logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

1 hr ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
1 hr ago

गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ

रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    2
    गौवंश हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का ज्ञापन, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
गुना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला गुना द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर गौवंश हत्या के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने बताया कि 19 अगस्त की रात उमरिया रोड पर एक गाय के बछड़े का कटा हुआ धड़ मिला था, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई 
ज्ञापन में कहा गया कि जिले में गौवंश हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। संगठन ने सकतपुर क्षेत्र में पूर्व में मिले गौवंश के अवशेषों के मामले का भी उल्लेख करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विहिप बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से दोनों मामलों में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने तथा समाज में कानून का संदेश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बस्ता छोड़ सड़क पर उतरी Gen Alpha: गुना से सतना तक बच्चों का हल्लाबोल मध्य प्रदेश में स्कूलों की बदहाली के खिलाफ नई पीढ़ी की आवाज बुलंद—कहीं शिक्षक नहीं, कहीं गंदा पानी, कहीं भोजन तो कहीं स्कूल बचाने की लड़ाई भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों के लगातार सड़क पर उतरने की घटनाएं अब एक बड़े सवाल की ओर इशारा कर रही हैं। गुना, विदिशा, उज्जैन, भोपाल, छिंदवाड़ा और सतना में बच्चों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। मुद्दे अलग हैं, लेकिन शिकायत एक—स्कूल व्यवस्था उनकी सुन नहीं रही। गुना में छात्रों ने स्कूल कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पर इंटरनल मार्क्स के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए। सिरोंज, विदिशा में छात्राएं बढ़े हुए स्कूल बस किराए के खिलाफ सड़क पर उतरीं और विधायक से हस्तक्षेप की मांग की। उज्जैन में छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। भोपाल में सैकड़ों छात्रों ने Regional School को केंद्रीय विद्यालय संगठन में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ‘Save DMS’ अभियान चलाया। छिंदवाड़ा के तामिया में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया। और अब सतना के चोरहटा में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं जलभराव और शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने 24 घंटे में जल निकासी और 15 दिनों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी है। सवाल सिर्फ बच्चों के आंदोलन का नहीं इन घटनाओं को सिर्फ ‘Gen Alpha का गुस्सा’ कहना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि बच्चों को सड़क पर आने की जरूरत क्यों पड़ी? जब स्कूल में शिक्षक नहीं, परिसर में गंदा पानी, भोजन की शिकायत, परिवहन का संकट या स्कूल के अस्तित्व पर सवाल हो और शिकायतों के बावजूद समाधान न मिले, तो बच्चों का सड़क पर आना व्यवस्था के लिए चेतावनी है। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, अगर उसी उम्र में उन्हें अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो सवाल बच्चों से नहीं—व्यवस्था से होना चाहिए। गुना से सतना तक उठ रही Gen Alpha की आवाज बता रही है—अब बच्चे सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, वे अपनी शिक्षा व्यवस्था से जवाब भी चाहते हैं।
    2
    बस्ता छोड़ सड़क पर उतरी Gen Alpha: गुना से सतना तक बच्चों का हल्लाबोल
मध्य प्रदेश में स्कूलों की बदहाली के खिलाफ नई पीढ़ी की आवाज बुलंद—कहीं शिक्षक नहीं, कहीं गंदा पानी, कहीं भोजन तो कहीं स्कूल बचाने की लड़ाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों के लगातार सड़क पर उतरने की घटनाएं अब एक बड़े सवाल की ओर इशारा कर रही हैं। गुना, विदिशा, उज्जैन, भोपाल, छिंदवाड़ा और सतना में बच्चों ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। मुद्दे अलग हैं, लेकिन शिकायत एक—स्कूल व्यवस्था उनकी सुन नहीं रही।
गुना में छात्रों ने स्कूल कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पर इंटरनल मार्क्स के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए।
सिरोंज, विदिशा में छात्राएं बढ़े हुए स्कूल बस किराए के खिलाफ सड़क पर उतरीं और विधायक से हस्तक्षेप की मांग की।
उज्जैन में छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया।
भोपाल में सैकड़ों छात्रों ने Regional School को केंद्रीय विद्यालय संगठन में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ‘Save DMS’ अभियान चलाया।
छिंदवाड़ा के तामिया में एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्रदर्शन किया।
और अब सतना के चोरहटा में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं जलभराव और शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने 24 घंटे में जल निकासी और 15 दिनों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी है।
सवाल सिर्फ बच्चों के आंदोलन का नहीं
इन घटनाओं को सिर्फ ‘Gen Alpha का गुस्सा’ कहना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि बच्चों को सड़क पर आने की जरूरत क्यों पड़ी?
जब स्कूल में शिक्षक नहीं, परिसर में गंदा पानी, भोजन की शिकायत, परिवहन का संकट या स्कूल के अस्तित्व पर सवाल हो और शिकायतों के बावजूद समाधान न मिले, तो बच्चों का सड़क पर आना व्यवस्था के लिए चेतावनी है।
जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, अगर उसी उम्र में उन्हें अपने स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़े, तो सवाल बच्चों से नहीं—व्यवस्था से होना चाहिए।
गुना से सतना तक उठ रही Gen Alpha की आवाज बता रही है—अब बच्चे सिर्फ पढ़ना नहीं चाहते, वे अपनी शिक्षा व्यवस्था से जवाब भी चाहते हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • से शमशान बनाने की लिए सभी से निवेदन शंकर कॉलोनी के शमशान भूमि को को 70 80 साल हो गए लेकिन आज तक कभी यहां शमशान नहीं बन पाए और गर्मी और बारिश में मुर्दों को चीकू जलाने की जलन के लिए बहुत पर्यटन करना पड़ता है और यह शमशान को इतनी सरकार आ गई लेकिन आज तक किसी ने निर्माण कार्य नहीं करवाया
    1
    से शमशान बनाने की लिए सभी से निवेदन
शंकर कॉलोनी के शमशान भूमि को को 70 80 साल हो गए लेकिन आज तक कभी यहां शमशान नहीं बन पाए और गर्मी और बारिश में मुर्दों को चीकू जलाने की जलन के लिए बहुत पर्यटन करना पड़ता है और यह शमशान को इतनी सरकार आ गई लेकिन आज तक किसी ने निर्माण कार्य नहीं करवाया
    user_Rinku Chatrawat
    Rinku Chatrawat
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उम्मीदवार का आहार,विहार,आचार,विचार,अब तक के जनहित के सेवाकार्य देखें फिर वोट करें। *राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव का बिगुल - मतदाता बनें जागरूक, निर्भय होकर करें मतदान।* छबड़ा:राजस्थान, प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव की आहट तेज हो गई है।लोकतंत्र के इस महापर्व में अब हर मतदाता की भूमिका सबसे अहम हो गई है। स्वतंत्र मीडिया की ओर से सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें। मतदाताओं से विशेष अपील - 1. किसी के बहकावे में न आएं: चुनाव के दौरान कई तरह के भ्रामक प्रचार,अफवाहें और झूठे वादे फैलाए जाते हैं। किसी भी जाति,धर्म या व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर अपने अमूल्य वोट को खराब न करें।आपका वोट आपके भविष्य का फैसला है। 2. प्रलोभन से बचें: यदि कोई आपको शराब, पैसे या किसी अन्य वस्तु का लालच देकर वोट मांगता है,तो उसे तुरंत नकार दें।यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि आपके स्वाभिमान के खिलाफ भी है।ऐसे मामलों की सूचना तुरंत निर्वाचन आयोग या स्थानीय प्रशासन को दें। 3. निर्भय होकर मतदान करें:भारत का संविधान आपको निर्भीक और गुप्त मतदान का अधिकार देता है।किसी के डर या दबाव में मतदान न करें।निडर होकर, बिना किसी भय के अपने विवेक से योग्य,ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार का चयन करें। 4. पहले जांचें, फिर परखें:उम्मीदवार के पिछले कार्य, उसकी छवि और उसके विचारों को देखें।जो आपके गांव,वार्ड और शहर के विकास की बात करे,जो शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी,सफाई और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखता हो,ऐसे अच्छे उम्मीदवार पार्टियों के टिकिट धारी भी हो सकते है या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार भी हो सकते है,सच्चे ओर सर्वश्रेष्ट मेसे उसी को अपना मत दें। याद रखें, एक-एक वोट से ही सच्चा जनप्रतिनिधि चुना जाता है और उसी से आपके क्षेत्र का विकास तय होता है। 5 साल तक पछताने से अच्छा है,एक दिन सोच-समझकर मतदान करें।आइए, हम सब मिलकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें और राजस्थान में स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव की मिसाल कायम करें। निवेदक:- एस. एल. नागर,रिपोर्टर (स्वतंत्र मीडिया)
    1
    उम्मीदवार का आहार,विहार,आचार,विचार,अब तक के जनहित के सेवाकार्य देखें फिर वोट करें।
*राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव का बिगुल - मतदाता बनें जागरूक, निर्भय होकर करें मतदान।*
छबड़ा:राजस्थान, प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव की आहट तेज हो गई है।लोकतंत्र के इस महापर्व में अब हर मतदाता की भूमिका सबसे अहम हो गई है।
स्वतंत्र मीडिया की ओर से सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लें।
मतदाताओं से विशेष अपील -
1. किसी के बहकावे में न आएं: चुनाव के दौरान कई तरह के भ्रामक प्रचार,अफवाहें और झूठे वादे फैलाए जाते हैं। किसी भी जाति,धर्म या व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर अपने अमूल्य वोट को खराब न करें।आपका वोट आपके भविष्य का फैसला है।
2. प्रलोभन से बचें: यदि कोई आपको शराब, पैसे या किसी अन्य वस्तु का लालच देकर वोट मांगता है,तो उसे तुरंत नकार दें।यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि आपके स्वाभिमान के खिलाफ भी है।ऐसे मामलों की सूचना तुरंत निर्वाचन आयोग या स्थानीय प्रशासन को दें।
3. निर्भय होकर मतदान करें:भारत का संविधान आपको निर्भीक और गुप्त मतदान का अधिकार देता है।किसी के डर या दबाव में मतदान न करें।निडर होकर, बिना किसी भय के अपने विवेक से योग्य,ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार का चयन करें।
4. पहले जांचें, फिर परखें:उम्मीदवार के पिछले कार्य, उसकी छवि और उसके विचारों को देखें।जो आपके गांव,वार्ड और शहर के विकास की बात करे,जो शिक्षा, स्वास्थ्य,पानी,सफाई और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों पर स्पष्ट सोच रखता हो,ऐसे अच्छे उम्मीदवार पार्टियों के टिकिट धारी भी हो सकते है या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार भी हो सकते है,सच्चे ओर सर्वश्रेष्ट मेसे उसी को अपना मत दें।
याद रखें, एक-एक वोट से ही सच्चा जनप्रतिनिधि चुना जाता है और उसी से आपके क्षेत्र का विकास तय होता है। 5 साल तक पछताने से अच्छा है,एक दिन सोच-समझकर मतदान करें।आइए, हम सब मिलकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें और राजस्थान में स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव की मिसाल कायम करें।
निवेदक:-
एस. एल. नागर,रिपोर्टर (स्वतंत्र मीडिया)
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    9 hrs ago
  • aap logon ka hisab chahie please Mere is channel ko share Karen post Karen Se Jyada
    1
    aap logon ka hisab chahie please Mere is channel ko share Karen post Karen Se Jyada
    user_Jai Jaganath
    Jai Jaganath
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • गरुड़ क्षेप मशाल यात्रा का नगर बीनागंज में भव्य स्वागत आगरा से शुरू होकर महाराष्ट्र के पुणे में समापन होने वाली इस यात्रा का आज बीनागंज नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया यह यात्रा विगत सात वर्षों से निकाली जा रही हे प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी जब 1666 में औरंगजेब की कैद में थे तब वहां से अपनी चतुराई से निकल कर निकले थे उसी की याद में यह यात्रा प्रतिवर्ष आगरा से हाथ में मशाल लेकर पैदल पूना महाराष्ट्र 11 दोनों का सफर तय करके पहुंचती है इस यात्रा का नाम गरुड़ क्षेप यात्रा है आज बीनागंज नगर में यात्रा पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पेची और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण भोला सोनी , सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रियेश श्रीमाल ने जोरदार स्वागत किया यात्रा में सम्मिलित बच्चों ने अपने अखाड़े का प्रदर्शन भी पूरे जोश के साथ राजीव गांधी चौराहे पर किया
    4
    गरुड़ क्षेप मशाल यात्रा का नगर बीनागंज में भव्य  स्वागत 
आगरा से शुरू होकर महाराष्ट्र के पुणे में समापन होने वाली  इस यात्रा का आज बीनागंज नगर में  पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया यह यात्रा विगत सात वर्षों से निकाली जा रही हे प्राप्त  जानकारी के अनुसार   
छत्रपति शिवाजी जब 1666 में औरंगजेब की कैद में थे तब वहां से अपनी चतुराई से निकल कर निकले थे उसी की याद में यह यात्रा प्रतिवर्ष आगरा से हाथ में मशाल लेकर पैदल पूना महाराष्ट्र 11 दोनों का सफर तय करके पहुंचती है इस यात्रा का नाम गरुड़ क्षेप यात्रा है 
आज बीनागंज नगर में यात्रा पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक प्रियंका पेची और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री कृष्ण भोला सोनी , सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष प्रियेश श्रीमाल ने जोरदार स्वागत किया यात्रा में सम्मिलित बच्चों ने अपने अखाड़े का प्रदर्शन भी पूरे जोश के साथ  राजीव गांधी चौराहे पर किया
    user_Rinku vishwakarma
    Rinku vishwakarma
    Photographer चाचौरा, गुना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
    1
    नाकेदार व फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

 
बीलखेड़ा डांग वन नाका क्षेत्र में खैर सहित अन्य पेड़ों की अवैध कटाई और स्थानीय वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएफओ बड़े विवेकानंद माणिकराव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाका प्रभारी और फॉरेस्ट गार्ड पर झोपड़ी निर्माण, लकड़ी लाने, खेती व अन्य कार्यों के नाम पर 1 हजार से 3 हजार रुपए तक वसूली का आरोप लगाया। साथ ही मारपीट और तस्करों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए। ग्रामीणों ने जीपीएस लोकेशन के साक्ष्य सौंपते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में दो दर्जन ग्रामीण शामिल रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे 985 ग्राम सोना बरामद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे। 17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है। अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    1
    चक चुरेला चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार 1.48 करोड़ के जेवर बरामद
फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 2-3 अगस्त की रात हुई बड़ी चोरी का मामला, पुलिस ने आरोपी से चांदी के जेवर बरामद किए; भाई के पास चोरी का बाकी माल होने का दावा
गुना। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में हुई बहुचर्चित चोरी के मामले में गुना पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकना उर्फ लक्की पुत्र रेवत पारदी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके कब्जे/निशानदेही से चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
मामला 2-3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात का है। चक चुरेला निवासी बाबूलाल मीना के घर में अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर तिजोरी चोरी कर ली थी। तिजोरी में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रखी थी। इसके अलावा बदमाश घर से एक मोटरसाइकिल भी ले गए थे। मामले में फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 175/26, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले दो आरोपी पकड़े, जिनसे  985 ग्राम सोना बरामद
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए आरोपियों की पहचान की। 8 अगस्त 2026 को राजू पारदी और गजानंद पारदी, दोनों निवासी ग्राम कनेरा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों की निशानदेही पर 985.150 ग्राम सोने के जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये है, बरामद किए गए थे।
17 अगस्त को गिरफ्तारी, तीन दिन की पुलिस रिमांड
पुलिस के मुताबिक शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिकना उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को चोरी गए माल की बरामदगी और विस्तृत पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी का एक कड़ा और चांदी की एक पायल, कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये, बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके हिस्से में आया चोरी का शेष माल उसके भाई के पास है, जो फिलहाल फरार है।
अब तक करीब 1.48 करोड़ की संपत्ति बरामद
चक चुरेला चोरी कांड में पुलिस की कार्रवाई से अब तक करीब 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं और चोरी गई शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए तलाश और कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और एसडीओपी विवेक अठाना के पर्यवेक्षण में की गई। फतेहगढ़, धरनावदा, राघौगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मिलकर मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ में भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य, मजबूत मुखबिर तंत्र, पूछताछ और लगातार फील्ड ऑपरेशन इस मामले के खुलासे में अहम रहे। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.