चोर समझ कर युवक की जबरदस्त पिटाई बैतूल चोर समझ कर ग्राम वासियों ने युवक की पिटाई हाथ पैर बांध किया पुलिस के हवाले युवक का कहना वह चोर नहीं ग्राम बंजारी ढाना की घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है… जहां अपने ही गांव लौटे एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर बंजारी ढाना इलाके की है…बुधवार ओर गुरुवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक युवक बाइक से गांव पहुंचा… लेकिन उसे पहचानने की बजाय ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया। इसके बाद जो हुआ, वो बेहद दर्दनाक था… ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर मारपीट की… इतना ही नहीं, उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनारे के रूप में हुई है… जो पिछले चार साल से भोपाल में मजदूरी कर रहा था… और लंबे समय बाद अपने पिता से मिलने गांव आया था। मुकेश का कहना है कि वह लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा… लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी… और उसे बेरहमी से पीटा गया। अब तो यह जांच के बाद ही सिद्ध होगा की युवक जो बोल रहा है वह सही है या गलत अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं… क्या शक के आधार पर किसी को इस तरह सजा देना सही है?… और क्या भीड़ का ये रूप कानून से ऊपर है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
चोर समझ कर युवक की जबरदस्त पिटाई बैतूल चोर समझ कर ग्राम वासियों ने युवक की पिटाई हाथ पैर बांध किया पुलिस के हवाले युवक का कहना वह चोर नहीं ग्राम बंजारी ढाना की घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है… जहां अपने ही गांव लौटे एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर बंजारी ढाना इलाके की है…बुधवार ओर गुरुवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक युवक बाइक से गांव पहुंचा… लेकिन उसे पहचानने की बजाय ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया। इसके बाद जो हुआ, वो बेहद दर्दनाक था… ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर मारपीट की… इतना ही नहीं, उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनारे के रूप में हुई है… जो पिछले चार साल से भोपाल में मजदूरी कर रहा था… और लंबे समय बाद अपने पिता से मिलने गांव आया था। मुकेश का कहना है कि वह लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा… लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी… और उसे बेरहमी से पीटा गया। अब तो यह जांच के बाद ही सिद्ध होगा की युवक जो बोल रहा है वह सही है या गलत अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं… क्या शक के आधार पर किसी को इस तरह सजा देना सही है?… और क्या भीड़ का ये रूप कानून से ऊपर है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
- बैतूल चोर समझ कर ग्राम वासियों ने युवक की पिटाई हाथ पैर बांध किया पुलिस के हवाले युवक का कहना वह चोर नहीं ग्राम बंजारी ढाना की घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है… जहां अपने ही गांव लौटे एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर बंजारी ढाना इलाके की है…बुधवार ओर गुरुवार दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे एक युवक बाइक से गांव पहुंचा… लेकिन उसे पहचानने की बजाय ग्रामीणों ने उसे चोर समझ लिया। इसके बाद जो हुआ, वो बेहद दर्दनाक था… ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर जमकर मारपीट की… इतना ही नहीं, उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बाद में बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनारे के रूप में हुई है… जो पिछले चार साल से भोपाल में मजदूरी कर रहा था… और लंबे समय बाद अपने पिता से मिलने गांव आया था। मुकेश का कहना है कि वह लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा… लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी… और उसे बेरहमी से पीटा गया। अब तो यह जांच के बाद ही सिद्ध होगा की युवक जो बोल रहा है वह सही है या गलत अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं… क्या शक के आधार पर किसी को इस तरह सजा देना सही है?… और क्या भीड़ का ये रूप कानून से ऊपर है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by Sohan Lal Rathor1
- भैंसदेही पुलिस की सनसनीखेज सफलता: 10 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त भैंसदेही बैतूल जिले में अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भैंसदेही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में थाना भैंसदेही की टीम ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलें (कुल मूल्य लगभग 5 लाख 30 हजार रुपये) बरामद कर लीं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अंतर्राज्यीय चोरी के नेटवर्क का पता चला। अभियान और खुलासा की शुरुआत पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया। 24-25 मार्च 2026 की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई तेज हो गई। सूचना मिली कि भीकुंड रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने हुलिए के आधार पर उसे मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। आरोपी की कबूली और बरामदगी पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजल उर्फ शेख अरसद (पिता: शेख इकबाल, उम्र: 22 वर्ष, निवासी: ग्राम बैरागढ़, थाना धारणी, महाराष्ट्र; हाल पता: भैंसदेही) बताया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जो उसने महाराष्ट्र के बैरागढ़ से गोलू उर्फ अनिल से ली थी। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने गुपतवाड़ा के जंगल में अन्य 9 चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाई होने की बात कबूल की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरामद कर लिया। कुल 10 मोटरसाइकिलें (मूल्य: ₹5,30,000) जब्त हो गईं। गोलू उर्फ अनिल फरार है। कानूनी कार्रवाई थाना भैंसदेही में इस्तगासा क्रमांक 001/2026, धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू हो गई है। आरोपी अजल उर्फ शेख अरसद को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफलता में थाना भैंसदेही की टीम ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई: निरीक्षक राजेश सातनकर (थाना प्रभारी) उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, प्रीति पाटिल प्रधान आरक्षक पंजाब परते, परसराम लोखंडे आरक्षक मनोज इवणे, तनवीर, नरेन्द्र ढोके, नारायण, सुनील एनआरएस अलकेश बाथरी, गौरख, राहुल एसपी की प्रशंसा और अपील पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने टीम की सराहना करते हुए कहा, “पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया गया है, जो सराहनीय है। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी।” नागरिकों से अपील की गई: वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर पार्क करें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने या डायल-112 पर दें। चोरी की घटनाओं में पुलिस को तुरंत सूचित कर सहयोग करें।3
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम मुसाखेडी निवासी किसान रूकजा सलामे के खेत में भीषण आगजनी की घटना सामने आई मिली जानकारी अनुसार अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसान के खलिहान में 500 कुंटल के जमा मक्का के भूटटो का ढेर जलकर राख हो गया वहीं खेतों में फैली आग से किसान का 20 एकड़ का चना जलकर राख हो गया भीषण आग जनी में किसान को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड सुनील सावंत फायर मैन सतीष साहू संदीप मानकर दिनेश साहू ने आग पर काबू पाया1
- मुलताई। नगर के समीप ग्राम पारेगांव में दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही माता-पिता के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के दूसरे पुत्र सुमेर मुन्ना सिंह द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग माँ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेंद्र पिता मुन्ना गेहूं ले जाने की जिद कर रहा था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता के साथ हाथापाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेंद्र शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने गुस्से में आकर अपने ही माँ-बाप की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल माँ को अस्पताल पहुंचाया,ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- मेहंगाई बढ़ी तो कमाई बढ़ाओ बोले रामदेव, राहुल की आनलाइन चुनावी सभा, पैट्रोल के लिए मारपीट पूरी रात लाईनें, प्रधानमंत्री ने ऊहापोह में डाला- संजय सिंह, तीन करोड़ फेक एनकाउंट हटाए रेलवे ने और ट्रंप का एलान मैंने आठ लड़ाई रोकी नोबेल दो.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।1
- Post by Sohan Lal Rathor2