logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप, कांग्रेस बताए यही है उसका ‘ईमानदार चेहरा’? बिलासपुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र संख्यान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचारी कहने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं के गिरेबान में झांके। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर स्वयं कई गंभीर विवादों और आरोपों से घिरे हुए हैं, जो कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करते हैं। स्वतंत्र संख्या ने कहा कि जुलाई 2025 में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बंबर ठाकुर एक पुलिस अधिकारी एएसपी शिव कुमार चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार करते और धक्का-मुक्की करते नजर आए थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार बंबर ठाकुर पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे गंभीर मामलों में नाम आने वाले व्यक्ति को कांग्रेस संरक्षण क्यों दे रही है? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी 2024 में भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई मारपीट की घटना में भी बंबर ठाकुर और उनके समर्थकों का नाम सामने आया। यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं का रवैया विकास कार्यों में सहयोग का नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया को लेकर भी कांग्रेस नेताओं पर लगातार आरोप लगते रहे हैं और बिलासपुर क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप भी सामने आते रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेता इन आरोपों को राजनीतिक बताते हैं, लेकिन जनता सच्चाई भली-भांति जानती है। स्वतंत्र संख्या ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने नेताओं की कार्यशैली और उनके खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।

18 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
18 hrs ago
c19e490d-aad9-45ac-9969-1e779f1eb36a

भ्रष्टाचार पर बोलने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं का हिसाब दे—स्वतंत्र संख्या बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप, कांग्रेस बताए यही है उसका ‘ईमानदार चेहरा’? बिलासपुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र संख्यान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा को भ्रष्टाचारी कहने वाली कांग्रेस पहले अपने नेताओं के गिरेबान में झांके। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर स्वयं कई गंभीर विवादों और आरोपों से घिरे हुए हैं, जो कांग्रेस के वास्तविक चरित्र को उजागर करते हैं। स्वतंत्र संख्या ने कहा कि जुलाई 2025 में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें बंबर ठाकुर एक पुलिस अधिकारी एएसपी शिव कुमार चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार करते और धक्का-मुक्की करते नजर आए थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2022 के चुनावी हलफनामे के अनुसार बंबर ठाकुर पर IPC की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे गंभीर मामलों में नाम आने वाले व्यक्ति को कांग्रेस संरक्षण क्यों दे रही है? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी 2024 में भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हुई मारपीट की घटना में भी बंबर ठाकुर और उनके समर्थकों का नाम सामने आया। यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं का रवैया विकास कार्यों में सहयोग का नहीं, बल्कि अराजकता फैलाने का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिट्टा माफिया को लेकर भी कांग्रेस नेताओं पर लगातार आरोप लगते रहे हैं और बिलासपुर क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप भी सामने आते रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेता इन आरोपों को राजनीतिक बताते हैं, लेकिन जनता सच्चाई भली-भांति जानती है। स्वतंत्र संख्या ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने से पहले अपने नेताओं की कार्यशैली और उनके खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष* शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    1
    *शारीरिक शिक्षकों की भर्ती (PET 870) प्रक्रिया में ढिलाई पर उठे सवाल,,बेरोजगारों में रोष*
शिमला। प्रदेश में PET 870 (शारीरिक शिक्षा शिक्षक) भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सुस्ती का शिकार होती नजर आ रही है। बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश राजपूत ने सचिवालय और शिक्षा विभाग शिमला में जानकारी लेने के बाद बताया कि जिलों से अब तक जरूरी रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है।
उन्होंने बताया कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को 5 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज और आंकड़े भेजने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद विभाग इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
रमेश राजपूत ने कहा कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में निराशा बढ़ रही है। 8-9 साल से अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिससे छात्रों के समग्र विकास पर असर पड़ रहा है।
उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों से अपील की कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर काउंसलिंग तिथि घोषित की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भी आग्रह किया कि अपने वादे के अनुसार पंचायत चुनाव से पहले भर्ती पूरी कर युवाओं को राहत दी जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भर्ती प्रक्रिया और लटक सकती है, जिसका असर न केवल युवाओं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र पर पड़ सकता है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    1
    देवभूमि हिमाचल में बाहर से शूटर बुलाकर सुपारी किलिंग की शुरुआत करने के साथ ही बिलासपुर में चिट्टे जैसे घातक नशे के जन्मदाता पूर्व विधायक बंबर ठाकुर अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो बैठे हैं। खुद को नेता कहने वाले यह एक ऐसे पेशेवर ठेकेदार हैं, जो गुंडागर्दी के दम पर वन, खनन व जमीन से लेकर हर तरह के माफिया के सरगना हैं। उनके खिलाफ लगभग 30 केस दर्ज हैं। बिलासपुर के एक पूर्व डीसी के साथ ही वर्तमान में एएसपी पद पर कार्यरत पुलिस अधिकारी भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में इसी पार्टी के पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर जी भी उन पर फोरलेन में लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनकी रग-रग को पहचान चुकी सदर विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने वर्ष 2022 के चुनाव में उन्हें नकार दिया था। उसी समय से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। रही-सही कसर कांग्रेस सरकार में उन्हें हाशिये पर धकेले जाने से पूरी हो गई है। पहले उन्होंने सरकार में कोई ओहदा मिलने की उम्मीद लगा रखी थी। जब वह उम्मीद पूरी नहीं हुई तो वह खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का सबसे बड़ा दावेदार बताने लगे, लेकिन उनकी यह हसरत भी पूरी नहीं हो पाई। उनकी हालत कुछ ऐसी है कि ‘चौबे जी चले थे छब्बे जी बनने, दूबे जी बनकर रह गए।’ ड्रामेबाजी में माहिर यही नौटंकीबाज पूर्व विधायक अब एक बार फिर से विधानसभा के बाहर धरना देने पहंुच गए। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार है। जिन तथ्यहीन आरोपों का सहारा लेकर वह सुर्खियां बटोरने का असफल प्रयास कर रहे हैं, उनकी जांच किसी भी एजेंसी से करवाने से उन्हें कौन रोक रहा है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उन्हें स्वस्थ रखने के साथ सद्बुद्धि भी दें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि कोटखाई, नारकंडा समेत कुमारसेन में औलावृष्टि से स्टोन फ्रूट सहित सेब की फ़सल को नुकसान
    1
    ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि 
कोटखाई, नारकंडा समेत कुमारसेन में औलावृष्टि से स्टोन फ्रूट सहित सेब की फ़सल को नुकसान
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    1
    रिपोर्ट 30 मार्च, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को पंजीकरण में परेशानी हो रही है हालांकि यहां पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है लेकिन मरीजों का कहना है कि यह सुविधा पर्ची काउंटर में बैठे स्टाफ के लिए सुविधाजनक है क्योंकि मरीज को टोकन मिलने के बावजूद रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता है
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    6 hrs ago
  • अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला भराड़ी 2026 | 2 अप्रैल से शुभारंभ | कुश्ती इनाम 41000 | सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by हमीरपुरी पत्रकार
    1
    Post by हमीरपुरी पत्रकार
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल मंडी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है। डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    1
    ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम—जयराम ठाकुर
प्रधानमंत्री मोदी का संवाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक—डॉ. राजीव बिंदल
मंडी,
नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का नवीनतम एपिसोड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ सुना। इस अवसर पर भाजपा विधायक राकेश जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रही युद्ध की परिस्थितियों पर देशवासियों को संबोधित करते हुए संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि देश में किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता के साथ हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में शानदार जीत और रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक विजय पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे करोड़ों देशवासियों से संवाद करता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे नवाचार, सकारात्मक प्रयास और जनभागीदारी के उदाहरणों को इस मंच के माध्यम से साझा करना समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने विशेष रूप से रूफटॉप सोलर पैनल्स, जल संरक्षण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से न केवल ऊर्जा और जल संकट का समाधान संभव है, बल्कि रोजगार और कृषि क्षेत्र में भी व्यापक लाभ मिल रहा है।
डॉ. बिंदल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के कार्यक्रम में वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर मध्य पूर्व में चल रहे युद्धों के प्रभावों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए देश को सतर्क रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद भी विश्व में अस्थिरता बनी हुई है, ऐसे में भारत को सजग और संगठित रहकर आगे बढ़ना होगा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जिस प्रकार देश के आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और नवाचार करने वालों की कहानियों को सामने लाते हैं, वह पूरे समाज को प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ देश की एकता और सामूहिक शक्ति पर जोर दिया, जो हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित में सक्रिय बनने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.