Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोतवाली देहात अंतर्गत हुई घटना की बाइट घटना की पूरी जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनउपुर में हुई घटना से सम्बन्धित अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर की बाइट-
जितेन्द्र श्रीवास्तव
कोतवाली देहात अंतर्गत हुई घटना की बाइट घटना की पूरी जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनउपुर में हुई घटना से सम्बन्धित अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर की बाइट-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनऊपुर गांव में हुई गोलीबारी और युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में 40 वर्षीय मोहित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में घायल एक अन्य युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पांच नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक सोनकर लंभुआ थाना क्षेत्र के धोपाप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने देशी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।3
- थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जनउपुर में हुई घटना से सम्बन्धित अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर की बाइट-1
- आज मॉडर्न थाने बन रहे हैं, मॉडर्न फायर स्टेशन बन रहे हैं। वर्ष 2017 में एक समय में केवल 3,000 पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की क्षमता थी। आज 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और सभी की ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के ही प्रशिक्षण केंद्रों में हो रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- प्रतापगढ़ के थाना मांधाता क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को रामनगर (हलईया का बाग) निवासी मो. सलीम अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी मो. खलील, अकबर और मो. अयान ने पुरानी रंजिश के चलते सलीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मांधाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर मोड़ के पास से मो. खलील (55) और मो. अयान (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी मो. खलील ने बताया कि करीब 25 साल पहले उसके पिता और भाई की हत्या को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सलीम की हत्या की योजना बनाई और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को असलहे की बरामदगी के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी दीपक सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।1
- होली के दिन कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में होली खेलने के दौरान रंग की कुछ बूंदे मस्जिद की दीवार पर पड़ गई.. इसके बाद होली खेल रहे युवकों आदर्श मोदनवाल, शीतला प्रजापति को थाने लाई। जहां पर उनकी बेरहमी से पिटाई कर चालान के दिया गया। घटना के पीड़ितों ने अपने ऊपर पुलिसिया कहर की कहानी कहते हुए रो पड़े... पीड़ितों का जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज... मौके पर पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के प्रतिनिधि अरुण कुमार ने कंधई पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल...1
- सुलतानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटीदारों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पटीदारों के बीच विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव के होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप सोनकर और रमेश सोनकर के परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह वीरेंद्र प्रताप के छोटे बेटे और रमेश सोनकर के परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और मामले की सूचना पुलिस तक नहीं पहुंची थी। लेकिन शाम होते-होते विवाद एक बार फिर भड़क गया। आरोप है कि रमेश सोनकर के परिवार की महिलाएं और उनका बेटा भोलू सोनकर वीरेंद्र प्रताप के घर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बढ़ गया कि भोलू सोनकर ने कथित तौर पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मोहित सोनकर नाम के युवक के सीने में दो गोलियां लग गईं। गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया। वहीं फायरिंग की इस घटना में मंगल सोनकर भी घायल हो गए। उन्हें गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। घटना के दौरान होमगार्ड वीरेंद्र प्रताप को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुलतानपुर की पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी भोलू सोनकर की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न पैदा हो।4