logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखैपुर से तीन NBW वारंटी गिरफ्तार, नरारीकला खुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम लखैपुर से तीन NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीश कुमार, पिता सतेंद्र सिंह, नन्दू कुमार, पिता दामोदर सिंह तथा बिट्टू कुमार उर्फ ओमप्रकाश, पिता अशोक सिंह, सभी निवासी ग्राम लखैपुर, थाना नरारीकला खुर्द के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी NBW वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #औरंगाबाद #पुलिसकार्रवाई #NBW #वारंटीगिरफ्तार #बिहारपुलिस #CrimeNews

1 hr ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

लखैपुर से तीन NBW वारंटी गिरफ्तार, नरारीकला खुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम लखैपुर से तीन NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीश कुमार, पिता सतेंद्र सिंह, नन्दू कुमार, पिता दामोदर सिंह तथा बिट्टू कुमार उर्फ ओमप्रकाश, पिता अशोक सिंह, सभी निवासी ग्राम लखैपुर, थाना नरारीकला खुर्द के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी NBW वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #औरंगाबाद #पुलिसकार्रवाई #NBW #वारंटीगिरफ्तार #बिहारपुलिस #CrimeNews

More news from बिहार and nearby areas
  • गुप्त सूचना के आधार पर बाबूगार्डी से 80 लीटर स्प्रिट बरामद मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगार्डी के पास से सोमवार को कुल 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बाबूगर्डी के समीप कार्रवाई की। इसी दौरान मौके से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्प्रिट से जुड़े लोगों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #औरंगाबाद #स्प्रिटबरामद #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #बिहारपुलिस #CrimeNews
    1
    गुप्त सूचना के आधार पर बाबूगार्डी से 80 लीटर स्प्रिट बरामद

मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूगार्डी के पास से सोमवार को कुल 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बाबूगर्डी के समीप कार्रवाई की। इसी दौरान मौके से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्प्रिट से जुड़े लोगों की पहचान एवं उनकी संलिप्तता का पता लगाने में जुटी है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
#BharatCrimeLiveNews #मदनपुर #सलैया #औरंगाबाद #स्प्रिटबरामद #पुलिसकार्रवाई #अवैधशराब #बिहारपुलिस #CrimeNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • औरंगाबाद में वायरल वीडियो से मचा बवाल: इगुना गांव में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप औरंगाबाद में वायरल वीडियो से मचा बवाल: इगुना गांव में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप औरंगाबाद | औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इगुना गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में लड़की को किस वजह से और किन लोगों द्वारा पीटा जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सेवा भास्कर न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। सवाल यह भी है कि आखिर लड़की के साथ मारपीट की नौबत क्यों आई और वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है? #औरंगाबाद #बिहारसरकार #बिहारपुलिस #Aurangabadpulish #सम्राटचौधरी
    1
    औरंगाबाद में वायरल वीडियो से मचा बवाल: इगुना गांव में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
औरंगाबाद में वायरल वीडियो से मचा बवाल: इगुना गांव में लड़की की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
औरंगाबाद | 
औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इगुना गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वीडियो में लड़की को किस वजह से और किन लोगों द्वारा पीटा जा रहा है, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 
सेवा भास्कर न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। सवाल यह भी है कि आखिर लड़की के साथ मारपीट की नौबत क्यों आई और वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है?
#औरंगाबाद
#बिहारसरकार 
#बिहारपुलिस 
#Aurangabadpulish
#सम्राटचौधरी
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।
    1
    रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है।
घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया।
परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था।
घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा
    1
    पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा
पुलिस वाला ही कोई ट्रैफिक नियम तोड़े तो क्या होगा वीडियो को पूरा देखिएगा
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    18 hrs ago
  • सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी। व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
    1
    सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज 
सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा हरितालिका तीज व्रत
संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर हरितालिका तीज का व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
संगीता देवी ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान शिव-पार्वती की पूजा करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर शाम को पूजा की तैयारी की और तीज व्रत की कथा सुनी।
व्रत में मंशा देवी, रानी देवी, सुनैना देवी, गीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, परी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के सिंघड़ा, तुतुरखी, मुड़ेरा, परसावां, केर, श्रीगांव, गरारी सहित विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए
    1
    हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    21 hrs ago
  • चतरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, SIS में 150 पदों पर भर्ती का मौका सितंबर से 23 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे। 15 सितंबर—इटखोरी, 16 सितंबर—कान्हाचट्टी, 17 सितंबर—कुंदा, 18 सितंबर—प्रतापपुर, 19 से 21 सितंबर—चतरा, 22 सितंबर—मयूरहंड और 23 सितंबर—हंटरगंज प्रखंड परिसर में भर्ती कैंप लगाया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबर 7827067180 पर संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के लिए SIS की वेबसाइट भी देखी जा सकती है।
    1
    चतरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, SIS में 150 पदों पर भर्ती का मौका
सितंबर से 23 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे।
15 सितंबर—इटखोरी,
16 सितंबर—कान्हाचट्टी,
17 सितंबर—कुंदा,
18 सितंबर—प्रतापपुर,
19 से 21 सितंबर—चतरा,
22 सितंबर—मयूरहंड और
23 सितंबर—हंटरगंज प्रखंड परिसर में भर्ती कैंप लगाया जाएगा।
भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबर 7827067180 पर संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के लिए SIS की वेबसाइट भी देखी जा सकती है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • लखैपुर से तीन NBW वारंटी गिरफ्तार, नरारीकला खुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम लखैपुर से तीन NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीश कुमार, पिता सतेंद्र सिंह, नन्दू कुमार, पिता दामोदर सिंह तथा बिट्टू कुमार उर्फ ओमप्रकाश, पिता अशोक सिंह, सभी निवासी ग्राम लखैपुर, थाना नरारीकला खुर्द के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी NBW वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #औरंगाबाद #पुलिसकार्रवाई #NBW #वारंटीगिरफ्तार #बिहारपुलिस #CrimeNews
    1
    लखैपुर से तीन NBW वारंटी गिरफ्तार, नरारीकला खुर्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ग्राम लखैपुर से तीन NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नितीश कुमार, पिता सतेंद्र सिंह, नन्दू कुमार, पिता दामोदर सिंह तथा बिट्टू कुमार उर्फ ओमप्रकाश, पिता अशोक सिंह, सभी निवासी ग्राम लखैपुर, थाना नरारीकला खुर्द के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि न्यायालय से जारी NBW वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारंटियों और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #नरारीकलाखुर्द #औरंगाबाद #पुलिसकार्रवाई #NBW #वारंटीगिरफ्तार #बिहारपुलिस #CrimeNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.