Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुनासा/मुंदी 31 सालों से भर रहा टैक्स, सीएमओ बोले टैक्स भरने से जमीन अपनी नहीं होती, जमकर हुई बहस, 👉मुंदी नगर परिषद की टीम ने आज वार्ड क्रमांक दो से पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण, सीएमओ संजय जैन ने कहा शासकीय जमीन पर रास्ते पर कर रखा था अतिक्रमण, हेंडपम्प लगने के बाद रहवासियों को नहीं मिल रही थी पानी भरने की जगह, हेंडपम्प खराब होने पर हमारी गाड़ी कहा से जाएगी। कई बार दे दिया था नोटिस, बोलने के बाद भी नहीं हटा रहे थे अतिक्रमण, इधर पप्पू खलीफा बोले हटाने की मोहलत भी नहीं दी। 31 सालों से भर रहा था। टैक्स, बिना नोटिस के तोड़ दिया। सीएमओ बोले नोटिस की कॉपी है हमारे पास।
Shahrukh mansuri333
पुनासा/मुंदी 31 सालों से भर रहा टैक्स, सीएमओ बोले टैक्स भरने से जमीन अपनी नहीं होती, जमकर हुई बहस, 👉मुंदी नगर परिषद की टीम ने आज वार्ड क्रमांक दो से पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण, सीएमओ संजय जैन ने कहा शासकीय जमीन पर रास्ते पर कर रखा था अतिक्रमण, हेंडपम्प लगने के बाद रहवासियों को नहीं मिल रही थी पानी भरने की जगह, हेंडपम्प खराब होने पर हमारी गाड़ी कहा से जाएगी। कई बार दे दिया था नोटिस, बोलने के बाद भी नहीं हटा रहे थे अतिक्रमण, इधर पप्पू खलीफा बोले हटाने की मोहलत भी नहीं दी। 31 सालों से भर रहा था। टैक्स, बिना नोटिस के तोड़ दिया। सीएमओ बोले नोटिस की कॉपी है हमारे पास।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #ANTआलइंडियान्यूजनेटवर्क #जनसुनवाई #पुलिसजनसंवाद #मध्यप्रदेशपुलिस #जनविश्वास #पुलिससुधार हिंदी शीर्षक जनसुनवाई से मजबूत हो रहा पुलिस और जनता का विश्वास पुलिस बने जनता की दोस्त, भय नहीं विश्वास जरूरी जन हेतु, जन सेतु—पुलिस जनसुनवाई की नई पहल English Titles Public Hearing Strengthens Trust Between Police and People Police- Public Dialogue to Build Confidence Public Service and Police Reforms for Greater Trust YouTube Description | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK मध्य प्रदेश में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली पुलिस जनसुनवाई जनता और पुलिस के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने और आम नागरिक के मन से पुलिस का भय दूर कर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। मोबाइल नम्बर 9424550560 ई मेल Juned #ANTआलइंडियान्यूजनेटवर्क #जनसुनवाई #पुलिसजनसंवाद #मध्यप्रदेशपुलिस #जनविश्वास #पुलिससुधार हिंदी शीर्षक जनसुनवाई से मजबूत हो रहा पुलिस और जनता का विश्वास पुलिस बने जनता की दोस्त, भय नहीं विश्वास जरूरी जन हेतु, जन सेतु—पुलिस जनसुनवाई की नई पहल English Titles Public Hearing Strengthens Trust Between Police and People Police- Public Dialogue to Build Confidence Public Service and Police Reforms for Greater Trust YouTube Description | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK मध्य प्रदेश में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली पुलिस जनसुनवाई जनता और पुलिस के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने और आम नागरिक के मन से पुलिस का भय दूर कर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। मोबाइल नम्बर 9424550560 ई मेल Junedjavedare@gmail.1
- मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान गरीबों पर गिरेगी यह बिजली जेब काटने वाली1
- राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता1
- जनसुनवाई कलेक्टर कार्यालय कल अपनी समस्या लेकर पटवारी कलेक्टर साहब से मिले1
- कलेक्टर नहीं आए तो कुत्ते के गले में ज्ञापन पहनाया : खंडवा में 8 माँगो को लेकर किसानों की रैली, कक्काजी बोले , की कलेक्टर की अकड़ निकालेगे खंडवा में मंगलवार को भारतीय किसान - मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अधिक्षक शिवकुमार कक्काजी के नेतृत्व में किसान अधिकार रैली निकाली गई । दोपहर 3 बजे सब्जी मंडी से रैली शुरू हुई रैली शाम करीब 4 बजे कलेक्ट्रेट पोहची । यहां किसानों ने नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया । किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे।1
- 70 लाख के कर्ज से परेशान दवा कारोबारी ने की आत्महत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी की आत्महत्या के मामले में लसूड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कारोबारी ने व्यवसाय के लिए करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन कारोबार में नुकसान होने के कारण वह रकम नहीं लौटा पा रहा था। वीओ लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, ओमेक्स सिटी निवासी 45 वर्षीय दवा कारोबारी महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र सोनी ने दवा कारोबार के लिए पांच लोगों से करीब 70 लाख रुपये उधार लिए थे। कारोबार ठीक चलने तक वह उधार की रकम और ब्याज का भुगतान करता रहा, लेकिन व्यापार में अचानक नुकसान होने के कारण भुगतान में देरी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद रुपये देने वाले लोग महेंद्र सोनी पर लगातार दबाव बनाने लगे। उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया और बाजार में बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। लगातार बढ़ते मानसिक दबाव से परेशान होकर कारोबारी ने आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठा लिया। जांच के बाद पुलिस ने भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1
- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- एक ने कुल्हाड़ी से गला काटा , एक ने चाकू घोपा : रिकॉर्ड में जो फरार , वही सरपंच पति का हत्यारा , स्पिनर डॉग ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री खंडवा के गुड़ी रेंज के जंगलों में करीब 10 हजार एकड़ वनभूमि पर अतिक्रमण कर खेती शुरू करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई ने एक ऐसी दुश्मनी को जन्म दिया, जिसका अंत बोरखेड़ा के सरपंच पति रूमसिंग की हत्या के रूप में हुआ। रूमसिंग की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों को शक था कि जंगल में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई और उनके मकान तोड़े जाने के पीछे रूमसिंग की मुखबिरी थी। रूमसिंग राजनीति में आने से पहले वन विभाग में चौकीदार रह चुका था। जंगल और वन अमले से उसके पुराने संपर्क थे। यही वजह रही कि अतिक्रमणकारियों की नजर में वह प्रशासन का मददगार बन गया। दिलचस्प यह है कि हत्या का मुख्य आरोपी छतरसिंह खुद पुराने आपराधिक मामलों में पुलिस रिकॉर्ड में फरार है। पुलिस के मुताबिक उसी ने रूमसिंग की गर्दन पर कुल्हाड़ी का पहला वार किया। हत्या के बाद वह फिर फरार हो गया।10 हजार एकड़ जंगल कैसे बना विवाद की जड़ कोरोनाकाल यानी 2019-20 के दौरान गुड़ी रेंज के जंगलों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण शुरू हुआ। आरोप है कि झाबुआ, धार और बड़वानी क्षेत्र से आए लोगों ने जंगल में कब्जे करना शुरू किया। धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता गया। करीब चार साल में लगभग 10 हजार एकड़ जंगल साफ कर खेती शुरू कर दी गई। गुड़ी रेंज के बोरखेड़ा और भिलाईखेड़ा इलाके में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। 2022 के बाद अतिक्रमणकारियों ने जंगल साफ कर खेत तैयार कर लिए। स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू किया तो प्रशासन भी सक्रिय हुआ। 2023 से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने लगी। जेसीबी से कब्जे हटाए गए और जंगल में दोबारा अतिक्रमण रोकने की कोशिश की गई, लेकिन असली टकराव इसी साल जून में हुआ।150 जेसीबी, तीन दिन की कार्रवाई और टूट गए मकान बारिश से पहले जून में प्रशासन ने गुड़ी रेंज के जंगल में बड़े स्तर पर कार्रवाई की। करीब तीन दिन तक 150 जेसीबी मशीनों से जंगल में कंटूर खोदे गए। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की जमीन के साथ राजस्व भूमि पर बने अतिक्रमणकारियों के मकान भी प्रशासन की नजर में आए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकानों को तोड़ा गया। यही कार्रवाई आगे चलकर हत्या की वजह बनी। पुलिस जांच के मुताबिक अतिक्रमणकारियों को शक था कि उनके मकान और कब्जे की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने में रूमसिंग की भूमिका थी।रूमसिंग की हत्या में मुखबिरी का पूरा खेल पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश में दिनेश की भूमिका भी सामने आई है। जांच में यह बात सामने आई कि रूमसिंग जब अकेला निकला तो दिनेश ने उसकी लाइव लोकेशन फोन के जरिए छतरसिंह तक पहुंचाई। छतरसिंह और उसके साथी पहले से खेत में छिपे हुए थे। लोकेशन मिलते ही रूमसिंग को घेर लिया गया और हमला कर दिया गया। यानी पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि रैकी, लोकेशन और घात लगाकर किए गए हमले की साजिश थी।3