Shuru
Apke Nagar Ki App…
नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!! नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!
M.A.P NETWORK
नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!! नालंदा में महिला के साथ बीच सड़क पर गैंगरेप की कोशिश बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बिहार में 'गुNDA' सरकार की यही असली तस्वीर बन गई है!!
More news from बिहार and nearby areas
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने अपनी विधायकी से दिए इस्तीफा जिसमें बांकीपुर में उपचुनाव होगा जिसको लेकर जनसुराज पार्टी में एक चर्चा चल रही है कि जनसुराज नेता मनीष कश्यप चुनाव लड़ सकते हैं जनसुराज पार्टी में ये चर्चा बहुत जोड़ो से चल रहा है|1
- मारपीट गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का पड़ोसियों पर लगाया आरोप कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के हिरनहा गांव का पूरा मामला पडरौना,कुशीनगर । क्षेत्र के हिरनआ गांव निवासिनी एक महिला ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर अपने ही जमीन के निकट रास्ते पर दबंगई के बल पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिरनआ गांव निवासिनी फूलमती देवी ने कोतवाली पडरौना की पुलिस को दिए गए तहरीर में जिक्र किया है कि उनके 212 रकबा 63 हैकटेयर रास्ता संख्या 176 की जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन अतिक्रमण किया गया था। इस मामले में पीड़ित महिला फूलमती देवी ने पूर्व में संबंधित राजस्व विभाग के एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी,उधर तहरीर को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल और प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटा दिया गया था। फूलमती देवी का आरोप है कि पुनः फिर से दोबारा पड़ोसियों में मंटु,उमेश रामदरस,जयकिशन द्वारा उक्त आराजी नंबर के रास्ते की भूमि पर जबरन लकड़ी,खरपतवार,गोबर, नाद,खूंटा,लगाकर जबरदस्ती अतिक्रमण कर लिए हैं। विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट और गाली गलौज पर उतारू हो रहे हैं । इतना ही नहीं आरोप है कि उनकी दबंगई से पीड़ित परिवार काफी डरा सहमां हुआ है,गांव के कुछ लोग इनका सहयोग करते हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है ।कोतवाली पडरौना की प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि यह राजस्व विभाग का मामला है,संबंधित तहसील से ही इसका निस्तारण हो सकता है,ऐसे में संबंधित पडरौना सदर के उप जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को अवगत कराएं।2
- कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे जनपद में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- बदलते मौसम के बीच अचानक कभी ठंड तो कभी गर्मी होने से अधिकांश रूप से छोटे बच्चे बुखार, सर्दी, खासी, जुकाम और कई तरह के बीमारी के शिकार हो जा रहे है। ऐसे में छोटे छोटे बच्चों को बीमारी से कैसे बचाना है। इसको लेकर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन त्रिपाठी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।1
- एलपीजी आपूर्ति दुरुस्त रखें, सिलेंडर डायवर्जन पर होगी एफआईआर : प्रभारी सचिव बेतिया। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव एच. आर. श्रीनिवास की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, एलपीजी आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों की स्थिति तथा उर्वरक वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य सामग्री सहित सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 74 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनसे 9.53 लाख से अधिक घरेलू एवं 2,674 व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। वर्तमान में 24,641 एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन 10 से 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी प्रकार की कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में अब तक 834 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 794 का निष्पादन किया जा चुका है। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कालाबाजारी एवं अनियमितता के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 247 गैस एजेंसियों की जांच, 481 स्थानों पर छापेमारी कर 87 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 6 ए के तहत 2 मामले एवं 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं। बैठक में प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा मैसेज और डिलीवरी के बीच कोई अनावश्यक अंतराल न हो। उन्होंने बैकलॉग खत्म करने, सिलेंडर डायवर्जन रोकने और दोषियों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप नए कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा में रबी सीजन के लिए पर्याप्त स्टॉक की पुष्टि की गई और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया। प्रभारी सचिव ने जिलेवासियों से अपील की कि आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।1
- Breaking-कुशीनगर -- - दुर्गा मंदिर परिसर में लगभग 2 लाख कीमत का चेन स्नेचिंग से मचा हड़कम्प - दर्शन करने आई महिला का 1.5 तोला का हुआ चैन स्नेचिंग - खिरकिया दुर्गा मंदिर पर दर्शन के दौरान धक्का देने के बाद हुई चैन स्नेचिंग - चैत पूर्णिमा के अवसर पर खिरकिया दुर्गा मंदिर पर लगा है मेला - महिला पुलिस ड्यूटी नहीं होने के चलते उक्त मंदिर पर चैन स्नेचर है सक्रीय - 1 सप्ताह के अंदर 2 चैन स्नेचिंग की घटना से आमलोग है हैरान - पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरकिया दुर्गा मंदिर का मामला । बाईट -- मुनि बाबा , मंदिर के पुजारी ।4
- BJP का नया जंगलराज जन सुराज का समर्थन करने पर BJP विधायक ने कारोबारी को दी गालियां1
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब इस्तीफा दिए विधानपरिषद से तो प्रशांत किशोर ने कहा जिसको 202 सीट मिलेगा ओ इस प्रकार से बिहार को छोड़ कर जायेगा अब जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे वो गुजरात को ध्यान में रखकर चलेंगे1
- आज1 अप्रैल बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बेतिया के शहीद पार्क में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों और किसानों ने काला बिल्ला व काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना व्यापक बहस और श्रम संगठनों से विमर्श किए इन संहिताओं को लागू किया गया है, जो मजदूरों के अधिकारों का हनन करती हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से “हायर एंड फायर” नीति को बढ़ावा मिलेगा, न्यायिक अधिकार कमजोर होंगे और रोजगार की सुरक्षा कंपनियों के भरोसे रह जाएगी। कार्यक्रम में ओम प्रकाश क्रांति, राधामोहन यादव, बब्लू दूबे, केदार चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।1