Shuru
Apke Nagar Ki App…
RISHI RAI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- घोसी, मऊ। नगर के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने अस्पताल की दक्षिणी चाहरदीवारी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अस्पताल प्रशासन में आक्रोश है। मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। सीएचसी के फार्मासिस्ट सदानंद चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल मध्य से अब तक करीब 10 से 12 फीट दीवार को तोड़ा गया है। आरोप है कि कुछ लोग अस्पताल परिसर के आसपास अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में दीवार को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस घटना से न केवल सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची है, बल्कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एच.के. पंकज ने बताया कि अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। दीवार तोड़ने की घटना भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को किसी भी हाल में अतिक्रमण से मुक्त रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन अब जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by SONI DEVI1
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1
- फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़े इंटरनेशनल तस्कर, पाकिस्तान से आई ड्रग्स और हथियार बरामद...! राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। समेजा कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान से भेजी गई ड्रग्स और हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 विदेशी पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह खेप पाकिस्तान की ओर से भेजी गई थी, जिसे पंजाब के रास्ते आगे सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के निवासी हैं, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।1
- आजमगढ़: सोशल मीडिया पर 'रील' बनाने और लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में कानून तोड़ना पांच युवकों को भारी पड़ गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी और यातायात बाधित करने के मामले में थाना मुबारकपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ युवक एक्सप्रेसवे के बीचों-बीच अपनी गाड़ी रोककर उसके सामने फोटो खिंचवाते और वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। इस हुड़दंग के कारण न केवल रास्ता जाम हो रहा था, बल्कि तेज रफ्तार से आने वाले अन्य वाहनों के लिए भी बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुबारकपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर सभी पांच युवकों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त (सीज) कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी युवक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी निवासी हैं: अम्मान (19 वर्ष) नावेद (20 वर्ष) अनवर (27 वर्ष) राहत अली (25 वर्ष) दानिश (19 वर्ष) पुलिस की चेतावनी और अपील पुलिस प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से युवाओं को सख्त संदेश दिया है। अधिकारियों ने कहा कि: एक्सप्रेसवे और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना या वाहन रोकना एक दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। भविष्य में भी कानून तोड़ने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ इसी तरह की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Sanjay verma2
- मऊ । जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत मंगलवार को सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोपागंज व पुलिस बल के साथ में कस्बा कोपागंज क्षेत्र में रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।4