सौसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश, BMO के खिलाफ मोर्चा पांढुर्णा:-स्थानांतरण और भ्रष्टाचार जांच की मांग को लेकर आज धरना-प्रदर्शन, सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन। सौसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा विरोध सामने आया है। 16 अप्रैल 2026 को ब्लॉक सौसर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांग सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डॉ. योगेश शुक्ला से प्रभार वापस लेकर उन्हें जिले के बाहर स्थानांतरित करने और उनके कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की है। इस आंदोलन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाने का निर्णय लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आंदोलन पर क्या कदम उठाता है।
सौसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश, BMO के खिलाफ मोर्चा पांढुर्णा:-स्थानांतरण और भ्रष्टाचार जांच की मांग को लेकर आज धरना-प्रदर्शन, सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन। सौसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा विरोध सामने आया है। 16 अप्रैल 2026 को ब्लॉक सौसर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांग सिविल अस्पताल के प्रभारी बीएमओ डॉ. योगेश शुक्ला से प्रभार वापस लेकर उन्हें जिले के बाहर स्थानांतरित करने और उनके कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की है। इस आंदोलन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाने का निर्णय लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस आंदोलन पर क्या कदम उठाता है।
- पांढुर्णा:-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुए हादसे के बाद मुआवजे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। पीड़ित परिवार को फिलहाल 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है, लेकिन इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राशि बेहद कम है और पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं है। उन्होंने मांग की है कि दुर्घटनाग्रस्त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।1
- Post by Rintu Khan1
- बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई। 🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए। 🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* *इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।1
- आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।1
- आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है। तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है। तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे। जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।2
- Post by Sandeep waiker1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आज शहर के प्रतिष्ठित स्कूल भगवान श्रीचंद स्कूल के विद्यार्थी स्कूल प्रबंधक ओर टीचर्स फ़िल्म बच्चा गैंग देखने पहुंचे । स्कूल प्रवंधक डॉ बरखा बेदी से फ़िल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने भारत सरकार से मांग कर डाली की इस फ़िल्म को टैक्स फ्री कर सभी बच्चों के देखने के लिए अनिवार्य करना चाहिए ।1
- पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।1