Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेम सौहार्द व प्रेम के प्रतीक त्योहार पर दी बधाई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आमजन को दी दिली मुबारक बाद ईद पर क्या कहा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुनिए
सुनील कान्त गोल्डी
प्रेम सौहार्द व प्रेम के प्रतीक त्योहार पर दी बधाई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आमजन को दी दिली मुबारक बाद ईद पर क्या कहा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुनिए
More news from राजस्थान and nearby areas
- खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।2
- खैरथल का रेल्वे फाटक एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से फाटक के बैरियर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा स्थानीय जनता को! क्योंकि इस वजह शहर में लग गया लंबा जाम और एक मात्र अंडरपास पर भी लग गई वाहनों की भारी गहमागहमी..! आए दिन होने वाली इस समस्या को सभी नेता अधिकारी नजरअंदाज किए बैठे हैं! परेशान जनता मगर कोई नहीं सुनता1
- . राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही। आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक बोझ आ गया। इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई। आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।2
- थाना कोसीकलाँ क्षेत्रांतर्गत फरसा वाले बाबा की दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो जाने व पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में दिग रंगे आगरा द्वारा दी गयी बाइटः-1
- आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति अलवर जिला इकाई की समीक्षा बैठक की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पं.रोहित शर्मा मुख्य अतिथि रहे अध्यक्षता विजय सिंह नरूका जिला अध्यक्ष अलवर ने की,प्रभारी सुरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अजय ताखड़,प्रदेश संयोजक दिव्येंदु शर्मा,जिला डीग अध्यक्ष बंटी,प्रवक्ता रोहिताश जाटव , प्रदेश प्रवक्ता वासिद खान मेवाती ,सरपंच सदीक अशोक हालू,शाकिर खान तौफिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे , संगठन ने सबसे पहले ईद की मुबारकबाद देकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की,एवं ,संगठन ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। उनका आरोप है कि यह समझौता भारतीय कृषि को अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनियों के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण करने की दिशा में धकेल देगा। किसान नेताओं का कहना है कि इस तरह के फैसले देश की खेती, बीज, दूध और छोटे किसानों की आजीविका पर सीधा खतरा पैदा करेंगे किसानों के अनुसार, बिना व्यापक चर्चा और किसानों की सहमति के किया गया कोई भी व्यापार समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समझौते के जरिए आयात को बढ़ावा दिया गया और घरेलू कृषि को कमजोर किया गया, तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम होंगे सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी प्राथमिकता देश के किसानों का भविष्य है या विदेशी कंपनियों के हित।2
- मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली – CCTV में कैद वारदात, आरोपी फरार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट – मुंडावर (खैरथल-तिजारा) खैरथल-तिजारा जिले के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत गांव के पास मौजूद था, तभी कार में सवार होकर आए आरोपी प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे जिले में नाकाबंदी के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके में बढ़ी पुलिस निगरानी के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है।4
- Post by Janta Seva841
- प्रेम सौहार्द व प्रेम के प्रतीक त्योहार पर दी बधाई नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आमजन को दी दिली मुबारक बाद ईद पर क्या कहा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुनिए1