नशा चाहे वर्दी का हो या शराब का, अगर हद से बढ़ जाए तो इंसान 'खड़ा' नहीं सीधा 'पड़ा' मिलता है।" मुजफ्फरनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, लेकिन यह खाकी की गरिमा पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दरोगा चौबे सिंह जी ने कुछ ज्यादा ही 'सुरापान' कर लिया। आलम यह था कि दरोगा जी को यह भी नहीं पता था कि वह जमीन पर लेटे हैं या आसमान में उड़ रहे हैं। वायरल बातचीत का एक अंश: दरोगा जी: "मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं?" साथी सिपाही: "तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो भाई साहब!" दरोगा जी बार-बार अपनी लोकेशन पूछते रहे और सिपाही उन्हें याद दिलाते रहे कि वह मुजफ्फरनगर की 'तहसील' में पड़े हैं। वर्दी का एक हिस्सा (शर्ट) गायब था और वह केवल बनियान और पैंट में धूल फांक रहे थे। तत्काल कार्रवाई जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग ने बिना देरी किए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। सीख: "नशा चाहे वर्दी का हो या शराब का, अगर हद से बढ़ जाए तो इंसान 'खड़ा' नहीं सीधा 'पड़ा' मिलता है।"
नशा चाहे वर्दी का हो या शराब का, अगर हद से बढ़ जाए तो इंसान 'खड़ा' नहीं सीधा 'पड़ा' मिलता है।" मुजफ्फरनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, लेकिन यह खाकी की गरिमा पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दरोगा चौबे सिंह जी ने कुछ ज्यादा ही 'सुरापान' कर लिया। आलम यह था कि दरोगा जी को यह भी नहीं पता था कि वह जमीन पर लेटे हैं या आसमान में उड़ रहे हैं। वायरल बातचीत का एक अंश: दरोगा जी: "मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं?" साथी सिपाही: "तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो भाई साहब!" दरोगा जी बार-बार अपनी लोकेशन पूछते रहे और सिपाही उन्हें याद दिलाते रहे कि वह मुजफ्फरनगर की 'तहसील' में पड़े हैं। वर्दी का एक हिस्सा (शर्ट) गायब था और वह केवल बनियान और पैंट में धूल फांक रहे थे। तत्काल कार्रवाई जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग ने बिना देरी किए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। सीख: "नशा चाहे वर्दी का हो या शराब का, अगर हद से बढ़ जाए तो इंसान 'खड़ा' नहीं सीधा 'पड़ा' मिलता है।"
- 🙏👍1
- मुजफ्फरनगर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, लेकिन यह खाकी की गरिमा पर एक गंभीर सवाल भी खड़ा करता है। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दरोगा चौबे सिंह जी ने कुछ ज्यादा ही 'सुरापान' कर लिया। आलम यह था कि दरोगा जी को यह भी नहीं पता था कि वह जमीन पर लेटे हैं या आसमान में उड़ रहे हैं। वायरल बातचीत का एक अंश: दरोगा जी: "मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं?" साथी सिपाही: "तुम खड़े कहां हो, तुम तो पड़े हो भाई साहब!" दरोगा जी बार-बार अपनी लोकेशन पूछते रहे और सिपाही उन्हें याद दिलाते रहे कि वह मुजफ्फरनगर की 'तहसील' में पड़े हैं। वर्दी का एक हिस्सा (शर्ट) गायब था और वह केवल बनियान और पैंट में धूल फांक रहे थे। तत्काल कार्रवाई जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, विभाग ने बिना देरी किए दरोगा चौबे सिंह को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। सीख: "नशा चाहे वर्दी का हो या शराब का, अगर हद से बढ़ जाए तो इंसान 'खड़ा' नहीं सीधा 'पड़ा' मिलता है।" 1
- हकीमपुर में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत हकीमपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व एवं समाज में समानता स्थापित करने के उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप , अजय रंजन, आदर्श कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कपिल कुमार, सुरेश प्रसाद, कमलेश राजभर, नार्मल प्रसाद, अवधेश यादव, घनश्याम यादव, चन्द्रभान राजभर, देवीदिन राजभर, अम्बिका राजभर, रामदास, कैलाश कुमार, राजू कुमार, महेश कुमार, हीरालाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं एवं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। जय भीम के नारों से गूंजा पूरा हकीमपुर गांव।4
- आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरबी वाहनों के कर्मचारियों को विशेष रूप से ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि— सभी पीआरबी वाहन अपने-अपने निर्धारित संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्कतापूर्वक उपस्थित रहें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों एवं थाना कंट्रोल रूम को दें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्ग एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा की भावना को मजबूत करें। सभी पीआरबी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।4
- पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा फौजी, रिश्तों में ही न्याय का संकट1
- खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।1
- - मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, किया नमन मेंहदावल, संतकबीरनगर। मंगलवार को मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के साथ साथ जगह जगह गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी क्रम में मेंहदावल ब्लॉक परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बलिराम राजभर पंहुचे। अतिथियों द्वारा भगवान बुद्ध व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें बारंबार नमन किया गया। इसके साथ ही वार्ड नं दो से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपक निषाद द्वारा भी कार्यक्रम में शिरकत किया गया। इन्होंने ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के उच्च विचारों ने देश को संविधान रूपी दिशा प्रदान किया है। जिससे भारतीय लोकतंत्र में संविधान की अवधारणा से समाज के हर तबके को सम्मान मिला है। बाबा साहब ने शिक्षा को जीवन मे सफलता का मंत्र बताया था। शिक्षित व्यक्ति ही अपने समाज को आगे ले जाता है। बाबा साहब ने समाज के बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। वर्तमान में समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बाबा साहब के विचार बेहद प्रासंगिक बने हुए हैं। इस तरह से तमाम बातों को कहते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित अथिति वार्ड नं दो से भावी प्रत्याशी दीपक निषाद ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के निचले तबके के लिए जीवन भर संघर्ष किया है। समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए अपने लोगों से सदैव शिक्षा के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए संविधान के माध्यम से देश को बेहतर रास्ता दिया। प्रथम कानून मंत्री के रूप में भारत मे समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। दूरगामी सोच के धनी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सभी समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहे है। उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि बलिराम राजभर ने भी बाबा साहब के संघर्षो, विचारों व उनके कार्यों को आमजन मानस को बताया। इस कार्यक्रम का संचालन बिजय कुमार व अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष जयकरन मास्टर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, बीडीओ राजेश श्रीवास्तव, सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, चन्द्रप्रकाश, अजय कुमार, ओमप्रकाश, बेचूलाल गौतम, राजकपूर गौतम, रामचन्द्र मौर्य, लालचंद, बृजेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, रविन्द्र सिंह, अभिनव रवि, गायत्री बौद्ध, वार्ड नं दो प्रत्याशी दीपक निषाद, रामदीन यादव आदि के साथ ही बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।4
- मौर व वहराडाड़ी में धूमधाम से मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती धनघटा, संतकबीरनगर। विकासखंड हैसर बाजार के ग्राम पंचायत मौर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल यादव, कृष्ण मोहन चौहान, अरविंद कुमार, जय नारायण, अनिल कुमार, संत दयाल, सीताराम, जय हिंद, विजयी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष एवं सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। मौर में जयंती समारोह के उपरांत भीमराव अंबेडकर पार्क वहराडाड़ी में कार्यक्रम संपन्न किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला और जय भीम के नारों से वातावरण गूंज उठा।4