बागीदौरा में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन बागीदौरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अम्बेडकर भवन, बागीदौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाजपा मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की उपलब्धियों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुधारने हर सत्र के आरंभ में आगंतुक वक्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया! प्रशिक्षण के दौरान भाजपा नेता जयपाल सिंह डाबी ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम पालीवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कमलेश तम्बोलिया ने मीडिया, सोशल मीडिया, एआई तथा नमो ऐप के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाभचन्द पटेल ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में गोविंद पाटीदार, गोविंद दायमा, कैलाश बामनिया, हीरालाल सोलंकी खुमान सिंह चौहान, डूंगर सिंह, वालेंग सोलंकी, भरत पटेल, अक्षयराज पाटीदार, ललित जैन, यशोदा डामोर, लालशंकर, नरेश जैन, यशोदा डामोर, नारेंग पटेल, अंजुबाला प्रणामी, परबत भाई, कल्याण, मनोज, लालेंग पटेल, गोमतीशंकर पंड्या, खुशपाल कटारा, विकास चंदेल, मनोज भोई, नाथूलाल, कपिल पाटीदार, सोमेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही तथा सभी ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ने जताया!

- ग्राम घोड़ा खेड़ा तहसील बाजाना जिला रतलाम मकनपुर घोड़ा खेड़ा से हमारा कैसा मेरे पास रास्ता नहीं बनाए रोड का कार्य करता कोई अधिकारी प्रतिनिधि हमारा कोई यहां पर आते हैं पर ध्यान कोई नहीं देता है हमारे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने का रास्ता बनाने का आवश्यकता है मेरे निवेदन है के कोई अधिकारी कोई मंत्री साहब कोई सरपंच साहब कोई याद याद नहीं देता है हमारे घोड़ा खेड़ा मकनपुर बेस सेंटर में ध्यान कोई नहीं देता है1
- Post by Khrina LaLuram vhgpura nvaghr1
- सीमलवाड़ा। बांसिया मुख्य गांव के रावला परिसर में आयोजित संगीतमय राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिकता के रस में सराबोर नजर आए। कथा वाचन करते हुए पूज्य श्याम महाराज ने भक्तों को जीवन के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया और धर्म, भक्ति एवं आस्था का महत्व समझाया। कथा के दौरान महाराज ने कहा कि भगवान अपने सच्चे भक्तों को सुख-दुख के माध्यम से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार बुलेट प्रूफ जैकेट व्यक्ति को बाहरी हमलों से सुरक्षित रखती है, उसी प्रकार ईश्वर अपने भक्त को ऐसी आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं कि जीवन की बड़ी से बड़ी विपत्ति भी उसे विचलित नहीं कर पाती। दूसरे दिन की कथा में शिव-पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसके साथ ही भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय द्वारा ताड़कासुर वध की कथा का भी मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान संगीतमय भजनों और प्रसंगों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि प्रशंसा व्यक्ति के लिए अत्यंत घातक हो सकती है। अधिक प्रशंसा से मन में अहंकार उत्पन्न होता है, जो व्यक्ति को भक्ति और ईश्वर से दूर कर देता है। उन्होंने कहा कि सिद्धि और प्रसिद्धि के लिए किए गए कार्य सच्ची भक्ति नहीं कहलाते, बल्कि निष्काम भाव से की गई भक्ति ही ईश्वर तक पहुंचने का सच्चा मार्ग है। कार्यक्रम में दूसरे दिन के यजमान जयपाल सिंह चौहान रहे, जिन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि यह संगीतमय राम कथा शुक्रवार से प्रारंभ हुई है। पहले दिन ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान एवं उनके परिवार द्वारा पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया था। राम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। संगीतमय कथा में आचार्य शिव पूजन मिश्रा, संगीत पवन महराज, तबला वादक कुंदन, गणेश मिश्रा ने भी सहयोग दिया था रहा है। इस दौरान लक्ष्मण सिंह चौहान, करण सिंह चौहान,विक्रम सिंह चौहान,महिपाल सिंह चौहान, देवीलाल कलाल,गुणवंत कलाल, हमराज सिंह,जयदीप सिंह,जितेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह,राजेंद्र सिंह चुंडावत, अजय दर्जी,हरेंद्रप्रताप सिंह सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। सूवे के प्रशासनिक मुखिया श्रीनिवास साहब कोटा सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । कमिश्नर अनिल अग्रवाल कलेक्टर पियूष सांमरिया और अन्य आला अधिकारियों ने आत्मिक स्वागत किया। प्रथम बार चीफ सेक्रेटरी बनने के बाद श्री निवास साहब का दो दिवसीय दोरा कोटा का है स्पीकर ओमबिरला भी के अरमानों का ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। कोटा शहर में गणगौर और ईद का पावन पर्व वहुत धूमधाम से मनाया गया।1
- Post by Akleshdamor1
- डूंगरपुर। सेटिंग काम के दौरान टेको में छुपे जहरीले जानवर ने युवक के पैर पर काट लिया। जिस पर युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा अब युवक का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार परसाद निवासी लाल शंकर पिता रमेश खराड़ी रविवार को बौखला गांव में पानी के टेक की साइड पर गया हुआ था। तभी युवक टैंक के निकट पड़े सेन्ट्रिग के लकड़ी के टेको जो हटा रहा था। तभी युवक के पैर पर जहरीले जानवर ने काट लिया जिस पर उसे जलन होने की साथ ही चक्कर ओर उल्टी की शिकायत होने पर उसकी तबियत बिगड़ गई।1
- बागीदौरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत अम्बेडकर भवन, बागीदौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। भाजपा मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, सरकार की उपलब्धियों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुधारने हर सत्र के आरंभ में आगंतुक वक्ताओं का स्वागत और अभिनंदन किया! प्रशिक्षण के दौरान भाजपा नेता जयपाल सिंह डाबी ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर जोर दिया। पूर्व प्रधान राजेश कटारा ने भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम पालीवाल ने कार्य विस्तार की रणनीति समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कमलेश तम्बोलिया ने मीडिया, सोशल मीडिया, एआई तथा नमो ऐप के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य लाभचन्द पटेल ने बूथ प्रबंधन को चुनावी सफलता की कुंजी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया। अंत में उन्होंने सभी वक्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में गोविंद पाटीदार, गोविंद दायमा, कैलाश बामनिया, हीरालाल सोलंकी खुमान सिंह चौहान, डूंगर सिंह, वालेंग सोलंकी, भरत पटेल, अक्षयराज पाटीदार, ललित जैन, यशोदा डामोर, लालशंकर, नरेश जैन, यशोदा डामोर, नारेंग पटेल, अंजुबाला प्रणामी, परबत भाई, कल्याण, मनोज, लालेंग पटेल, गोमतीशंकर पंड्या, खुशपाल कटारा, विकास चंदेल, मनोज भोई, नाथूलाल, कपिल पाटीदार, सोमेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही तथा सभी ने संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दीक्षित ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ने जताया!1
- सीमलवाड़ा। कस्बे में मुस्लिम समाज द्वारा पवित्र रमजान माह के समापन पर शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में पारंपरिक जुलूस निकाला गया तथा मस्जिदों और ईदगाह पर हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही कस्बे में मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होने लगे। बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में विशेष उत्साह के साथ नजर आए। इसके बाद पूरे कस्बे में पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पठान समाज की ओर से स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की गई, जहां मौलाना मोहम्मद शोएब ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद पठान समाज के सदर मुश्ताक अहमद पठान के नेतृत्व में लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं शेख समाज की ओर से ईदगाह पर मौलाना आदम ने नमाज पढ़ाई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह की इबादत की। नमाज के दौरान सभी ने देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की। नमाज के पश्चात लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की बधाई दी और भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। ईद के मौके पर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। ईदी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। शांति और भाईचारे का दिया संदेश पठान समाज के सदर मुश्ताक अहमद पठान ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि दुनिया में जहां-जहां युद्ध की स्थिति बनी हुई है, वहां शांति स्थापित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह का पैगाम है कि “खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो।” सभी को एक-दूसरे की मदद करते हुए आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने देश में अमन-चैन और सौहार्द बनाए रखने की दुआ भी मांगी। उल्लेखनीय है कि सीमलवाड़ा के साथ ही पीठ कस्बे में भी मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जहां नमाज अदा कर देश की खुशहाली की कामना की गई।1
- तोलिया पिता मगन डामोर तोड़ी इनका मकान 2 साल से बारिश के कारण गिर गया है अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है3