पोषाहार कार्यकर्ता की मृत्यु पर दो लाख बारह हजार पांच सौ रुपए आर्थिक सहयोग कर शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मुंडावर ने मानवता की मिसाल पेश की सोडावास . राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही। आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक बोझ आ गया। इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई। आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
पोषाहार कार्यकर्ता की मृत्यु पर दो लाख बारह हजार पांच सौ रुपए आर्थिक सहयोग कर शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मुंडावर ने मानवता की मिसाल पेश की सोडावास . राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही। आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक बोझ आ गया। इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं
संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई। आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
- . राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही। आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक बोझ आ गया। इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई। आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।2
- खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।2
- खैरथल का रेल्वे फाटक एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से फाटक के बैरियर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा स्थानीय जनता को! क्योंकि इस वजह शहर में लग गया लंबा जाम और एक मात्र अंडरपास पर भी लग गई वाहनों की भारी गहमागहमी..! आए दिन होने वाली इस समस्या को सभी नेता अधिकारी नजरअंदाज किए बैठे हैं! परेशान जनता मगर कोई नहीं सुनता1
- नीमराना कस्बे के अंबेडकर मोहल्ले की रहने वाली ओमप्रकाश सामरिया की पुत्री सुनील सामरिया के नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी अपनी टीम के साथ सुनील सामरिया के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। नगर अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि सुनील सामरिया की मेहनत, लगन और संघर्ष अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इस दौरान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, किरण सामरिया, महावीर चर्खिया, संजय कुमार, प्रशांत शर्मा, एडवोकेट मनजीत सामदिया, देवेंद्र कुमार दोसोदिया, प्रवीण यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिरिराज सामरिया, जितेंद्र गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग एवं परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सुनील सामरिया को शुभकामनाएं दीं और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। अंत में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- Post by Sachin kumar1
- मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली – CCTV में कैद वारदात, आरोपी फरार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट – मुंडावर (खैरथल-तिजारा) खैरथल-तिजारा जिले के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत गांव के पास मौजूद था, तभी कार में सवार होकर आए आरोपी प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे जिले में नाकाबंदी के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके में बढ़ी पुलिस निगरानी के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है।4
- Post by Rajbala1
- प्रेम सौहार्द व प्रेम के प्रतीक त्योहार पर दी बधाई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आमजन को दी दिली मुबारक बाद ईद पर क्या कहा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुनिए1