logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रैंप परियोजना के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलीं स्वचालित सिलाई मशीनें कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम, डॉ. रेणु सहरावत बोलीं.. महिलाओं को हुनर के आधार पर आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक पहल ऊना, 1 अगस्त. रैंप (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) परियोजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ऊना जिले की 30 ग्रामीण महिलाओं को शनिवार को बचत भवन ऊना में पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत ने की, जबकि उपायुक्त ऊना जतिन लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रेणु सहरावत ने कहा कि महिलाओं के कौशल को आजीविका से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रैंप परियोजना के तहत उपलब्ध कराई गई स्वचालित सिलाई मशीनें महिलाओं के हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आर्थिक रूप से सशक्त महिला अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रैंप परियोजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन प्रशिक्षण, संसाधन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सामर्थ्य पहल के माध्यम से भी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान ने बताया कि स्किल लैब्स और सिंगर इंडिया के सहयोग से 30 ग्रामीण महिलाओं को सिंगर कंपनी की पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बिजनेस कैनवास मॉडल, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही महिलाओं को स्वचालित सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों का टाहलीवाल स्थित तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण भी करवाया गया, जिससे उन्हें उद्योग संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिली। आगामी चरण में महिलाओं को उद्यम पंजीकरण, ऋण सुविधा, क्लस्टर गठन तथा मेंटरशिप के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो सकें। कार्यक्रम में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रमनवीर चौहान, उद्योग विभाग ऊना के प्रबंधक अखिल शर्मा, स्किल लैब्स के निदेशक डॉ. हिमेश शर्मा, तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक आर.के. शर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -0- Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

1 hr ago
user_जनसंपर्क NEWS
जनसंपर्क NEWS
Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
43273157-cced-425b-8093-f5dead13e5d2

रैंप परियोजना के तहत 30 ग्रामीण महिलाओं को मिलीं स्वचालित सिलाई मशीनें कौशल प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम, डॉ. रेणु सहरावत बोलीं.. महिलाओं को हुनर के आधार पर आत्मनिर्भर बनाने की सार्थक पहल ऊना, 1 अगस्त. रैंप (रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) परियोजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ऊना जिले की 30 ग्रामीण महिलाओं को शनिवार को बचत भवन ऊना में पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत ने की, जबकि उपायुक्त ऊना जतिन लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. रेणु सहरावत ने कहा कि महिलाओं के कौशल को आजीविका से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि रैंप परियोजना के तहत उपलब्ध कराई गई स्वचालित सिलाई मशीनें महिलाओं के हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आर्थिक रूप से सशक्त महिला अपने परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रैंप परियोजना के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन प्रशिक्षण, संसाधन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की सामर्थ्य पहल के माध्यम से भी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान ने बताया कि स्किल लैब्स और सिंगर इंडिया के सहयोग से 30 ग्रामीण महिलाओं को सिंगर कंपनी की पूर्णतः स्वचालित सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बिजनेस कैनवास मॉडल, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही महिलाओं को स्वचालित सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों का टाहलीवाल स्थित तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण भी करवाया गया, जिससे उन्हें उद्योग संचालन की व्यावहारिक जानकारी मिली। आगामी चरण में महिलाओं को उद्यम पंजीकरण, ऋण सुविधा, क्लस्टर गठन तथा मेंटरशिप के माध्यम से निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो सकें। कार्यक्रम में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रमनवीर चौहान, उद्योग विभाग ऊना के प्रबंधक अखिल शर्मा, स्किल लैब्स के निदेशक डॉ. हिमेश शर्मा, तारामंडल मिंक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक आर.के. शर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -0- Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने खोला मोर्चा, 125 दिनों का दावा , लेकिन काम मिला 22 दिन का सुजानपुर रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया हैं। महिलाओं का आरोप है कि 125 दिनों की रोजगार गारंटी का दावा किया गया, लेकिन उन्हें केवल 20–25 दिन काम देने के बाद ही आगे काम से मना कर दिया गया। अब महिलाओं ने सवाल उठाया है—जब 125 दिनों की गारंटी है, तो बाकी रोजगार कहाँ गया? उन्होंने प्रशासन से जवाब और योजना का पूरा लाभ दिलाने की मांग की।
    1
    रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने खोला मोर्चा, 125 दिनों का दावा , लेकिन काम मिला 22 दिन का
सुजानपुर
रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा महिलाओं ने मोर्चा  खोल दिया हैं। 
महिलाओं का आरोप है कि 125 दिनों की रोजगार गारंटी का दावा किया गया, लेकिन उन्हें केवल 20–25 दिन काम देने के बाद ही आगे काम से मना कर दिया गया। अब महिलाओं ने सवाल उठाया है—जब 125 दिनों की गारंटी है, तो बाकी रोजगार कहाँ गया? उन्होंने प्रशासन से जवाब और योजना का पूरा लाभ दिलाने की मांग की।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • chakki plant k liye contact number 8219579518 Himachal Pradesh district Hamirpur
    1
    chakki plant k liye contact number 8219579518 Himachal Pradesh district Hamirpur
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    Machine workshop टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण हमीरपुर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।   राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए। नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    1
    नरेश ठाकुर ने बणी और बड़सर में किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण
हमीरपुर
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को बणी और बड़सर में नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया तथा इनमें प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।  
राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे नरेश ठाकुर ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने दोनों नशा मुक्ति केंद्रों के रिकॉर्ड की गहन जांच भी की तथा संचालकों से इन केंद्रों की दैनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
नरेश ठाकुर ने कहा कि नशे से मुक्ति पाने के लिए इन केंद्रों में दाखिल होने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अनुकूल एवं सकारात्मक माहौल भी मिलना चाहिए। तभी वे नशे के दलदल से बाहर निकलने में सक्षम होंगे। इसके लिए नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में अधिक से अधिक गतिविधियांे का समावेश किया जाना चाहिए।
नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन और इनके माध्यम से उत्साहजनक परिणाम लाने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी एमएस डॉ. अनुपमा शर्मा की अपील—लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचें, झाड़-फूंक और घरेलू उपचार से बचें; अस्पताल में उपलब्ध है सर्पदंश का उपचार लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर- बरसात का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि कई संक्रामक बीमारियों और सर्पदंश जैसी घटनाओं का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में सिविल अस्पताल नूरपुर ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह जारी की है। बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन इन बीमारियों का मुख्य कारण बनते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। सिविल अस्पताल नूरपुर की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया के लक्षण दिखाई दें तो घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। बाइट – डॉ. अनुपमा शर्मा, एमएस सिविल अस्पताल नूरपुर बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया और अन्य संक्रमण तेजी से फैलते हैं। लोग स्वच्छ पानी पिएं, साफ-सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखते ही अस्पताल में इलाज कराएं। डॉ. शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान सांप और अन्य विषैले जीवों के काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर मरीज को बिना देरी किए सीधे अस्पताल लेकर आएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध है।
    1
    बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी
बरसात में बढ़ा पीलिया, डायरिया और सर्पदंश का खतरा, सिविल अस्पताल नूरपुर ने जारी की एडवाइजरी
एमएस डॉ. अनुपमा शर्मा की अपील—लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचें, झाड़-फूंक और घरेलू उपचार से बचें; अस्पताल में उपलब्ध है सर्पदंश का उपचार
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा 
एंकर- बरसात का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि कई संक्रामक बीमारियों और सर्पदंश जैसी घटनाओं का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में सिविल अस्पताल नूरपुर ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह जारी की है।
बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और अन्य जलजनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन इन बीमारियों का मुख्य कारण बनते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ पानी पीने, ताजा भोजन करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
सिविल अस्पताल नूरपुर की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दस्त, उल्टी, बुखार या पीलिया के लक्षण दिखाई दें तो घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें, बल्कि तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
बाइट – डॉ. अनुपमा शर्मा, एमएस सिविल अस्पताल नूरपुर
बरसात के मौसम में पीलिया, डायरिया और अन्य संक्रमण तेजी से फैलते हैं। लोग स्वच्छ पानी पिएं, साफ-सफाई रखें और बीमारी के लक्षण दिखते ही अस्पताल में इलाज कराएं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान सांप और अन्य विषैले जीवों के काटने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों पर भरोसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश होने पर मरीज को बिना देरी किए सीधे अस्पताल लेकर आएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध है।
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ  कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
    1
    ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पर पूर्व विधायक रायजादा ने थपथपाई एसपी की पीठ
 कहा, नशा तस्करों का कोई दल नहीं, किसी को नहीं मिलेगा राजनीतिक संरक्षण
प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ऊना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ और उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। शनिवार को ऊना से जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि ऊना पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशा माफिया की कमर तोडक़र रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है और ऊना में हुई यह ऐतिहासिक बरामदगी उसी दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है।
सतपाल रायजादा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के काले कारोबार में लिप्त व्यक्ति चाहे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो, कानून के समक्ष सब बराबर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करी करने वाला व्यक्ति न तो भाजपा का होता है और न ही कांग्रेस का, वह केवल समाज और युवाओं के भविष्य का दुश्मन है। हमारी सरकार में किसी भी अपराधी या नशा तस्कर को राजनीतिक संरक्षण देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक ने ऊना के वर्तमान भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्हें संयम बरतने की सलाह दी। रायजादा ने कहा कि हर संवेदनशील मुद्दे को भाजपा और कांग्रेस के चश्मे से देखना बंद होना चाहिए। नेताओं के साथ संदिग्धों की तस्वीरों के मुद्दे पर सफाई देते हुए रायजादा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति किसी नेता के साथ तस्वीर खिंचवा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वयं विधायक सत्ती के साथ भी अतीत में ऐसे कई लोगों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो बाद में गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। लेकिन केवल एक फोटो के आधार पर किसी जनप्रतिनिधि को उस व्यक्ति के व्यक्तिगत अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पूर्व विधायक ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज हमारे समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे गंभीर विषय पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर के कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी, ऊना से लौटे चालक को नहीं मिला वाहन, पुलिस जांच में जुटी हमीरपुर सदर थाना हमीरपुर के तहत कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहली, डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी-67ए-4900 को बरमाणा में चलाता है। इस ट्रक के मालिक गांव व डाकघर कड़ोहता, तहसील भोरंज निवासी बचित्र सिंह हैं। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई की शाम ट्रक को अपने घर के सामने कोहली क्षेत्र में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऊना चले गए। जब रात के दौरान वह घर पर नहीं थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया।शुक्रवार को घर लौटने पर चालक को ट्रक अपनी जगह पर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सदर थाना हमीरपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
    1
    हमीरपुर के कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी, ऊना से लौटे चालक को नहीं मिला वाहन, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर
सदर थाना हमीरपुर के तहत कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहली, डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी-67ए-4900 को बरमाणा में चलाता है। इस ट्रक के मालिक गांव व डाकघर कड़ोहता, तहसील भोरंज निवासी बचित्र सिंह हैं। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई की शाम ट्रक को अपने घर के सामने कोहली क्षेत्र में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऊना चले गए। जब रात के दौरान वह घर पर नहीं थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया।शुक्रवार को घर लौटने पर चालक को ट्रक अपनी जगह पर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सदर थाना हमीरपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मोदी को गाली देने बाली ग़ालिबाज लड़की ने कानूनी कार्यवाही क़े बाद माफ़ी मांगी मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। फ़िलहाल रुचिका ने माफ़ी माँगी है। #PMOIndia
    1
    मोदी को गाली देने बाली ग़ालिबाज लड़की ने कानूनी कार्यवाही क़े बाद माफ़ी मांगी 
मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ।
नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। फ़िलहाल रुचिका ने माफ़ी माँगी है। #PMOIndia
    user_KESHAV PANDIT®
    KESHAV PANDIT®
    TV News Anchor अंब, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.