Shuru
Apke Nagar Ki App…
मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत दुवगमा दुवान में अचानक जमीनी विवाद काफी बढ़ गया। यहाँ सरहंगों द्वारा जबरदस्ती दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम के मना करने के बावजूद ये लोग मानने को तैयार नहीं हुए और जबरन निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद मऊगंज प्रशासन ने खुद मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और सरहंगों द्वारा किए जा रहे इस अतिक्रमण व निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवा दिया।
Ajay kumar dwivedi
मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत दुवगमा दुवान में अचानक जमीनी विवाद काफी बढ़ गया। यहाँ सरहंगों द्वारा जबरदस्ती दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम के मना करने के बावजूद ये लोग मानने को तैयार नहीं हुए और जबरन निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद मऊगंज प्रशासन ने खुद मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और सरहंगों द्वारा किए जा रहे इस अतिक्रमण व निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवा दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मऊगंज जिले की ग्राम पंचायत दुवगमा दुवान में अचानक जमीनी विवाद काफी बढ़ गया। यहाँ सरहंगों द्वारा जबरदस्ती दूसरे की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुँची डायल 112 की टीम के मना करने के बावजूद ये लोग मानने को तैयार नहीं हुए और जबरन निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद मऊगंज प्रशासन ने खुद मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायज़ा लिया और सरहंगों द्वारा किए जा रहे इस अतिक्रमण व निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवा दिया।2
- रीवा जिले के ग्राम तिवनी स्थित रामसागर तालाब में आज स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। गंगेव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विकास तिवारी के नेतृत्व में इस अभियान का आयोजन किया गया।1
- रीवा जिले के गुढ़ नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के बीच छिड़ी राजनीतिक जंग अब और तेज हो गई है। नगर परिषद के 15 में से 13 पार्षदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों ने मीडिया के सामने आकर अध्यक्ष के आरोपों को गलत ठहराया और कहा कि वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं तथा उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, जो कभी विधायक नागेंद्र सिंह की बेहद करीबी मानी जाती थीं, वर्तमान में उनके खिलाफ उतर आई हैं। बीते कई महीनों से 13 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ थे और उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव तक पेश किया था। इसके बाद अध्यक्ष अर्चना सिंह ने इसे विधायक नागेंद्र सिंह और उनके निज सचिव बाबूलाल यादव का षड्यंत्र बताते हुए चेतावनी दी थी। हालांकि, हालिया वार्ता के दौरान पार्षदों द्वारा एक पत्र भी पढ़कर सुनाया गया, जिसे लेकर अब यह चर्चा जोरों पर है कि यह पत्र कहां से आया और इसकी स्क्रिप्ट किसने लिखी। पार्षदों ने विधायक को इस मामले में पूरी तरह पाक-साफ बताया है। अध्यक्ष और पार्षदों के बीच जारी इस खींचतान में गुढ़ की जनता पिस रही है। एक तरफ अध्यक्ष सीधे विधायक और उनके करीबियों पर हमलावर हैं, तो दूसरी तरफ 13 पार्षद एकजुट होकर अध्यक्ष को पद से हटाने और उनके आरोपों को बेबुनियाद साबित करने में जुटे हैं। स्थानीय निकाय की यह जंग अब क्षेत्रीय राजनीति को भी गहराई से प्रभावित करती नजर आ रही है।1
- प्रयागराज के बारा क्षेत्र स्थित रामगढ़ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से वन विहार सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।1
- प्रयागराज के बारा स्थित गौहनिया पावर हाउस की लापरवाही के कारण आम लोगों की जान खतरे में पड़ी हुई है। पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार आए दिन टूटकर "लावा के दाने" और बताशे की तरह लोगों के घरों और सड़कों पर गिर रहे हैं। पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर तार टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक कोई बड़ा हादसा न होने के बावजूद ग्रामीणों में भयंकर दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में तार खींचने और नई लाइन बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबाट किया गया है। 20 साल से भी ज्यादा पुरानी और जर्जर हो चुकी इन लाइनों में लाइट आते ही या तेज हवा चलते ही तार अपने आप टूटकर नीचे गिर जाते हैं। कई बार ये तार सीधे घरों की छतों और खेतों में गिरे हैं। इस समस्या से चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा, गौहनिया, कांटी और आसपास के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शिकायत करने पर लाइनमैन सिर्फ टेप लगाकर तार जोड़ देता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। आरोप है कि जेई और एसडीओ को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन विभाग मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी कर रहा है। अधिकारियों के कुंभकर्णी नींद में सोए होने के कारण गौहनिया क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि 11 हजार लाइन के सभी जर्जर तारों और पोलों को तुरंत बदला जाए, आबादी वाले क्षेत्र से लाइन को हटाकर नई लाइन डाली जाए और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।1
- प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र स्थित बलुआघाट (गऊघाट) पर रविवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व आम लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुल्दाबाद, प्रयागराज निवासी सिप्पी केसरवानी के पुत्र वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की नदी में डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।1