logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन : मांगों को लेकर एकजुट हुए पीआरडी जवान ➡कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन ➡सीएम को भेजा तीन सूत्रीय मांग पत्र ➡उरई के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

2 days ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 days ago
ce75cf5f-66df-45d3-91d7-9bd4d574d2f4
6e0c7f09-774f-43e9-a9dc-4ca6a3d6338c
bb05ce2f-271d-4c13-a493-cc84137db886

जालौन : मांगों को लेकर एकजुट हुए पीआरडी जवान ➡कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन ➡सीएम को भेजा तीन सूत्रीय मांग पत्र ➡उरई के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए! अब उठ रहे बड़े सवाल: अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों? अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया? क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है? व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)। उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है? #Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews
    1
    उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए।
हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई।
लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए!
अब उठ रहे बड़े सवाल:
अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों?
अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया?
क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है?
व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)।
उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है?
#Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • जालौन ➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान ➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना ➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी ➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान ➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन
➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान
➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना
➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी
➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान
➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने पति राजेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह व पत्नी पप्पी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी सिंहपुर, झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    1
    नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 15 ने पति राजेन्द्र कुमार पुत्र प्रताप सिंह व पत्नी पप्पी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी सिंहपुर, झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्तों को 6-6 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹6-6 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    1
    कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल  ग्रामीणों में आक्रोश
डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।
हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    2
    डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी।
गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की।
पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया।  डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। बरामदगी में शामिल: - एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन) - एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    2
    कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद
कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद
जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था।
पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
बरामदगी में शामिल:
- एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन)
- एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं।
बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे।
वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़ ➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती ➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं ➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद ➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण ➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़
    2
    जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़
➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती
➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं
➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद
➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.