिन इस जनसुनवाई में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के विपरीत सभी लोगों को रोजगार देने की बात कही जा रही है।1
- इंदौर में एक नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।1
- मध्य प्रदेश के उज्जैन में लापता किरण का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है और वह अभी भी गुमशुदा है। इस मामले में बिना किसी देरी के जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित कलेक्टर जनसुनवाई में एक फरियादी ट्रैफिक को लेकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा है।1