होल्डिंग टैक्स को लेकर गोगरी-जमालपुर में जागरूकता अभियान तेज नगर परिषद गोगरी-जमालपुर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे तक यह रथ अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करता रहा। प्रचार के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी में छूट दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर अपना टैक्स जमा करें, ताकि किसी तरह की अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचा जा सके। इस अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। मौके पर जेई सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार एवं शौकत समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, जिससे हर घर तक इसकी जानकारी पहुंचे और लोग समय सीमा के भीतर टैक्स का भुगतान करें।
होल्डिंग टैक्स को लेकर गोगरी-जमालपुर में जागरूकता अभियान तेज नगर परिषद गोगरी-जमालपुर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे तक यह रथ अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करता रहा। प्रचार के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी में छूट दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर अपना टैक्स जमा करें, ताकि किसी तरह की अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचा जा सके। इस अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। मौके पर जेई सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार एवं शौकत समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, जिससे हर घर तक इसकी जानकारी पहुंचे और लोग समय सीमा के भीतर टैक्स का भुगतान करें।
- गोगरी ट्रायसन भवन में 22 मार्च को होने वाले बिहार दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर 12 बजे तक चली। बैठक में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने बिहार दिवस को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “बिहार दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी करें।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: राजधानी Lucknow के नरही क्षेत्र में मारपीट और पुलिस की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़िता किरन कश्यप ने आरोप लगाया है कि 6 मार्च को परिवार के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना UP-112 Emergency Service (डायल 112) और Chief Minister Helpline Uttar Pradesh पर देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने नरही चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।4
- गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के ट्रायसन भवन गोगरी में बिहार दिवस को धूम धाम से मनाने को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे गोगरी एसडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में की गई वही मौके पर मौजूद अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने बिहार दिवस को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “बिहार दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। वही कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और वही निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां समय से पूर्व कर ली जाय।1
- Post by Ram prvesh Kumar1
- कोपरिया थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव स्थित गुलडाही बहियार में बीते आठ मार्च को हुई 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित भूपेन कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के घर से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। सोमवार को सलखुआ थाने में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर घटना के कारणों और आरोपित की गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आठ मार्च को गोली मारकर हुई युवती की हत्या के बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी थी। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कोपरिया गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फतिंगा यादव के पुत्र भूपेन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर रविवार की शाम उसके घर के एक ट्रंक में कपड़े में लपेटकर रखा गया देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया, जिसका उपयोग हत्या में किया गया था। बातचीत बंद करने पर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग में उपजा विवाद है। वर्ष 2021 से आरोपित और युवती के बीच संबंध थे। युवती की शादी होने के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से युवती ने आरोपित से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। करीब चार-पांच माह से अनदेखी के कारण आरोपित मानसिक रूप से तनाव में था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। खेत में पीछा कर मारी थी गोली आरोपित भूपेन कुमार हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था। करीब छह महीने बाहर रहने के बाद वह चार फरवरी को ही गांव लौटा था। घटना के दिन आरोपित सड़क किनारे खड़ा था, तभी उसने युवती को खेत की ओर जाते देखा। वह उसका पीछा करते हुए गुलडाही बहियार पहुंच गया। वहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इसी दौरान तैश में आकर उसने देसी कट्टे से युवती पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घर लौट आया और सामान्य रूप से रहने लगा। डीएसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का पर्दाफाश कर लिया गया है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।1
- आज आपको दिखा रहे हैं बिहार के विकास की जो सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत से है। काँप बाजार से ठेंगहा गांव सहित अन्य गांव जाने के लिए यह सड़क मार्ग सुगम है जिससे लोग कम समय में अपने घर तक पहुंच जाते हैं मगर सड़क मार्ग की ऐसी दुर्गम हालत है जिसे देख सभी को रोना आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते रहते हैं मगर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति रहने के कारण खास करके दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं साथ ही इसी सड़क मार्ग में नहर भी जहां पुल नहीं रहने के कारण वाहन चालक सहित अन्य राहगीर तो चलते हैं मगर नहर में पानी आने के बाद या बारिश के दिनों में यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है जिससे कई महीनों तक यह सड़क मार्ग बंद रहता है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के बरसम गाँव में मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी - खबर है सहरसा जिले के सौर बाज...और देखें1
- नगर परिषद गोगरी-जमालपुर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जागरूकता रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे तक यह रथ अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करता रहा। प्रचार के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी में छूट दी जा रही है। नगर परिषद की ओर से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर अपना टैक्स जमा करें, ताकि किसी तरह की अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचा जा सके। इस अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की गई। मौके पर जेई सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार एवं शौकत समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, जिससे हर घर तक इसकी जानकारी पहुंचे और लोग समय सीमा के भीतर टैक्स का भुगतान करें।1