Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिले के दयानगर में थाना प्रभारी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब बेटी की शादी कराई। उन्होंने खुद आगे बढ़कर कन्यादान की रस्म अदा की, जिससे परिवार को बड़ा सहारा मिला।
Bhupendra Rai दबंग इंडिया
दमोह जिले के दयानगर में थाना प्रभारी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब बेटी की शादी कराई। उन्होंने खुद आगे बढ़कर कन्यादान की रस्म अदा की, जिससे परिवार को बड़ा सहारा मिला।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बच्चों समेत कुल 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन ने पकड़ी अवैध शराब बुलेरो में दो पेटी1
- दमोह के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तेन्दूखेड़ा के पाठादो गांव में ज़मीन पर बैठकर रामधुन गाते हुए रात्रि चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।1
- जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला का कहना आप सुने प्रेस के सामने फारुख अब्दुल्ला ने जो बोला वह सुनकर फैसला कर लो1
- 20 दिनों से अधूरी पड़ी पाइप लाइन, भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण कटनी जिले की रीठी तहसील में जल जीवन मिशन के तहत बरेहटा से रीठी तक बिछाई जा रही पाइप लाइन का काम पिछले 20 दिनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं जल जीवन मिशन की पाइप लाइन अधूरी छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य बीच में ही रोक दिया गया और अब तक दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खुदाई होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी की समस्या लगातार गहराती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्य शुरू कर पाइप लाइन को पूरा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक अधूरी पाइप लाइन का कार्य पूरा कराया जाता है।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बीना में बैंड-बाजों के साथ 2 किमी की कलश यात्रा निकली, विधायक रहीं मौजूद4
- दमोह में स्कूल छात्राओं से छेड़छाड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को लड़कियों को परेशान करते पकड़ा गया। स्थानीय लोगों और छात्राओं के आरोपों के बाद भीड़ ने उन्हें घेरकर जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद आरोपियों को अपनी गलती मानकर माफी मांगनी पड़ी।1
- खबर का असर : रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे ओपीडी रीठी। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों का असर अब साफ तौर पर देखने को मिला है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से ओपीडी में नेत्र सहायक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगवात बीएमओ आतिश निगम ने संज्ञान लिया और तत्काल व्यवस्था में बदलाव करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में अब चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों को बेहतर उपचार और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लगातार प्रकाशित खबरों का असर माना जा रहा है, जिससे व्यवस्था में सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है।1
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेलेबीना में भक्ति का महासागर उमड़ा, श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर हजारों श्रद्धालु हुए भावविभोर लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले ईश्वर समय नहीं, श्रद्धा और समर्पण देखते हैं” जया किशोरी बीना में भक्ति का महासागर उमड़ा, श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर हजारों श्रद्धालु हुए भावविभोर भगवान को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं, जया किशोरी राजेश बबेले बीना।धार्मिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर बीना नगरी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा प्रवक्ता जया किशोरी के पावन मुखारविंद से अत्यंत श्रद्धा,उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ। *“राधे-राधे”, “जय श्री कृष्ण” और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा* कथा के प्रथम दिवस पर ही हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान कर दिया। विशाल कथा पंडाल श्रद्धालुओं से पूरी तरह खचाखच भरा नजर आया तथा पूरा वातावरण “राधे-राधे”, “जय श्री कृष्ण” और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। *श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया* जैसे ही जया किशोरी जी मंच पर पहुंचीं, श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। कथा स्थल पर उपस्थित भक्तों की आंखों में श्रद्धा और चेहरे पर आध्यात्मिक आनंद स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कथा के दौरान श्रद्धालु कभी भावुक हुए तो कभी भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। *भगवान को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं जया किशोरी* अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, संस्कार, सेवा और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि “भगवान को पाने के लिए वर्षों की कठिन तपस्या आवश्यक नहीं है, बल्कि सच्चे मन और भाव से किया गया स्मरण ही पर्याप्त है। ईश्वर समय नहीं, बल्कि श्रद्धा और समर्पण को देखते हैं।” उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य बाहरी दिखावे में उलझता जा रहा है, जबकि भगवान केवल निर्मल भाव और सच्ची आस्था को स्वीकार करते हैं। यदि व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करे तो जीवन की कठिनाइयां स्वतः सरल होने लगती हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और परिवारिक मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान भी किया। इस विशाल धार्मिक आयोजन का नेतृत्व विधायक निर्मला सप्रे द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर बीना सहित पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कथा स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा,भव्य मंच और पारंपरिक धार्मिक स्वरूप से सजाया गया है, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। *व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई* श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर व्यापक एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में शीतल पेयजल, बैठने की विशाल व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था एवं वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं द्वारा खुलकर सराहना की जा रही है। *श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया* कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और संगीतमय प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे। कई श्रद्धालु भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर झूमते दिखाई दिए। कथा स्थल पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा बीना श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हो गया हो। आयोजन में क्षेत्र के नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने इसे बीना के इतिहास के सबसे विशाल एवं भव्य धार्मिक आयोजनों में से एक बताया। *अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना* श्रीमद् भागवत कथा के आगामी दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कथा आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि समाज में संस्कार, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दे रहा है। बीना में चल रहा यह आयोजन सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और भक्ति भाव का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है।4