नीली अवस्था में जन्मी नवजात को किलकारी हॉस्पिटल में मिला नया जी¹वन लखीमपुर खीरी। बरखेरवा निवासी अनुभव शुक्ला के यहां जन्मी एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों की तत्परता और कुशल उपचार से नया जीवन मिल गया। जन्म के समय बच्ची की हालत गंभीर थी और वह नीली अवस्था में थी, जिससे परिजनों में घबराहट और चिंता का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी मिश्रा और उनकी टीम ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की मेहनत और समय पर दिए गए इलाज के चलते कुछ ही देर में बच्ची की हालत में सुधार होने लगा। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की तत्परता और अनुभव के कारण नवजात की जान बच सकी। बच्ची की स्थिति सामान्य होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और डॉक्टरों व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की मेहनत और सही समय पर मिले उपचार के कारण ही उनकी बच्ची को नया जीवन मिल सका। वहीं चिकित्सक ने बताया कि समय पर उपचार और निगरानी से नवजात की स्थिति में सुधार आया है।
नीली अवस्था में जन्मी नवजात को किलकारी हॉस्पिटल में मिला नया जी¹वन लखीमपुर खीरी। बरखेरवा निवासी अनुभव शुक्ला के यहां जन्मी एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों की तत्परता और कुशल उपचार से नया जीवन मिल गया। जन्म के समय बच्ची की हालत गंभीर थी और वह नीली अवस्था में थी, जिससे परिजनों में घबराहट और चिंता का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी मिश्रा और उनकी टीम ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की मेहनत और समय पर दिए गए इलाज के
चलते कुछ ही देर में बच्ची की हालत में सुधार होने लगा। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की तत्परता और अनुभव के कारण नवजात की जान बच सकी। बच्ची की स्थिति सामान्य होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और डॉक्टरों व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि डॉक्टरों की मेहनत और सही समय पर मिले उपचार के कारण ही उनकी बच्ची को नया जीवन मिल सका। वहीं चिकित्सक ने बताया कि समय पर उपचार और निगरानी से नवजात की स्थिति में सुधार आया है।
- लखीमपुर खीरी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिस कमर्शियल सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वही सिलेंडर ग्राहकों को 2200 रुपये तक में बेचा जा रहा है। ग्राहकों का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए मजबूरी में उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। विरोध करने पर साफ कह दिया जाता है कि “यही रेट है, लेना है तो लो।” इस पूरे मामले पर एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे वसूल रहा है तो उसका वीडियो या सबूत दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। लेकिन अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि 👉 क्या इतनी बड़ी वसूली सिर्फ कर्मचारियों के दम पर हो रही है? 👉 या फिर कालाबाजारी का यह खेल ऊपर तक सेटिंग से चल रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द जांच नहीं कराई तो गरीब और छोटे कारोबारियों की जेब पर इसी तरह डाका पड़ता रहेगा। ⚠️ अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि एमआरपी से ज्यादा वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होती है या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।1
- बढ़ती महंगाई पर लोगों का तंज: "नोटबंदी, घरबंदी के बाद अब गैसबंदी, देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है -“नोटबंदी देख लिए, घर बंदी कोरोना देख लिए, अब गैस बंदी के मजे लो... आगे और भी मजे आते रहेंगे, घबराना नहीं है।" इस पोस्ट के जरिए लोग रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तंज कस रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। वहीं कुछ लोग सरकार से गैस की कीमतों में राहत देने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट और प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।1
- लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है।1
- लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीओ सदर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की1
- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पलिया थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने पलिया नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद एवं नेपाल के धनगढ़ी थाना कैलाली, बार्ड नम्बर आठ निवासी उमेश राना पुत्र रामपूरन को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 27 हजार रुपये भारतीय, 2600 रुपये नेपाली, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 31 सीजे 4442 बरामद हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे।1
- लखीमपुर खीरी :लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक को थाना खीरी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध छिपाने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी। आरोपी अनीश पुत्र विश्राम निवासी ग्राम हजरिया, थाना शारदानगर (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमील अहमद, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज निर्मल व कांस्टेबल नीलू कुमार शामिल रहे।1
- लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फोन पर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान उलजापुर निवासी 25 वर्षीय गोलू बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में उलजापुर निवासी 30 वर्षीय रामधीरज भी घायल हुए हैं। घायल गोलू को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार उपचार की प्रक्रिया नियमानुसार की जाती है। इस मामले में इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाएगी।1
- लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री Dayashankar Singh ने नई परिवहन नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ऐसी पॉलिसी लेकर आई है जिसके तहत जिले के हर गांव को जिला मुख्यालय से बस सेवा से जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय से रोज एक बस गांव तक जाएगी। यह बस रात में गांव में ही खड़ी रहेगी और सुबह वहीं से यात्रियों को लेकर ब्लॉक और तहसील होते हुए फिर जिला मुख्यालय तक आएगी। मंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय तक आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। पूरी बात सुनें – वीडियो में।1
- जनपद के आरटीओ कार्यालय में लगातार मिल रही दलाली और अवैध वसूली की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने अचानक छापेमारी की। छापे के दौरान कार्यालय के गेट बंद करा दिए गए और पूछताछ में एक दलाल पकड़ा गया। वहीं ऑपरेटर कमर अली अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई। एक कर्मचारी काशी श्रीवास्तव की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि दलाल रवि के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।1