Shuru
Apke Nagar Ki App…
IndiaNews 9Live
More news from हरियाणा and nearby areas
- शाहाबाद के गांव ढोला माजरा-चढूंनी मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में रोष1
- UP के हरदोई में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव । RSS प्रमुख मोहनभागवत से ट्रेन पर सवार ।1
- नारायणगढ़ ( रवि शर्मा) क्षेत्र के पर मेन सड़क किनारे बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके से सामने आए वीडियो में निर्माण कार्य की स्थिति बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निर्माण स्थल पर गहरा कीचड़ और पानी भरा हुआ है, जिसके बीच मजदूर लोहे की सरियों (रेनफोर्समेंट) के ढांचे में खड़े होकर काम कर रहे हैं। कई स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नजर नहीं आई, जबकि मानकों के अनुसार इस प्रकार के निर्माण से पहले बेस को सूखा और मजबूत बनाना आवश्यक होता है। कीचड़युक्त सतह पर डाला जा रहा मटेरियल भविष्य में निर्माण की मजबूती को प्रभावित कर सकता है। मौके पर कंक्रीट मिक्सर मशीन और निर्माण सामग्री तो मौजूद दिखी, लेकिन कार्य की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार तकनीकी अधिकारी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आया। वहीं मजदूरों के लिए भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दिए, जिससे श्रमिक सुरक्षा नियमों के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में कार्य किया जा रहा है और गुणवत्ता मानकों से समझौता किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार लापरवाही बरती गई तो कुछ समय बाद ही निर्माण क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कार्य का तुरंत निरीक्षण कराया जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- यमुना नगर मे एक्सीडेंट के मामले बहुत आ रहे है आज यमुना नगर पेट्रोल पंप के सामने ई रिक्शा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया अभी पूरी तरह पता नहीं लग पाया किस वजह से हादसा हुआ save drive करे1
- यह सड़क न्यू बस स्टैंड रोड की है इसका इतना बुरा हाल है कृपया करके इसको जल्दी से बनवाएं1
- रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) एसएसपी अभिनन्दन सिंह के जनपद में अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद जनपद पुलिस एक्शन मोड में है। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस से मुठभेड़ में गौकश घायल, गोवंश सुरक्षित। जनपद में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ का सिलसिला जारी है, जिससे अपराधियों ख़ास तौर से गौकशों में हड़कम्प मचा हुआ है। इसी क्रम में थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी तेज़तर्रार इंस्पेक्टर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की बड़गांव–मल्लीपुर रोड स्थित आम के बाग में गौकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस के मुताबिक तुरन्त पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहाँ ट्यूबवेल के पीछे एक गोवंश बंधा मिला। जबकि वहीं दो अभियुक्त धारदार हथियारों के साथ गौकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि जबकि दूसरा फ़रार हो गया, पुलिस उसको तलाश कर रही है। गिरफ़्तार घायल अभियुक्त वाजिद उर्फ पेंचू के खिलाफ पहले भी गौकशी का मुकदमा दर्ज है। मौके से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण और जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बतग दें की जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध एक्शन लेते हुए, एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुठभेडो को अंजाम दिया गया है। वीडियो:- सीओ अशोक सिसोदिया जानकारी देते हुए1
- Post by IndiaNews 9Live1
- नशनल हाईवे पर गांव रोड छपर के पास चलती हुई टेक्टर ट्राली का पहिया निकला ओर ट्राली पलाई की भरी हुई थी जो पलट गई सेफली ड्राइव करे1
- नकुड़ (सहारनपुर)। मुक़द्दस रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे की नमाज़ शान्ति पूर्ण तरीक़े से अदा की गई। नमाज़ के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाए गए। तथा रो रोकर अपने गुनाहों की तौबा और मुल्क में अमन चैन व भाई चारे की दुआ मांगी गई। शुक्रवार को रमजान उल मुअज़्ज़म के पहले जुमे में गांव देहात व नगर से आए मोमिनों ने नगर की जामा मस्जिद में मौलाना मुनव्वर हुसैन की इमामत में जुमे की नमाज़ बड़ी अकीदत के साथ अदा की।नमाज़ से पूर्व मौलवी मुनव्वर हुसैन ने इस पाक महीने की फ़ज़ीलत बताई और कहा की रमजान बरकतों, रहमतों और मग़फ़िरत का महीना है। जिसमें हम एक महीने तक रोज़ा रखकर अपने मुल्क, अपने सूबे और अपने अहल-ए-ख़ाना की सलामती व ख़ुशहाली के लिए दुआ करते हैं। कहा की रोज़ा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि सब्र, तक़्वा और ख़ुद की इस्लाह का पैग़ाम है। वहीं पूर्व की भांति ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैदी से तैनात रहने वाला पुलिस बल जहाँ अन्य मस्जिदों के बाहर नज़र आया, वहीं पठानों वाली के बाहर से नमाज़ से पूर्व होने वाले ख़ुत्बे के वक़्त नदारद नज़र आया। जबकि यूपी बोर्ड एग्ज़ाम और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जनपद में जिलाधिकारी ने आचार संहिता भी लागू की हुई है। वहीं नगर की लक्कड़ वाली मस्जिद, मरकज मस्जिद, बंजारान मस्जिद, हमजा मस्जिद, उमर मस्जिद, शैखजादगान मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, ढाबवाली मस्जिद, कलंदर वाली मस्जिद, मदनी मस्जिद आदि में भी रमजान के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। नमाज के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष शाहनवाज खान, बिल्लू खान, सभासद अमजद खान, सभासद आमिर कुरैशी व राव जीशान, पूर्व सभासद इनाम निजामी, इरशाद निजामी आदि ने निगरानी कमेटी की भूमिका अदा करते हुए नमाज़ी के वाहनों तथा राहगीरों को परेशानी न हो उसकी व्यवस्था व्यवस्थित की। वीडियो:-1