पुलिस ने पशु तस्करो के विरूद्ध की कार्यवाही, दो आरोपी पकड़ाए अनूपपूर - थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को रात्रि 01.00 बजे के लगभग सूचना मिली की एक पीकप में मवेशी लोड कर भालूमाड से जमुना तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा भालूमाडा जमुना रोड अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की पिकप वाहन क्रमांक UP 12 CT 8733 के चालक को रोक कर पिकप वाहन को चेक किया गया तो पिकप वाहन में 01 नग भैसा एवं 06 नग भैसी कुल 07 नग मवेशी भैंस पडवा को कम जगह में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक लाद ले जाते पाया गया आरोपी पिकप चालक करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 कोतमा को पूछने पर मुस्तहीव निवासी मेरठ एवं नंदू निवासी टांकी के कहने पर पिकप में लोड कर परिवहन करना बताया । आरोपी करन केवट के कब्जे से पीकप में लोड 7 नग मवेशी भैंस पडा एवं एक सफेद रंग की पिकप कुल कीमती 9,50,000 रूपये को जप्त किया गया है । उक्त जप्तशुदा मवेशियों को काजीहाउस कोतमा में रखाया गया आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 130(3)/177 एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है । जप्त शुदा मशरूका - एक सफेद रंग की पीकप क्रमांक UP 12 CT 8733 एवं 7 नग भैंस (पडवा) कीमती कुल कीमती 9,50,000 रुपये नाम आरोपीगण- 1. करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 कोतमा, 2. मुस्तहीव निवासी मेरठ उ.प्र. 3. नंदू निवासी टांकी थाना रामनगर अनूपपुर
पुलिस ने पशु तस्करो के विरूद्ध की कार्यवाही, दो आरोपी पकड़ाए अनूपपूर - थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को रात्रि 01.00 बजे के लगभग सूचना मिली की एक पीकप में मवेशी लोड कर भालूमाड से जमुना तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा भालूमाडा जमुना रोड अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की पिकप वाहन क्रमांक UP 12 CT 8733 के चालक को रोक कर पिकप वाहन को चेक किया गया तो पिकप वाहन में 01 नग भैसा एवं 06 नग भैसी कुल 07 नग मवेशी भैंस पडवा को कम जगह में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक लाद ले जाते पाया गया आरोपी पिकप चालक करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 कोतमा को पूछने पर मुस्तहीव निवासी मेरठ एवं नंदू निवासी टांकी के कहने पर पिकप में लोड कर परिवहन करना बताया । आरोपी करन केवट के कब्जे से पीकप में लोड 7 नग मवेशी भैंस पडा एवं एक सफेद रंग की पिकप कुल कीमती 9,50,000 रूपये को जप्त किया गया है । उक्त जप्तशुदा मवेशियों को काजीहाउस कोतमा में रखाया गया आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 130(3)/177 एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है । जप्त शुदा मशरूका - एक सफेद रंग की पीकप क्रमांक UP 12 CT 8733 एवं 7 नग भैंस (पडवा) कीमती कुल कीमती 9,50,000 रुपये नाम आरोपीगण- 1. करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 कोतमा, 2. मुस्तहीव निवासी मेरठ उ.प्र. 3. नंदू निवासी टांकी थाना रामनगर अनूपपुर
- शहडोल पुलिस को खुली चुनौतीः दिल्ली नंबर की 'हुड़दंगी' वैगनआर सड़कों पर काट रही बवाल! कानफोडू साइलेंसर, रुफ लाइट्स और अवैध मॉडिफिकेशन से जनता त्रस्त, आखिर कब जागेगा प्रशासन ? शहडोल। शहडोल संभाग की शांत सड़कों पर इन दिनों एक सफेद रंग की मॉडिफाइड मारुति सुजुकी वैगनआर कार खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही है। दिल्ली पासिंग नंबर DL 9C AC 0224 और गाडी के पीछे बड़े अक्षरों में "NAYAB" लिखवाकर घूमने वाला यह हुड़दंगी युवक स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक विभाग के इकबाल को सीधी चुनोती दे रहा है। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम आईडी: g.d.nayab_) पर इस गाड़ी के स्टंट और मॉडिफिकेशन के वीडियो धड़ल्लें से वायरल हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। NAYAB DLSCAC0224 साइलेंसर के पटाखे कानफोडू ध्वनि प्रदूषणः ओरिजिनल साइलेंसर हटाकर लगाया गया अवैध मॉडिफाइड एग्जॉस्ट, जिससे निकलती है पटाखे जैसी तेज आवाज। बुजुगों, दिल के मरीजों और राहगीरों के लिए बन रहा जानलेवा। अंधा कर देने वाली रुफ लाइंट्सः : छत पर भारी मात्रा में अवैध मार्कर और फ्लैशर लाइंट्स, रात में ऑन करके निकलता है सड़कों पर, जिससे होती है दुर्घटना की बड़ी संभावना। पुलिस को चकमा देने की साजिशः मंबर प्लेट तिरछी और आधी छिपाकर लगाई गई, पूरी गाड़ी पर डार्क फिल्म और प्रतिबंधित स्टिकर। ट्रैफिक कैमरे। और पुलिस से बचने की चाल।3
- एमपी को 6 बार 'कृषि कर्मण अवॉर्ड' दिलाने वाले 27 हजार किसान मित्र व दीदियां बहाली की आस में; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केंद्र की नई गाइडलाइन व एक्शन प्लान 2025-26 का हवाला देकर उठाई पुनः बहाली की मांग; 18 वर्षों के जमीनी अनुभव को भुनाने की अपील शहडोल /मध्य प्रदेश को लगातार 6 बार प्रतिष्ठित 'कृषि कर्मण अवॉर्ड' दिलाने में धरातल पर पसीना बहाने वाले करीब 27 हजार 'किसान मित्र' और 'किसान दीदी' आज भी अपनी बहाली की राह देख रहे हैं। सोमवार को भारतीय किसान मित्र/दीदी मजदूर संघ (संबद्ध: भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सेवा बहाली की पुरजोर मांग की। 2007 से 2019 तक निभाई रीढ़ की हड्डी जैसी भूमिका संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्ष 2007-08 में 'आत्मा' (कृषि तकनीकी प्रबंधन अधिकरण) योजना के तहत प्रदेश भर में किसान मित्रों का चयन किया गया था। 2007 से लेकर 2013 तक जब तक आत्मा योजना में नियमित कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई थी, तब तक कृषि विभाग और आत्मा परियोजना की प्रत्येक योजना व तकनीकी विस्तार का जिम्मा इन्हीं किसान मित्रों के कंधों पर था। बाद में कर्मचारियों की भर्ती के उपरांत भी इन्होंने दोगुनी ऊर्जा के साथ काम किया, जिसके दम पर मध्य प्रदेश कृषि क्षेत्र में सिरमौर बना। अचानक सेवा समाप्ति से गहराया संकट प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 31 दिसंबर 2019 को अचानक संचालक महोदय के आदेश से प्रदेश के लगभग 27 हजार किसान मित्रों और दीदियों को सेवा से पृथक कर दिया गया था। बावजूद इसके, कृषि और किसानों से भावनात्मक लगाव के चलते वे आज भी विकासखंड व जिला स्तर पर अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय गतिविधियों में निस्वार्थ सहयोग दे रहे हैं। नई गाइडलाइन में प्रावधान, फिर भी फैसले का इंतजार ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी आत्मा परियोजना की नई गाइडलाइन तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, भोपाल द्वारा जारी 'एनुअल एक्शन प्लान 2025-26' में प्रति दो गांवों के बीच एक किसान मित्र/दीदी के लिए प्रोत्साहन राशि का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। संघ ने शासन से विनम्र आग्रह किया है कि पिछले 18 वर्षों से कृषि क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव रखने वाले इन किसान मित्रों/दीदियों को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि उनके लंबे जमीनी अनुभव का लाभ प्रदेश के किसानों और कृषि विकास को निरंतर मिलता रहे। अजय पाल4
- बिरसिंहपुर पाली में निकली भव्य कांवर यात्रा, 4 से 5 हजार शिवभक्त हुए शामिल लोकेशन : उमरिया, बिरसिंहपुर पाली रिपोर्टर : श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 4 से 5 हजार शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भव्य कांवर यात्रा मां बिरासनी मंदिर से प्रारंभ होकर पचलेश्वर धाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया गया। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत किया गया। कांवर यात्रा के दौरान विशाल भंडारे एवं शिव भजनों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से नगर गूंज उठा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने बिरासनी सेवा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरी कांवर यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके चलते यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हजारों शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। यह भव्य आयोजन श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी बच्चू महाराज जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।4
- नाग पंचमी पर पाली में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब,आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा नाग पंचमी पर पाली में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब उमरिया तपस गुप्ता नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उमरिया जिले की सुप्रसिद्ध विशाल कावड़ यात्रा में करीब 5 हजार कावड़िए शामिल हुए। आदिशक्ति जगत जननी माँ बिरासिनी शक्तिपीठ से शुरू हुई यात्रा ग्राम बरबसपुर स्थित पंचलेश्वर धाम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कावड़ यात्रा में बिरसिंहपुर पाली सहित आसपास के नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में एकत्रित हुए, जिसके बाद झिरिया कुंड से पवित्र जल भरकर माँ बिरासिनी मंदिर पहुंचे। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा करते हुए पंचलेश्वर धाम बरबसपुर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ सहित 12 शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में माँ बिरासिनी सेवा समिति की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संभाला। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद यात्रा का सुव्यवस्थित संचालन समिति के सेवाभाव और समर्पण को दर्शाता रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमी लोगों द्वारा कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के समापन अवसर पर माँ बिरासिनी सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरी यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन का सहयोग भी प्राप्त हुआ। सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की टीमें सक्रिय रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह कावड़ यात्रा अब बिरसिंहपुर पाली के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। पूज्य श्री श्री 1008 श्री भगतगिरी (बच्चू महाराज) जी के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा ने श्रद्धा के साथ सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश दिया। क्षेत्रवासियों ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए माँ बिरासिनी सेवा समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। समिति की मेहनत और सेवाभाव के चलते हजारों शिवभक्तों ने सुरक्षित एवं भक्तिमय वातावरण में यात्रा पूरी कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।4
- सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवम् शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक मे सहभागिता की l1
- नागपंचमी पर मानपुर में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच देखने उमड़ा जनसैलाब नागपंचमी पर मानपुर में सजा कुश्ती का अखाड़ा, पहलवानों के दांव-पेंच देखने उमड़ा जनसैलाब मानपुर। नागपंचमी के शुभ एवं पावन पर्व के अवसर पर मानपुर में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पारंपरिक अखाड़े में क्षेत्रभर से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का रोमांच बढ़ा दिया। कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जैसे-जैसे मुकाबले आगे बढ़े, दर्शकों में उत्साह और रोमांच भी बढ़ता गया। पहलवानों के जोरदार दांव-पेंच और शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों एवं जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाते हुए नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी ग्रामीण संस्कृति और खेल विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और युवा पीढ़ी भी भारतीय पारंपरिक खेलों से जुड़ती है। मानपुर में आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। देर तक अखाड़े में पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी रहे और दर्शकों की भीड़ कार्यक्रम का आनंद लेती रही।1
- पुलिस ने पशु तस्करो के विरूद्ध की कार्यवाही, दो आरोपी पकड़ाए अनूपपूर - थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2026 को रात्रि 01.00 बजे के लगभग सूचना मिली की एक पीकप में मवेशी लोड कर भालूमाड से जमुना तरफ जा रहा है सूचना मिलते ही भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा भालूमाडा जमुना रोड अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की पिकप वाहन क्रमांक UP 12 CT 8733 के चालक को रोक कर पिकप वाहन को चेक किया गया तो पिकप वाहन में 01 नग भैसा एवं 06 नग भैसी कुल 07 नग मवेशी भैंस पडवा को कम जगह में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक लाद ले जाते पाया गया आरोपी पिकप चालक करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 कोतमा को पूछने पर मुस्तहीव निवासी मेरठ एवं नंदू निवासी टांकी के कहने पर पिकप में लोड कर परिवहन करना बताया । आरोपी करन केवट के कब्जे से पीकप में लोड 7 नग मवेशी भैंस पडा एवं एक सफेद रंग की पिकप कुल कीमती 9,50,000 रूपये को जप्त किया गया है । उक्त जप्तशुदा मवेशियों को काजीहाउस कोतमा में रखाया गया आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 130(3)/177 एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है । जप्त शुदा मशरूका - एक सफेद रंग की पीकप क्रमांक UP 12 CT 8733 एवं 7 नग भैंस (पडवा) कीमती कुल कीमती 9,50,000 रुपये नाम आरोपीगण- 1. करन केवट पिता मनोज केवट उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 कोतमा, 2. मुस्तहीव निवासी मेरठ उ.प्र. 3. नंदू निवासी टांकी थाना रामनगर अनूपपुर1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- उमरिया /नागपंचमी के शुभ पावन पर्व के उपलक्ष्य पर मानपुर में चल रहा शानदार कुश्ती कार्यक्रम भारी संख्या में दर्शकों के साथ मंचासीन विराजे जनप्रतिनिधि1