Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai mahakal jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai mahakal
Raju.u.p.44
jai mahakal jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai mahakal
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण *जनपद – सुलतानपुर* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का औचक निरीक्षण* आज दिनांक 27.09.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल का देर रात्रि औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीएसी बल के ठहरने हेतु *आवंटित कमरों, मेस एवं वॉशरूम* का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयं भोजन ग्रहण कर* भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। साथ ही *पीएसी के आरक्षीगणों से वार्ता कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में* जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल अधीक्षक सुलतानपुर से वार्ता कर पीएसी बल के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएसी बल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक सुलतानपुर , जेलर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल कैंप का औचक निरीक्षण* आज बीती रात पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *विनीत जायसवाल* द्वारा जिला कारागार परिसर में ठहरे पीएसी पुलिस बल कैंप का देर रात्रि औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पीएसी बल के ठहरने हेतु *आवंटित कमरों, मेस एवं वॉशरूम* का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा *मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वयं भोजन ग्रहण कर* भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही *पीएसी के आरक्षीगणों से वार्ता कर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं उनकी समस्याओं के संबंध में* जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल अधीक्षक सुलतानपुर से वार्ता कर पीएसी बल के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएसी बल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।4
- jai mahakal jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai mahakal1
- फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार तमंचा-कारतूस बरामद सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर । अखंडनगर थानाक्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ हैं थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य हैं परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई हैं बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली; कोहली के वनडे में सबसे तेज 15000 रन; भाजपा मंत्री ने युवक को थप्पड़ मारा1
- प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर आप मिलेगा 30 दिन का रिचार्ज प्लान नई दिल्ली। प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सांसद राघव चड्ढा के अनुसार सरकार ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस 2026 पेश किया है। इसके तहत प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन की जगह 30 दिन की वैधता वाला रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने की व्यवस्था बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे उपभोक्ता जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके लिए सिर्फ वॉयस कॉल और SMS वाले प्लान भी उपलब्ध हो सकेंगे। इससे रिचार्ज की अवधि को लेकर उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। 30 दिन की वैधता वाले प्लान की व्यवस्था को मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।1
- गोमती का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी चिंता, 25 बीघा जमीन नदी में समाई सुल्तानपुर के धनपतगंज में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। ग्रामीण संतोष कुमार, नीरज शुक्ला, उदय भान तिवारी, पांडा, रामकृष्ण और प्रेमजीत के अनुसार नदी का पानी प्रतिदिन करीब एक फीट बढ़ रहा है। हालांकि स्थानीय क्षेत्र का पानी अभी नदी में नहीं पहुंच रहा है। लखनऊ की ओर से आ रहे पानी के कारण जलस्तर बढ़ने की बात कही जा रही है। कोलिया और बगियावा गांव के आसपास कटान से अब तक करीब 25 बीघा जमीन नदी की धारा में समा चुकी है। कटान बढ़ने से किसान चिंतित हैं। तराई क्षेत्र दूध बेल्ट के रूप में जाना जाता है, लेकिन पशुओं का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया जाना चाहिए। हल्का लेखपाल विमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कानूनगो वासुदेव यादव के साथ टीम ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को आवश्यक निर्देश दिए। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- सुल्तानपुर में बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव मजदूरी करने गया था, शाम को घर नहीं लौटा; 2 साल से चल रहा था इलाज सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोसैसिंहपुर के पास एक बाग में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जयसिंहपुर कोतवाली के गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम सामऊज था। वह मजदूरी करता था। रविवार को काम पर गया, पर शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की। सोमवार सुबह परिजनों को दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक शव पेड़ से लटका मिलने की खबर मिली। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचकर उन्होंने छोटेलाल को लटका देखा। पत्नी और बेटी शव देखकर रोने लगीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों की मदद से शव उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। मृतक के बेटे ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से परेशान थे और दो साल से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी कबूतरा, बेटे गुरूदीन (36), अनिल (29) और बेटी संगीता को छोड़ गए हैं।1