logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमुना बाग ओवरब्रिज पर टैंकर पलटा, तीन घायल: बाइक सवार गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर जसवंतनगर: आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यमुना बाग ओवरब्रिज के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, टैंकर संख्या MH43CQ2936 आगरा की दिशा में जा रहा था। कुरसेना के पास यमुना बाग ओवरब्रिज पर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक (जिस पर आकाश (26) पुत्र अरविंद, प्रेम सिंह (53) पुत्र राजा राम और बुद्ध श्री (50) पत्नी प्रेम सिंह, सभी निवासी ग्राम धरवार, थाना जसवंतनगर सवार थे) टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को व्यवस्थित कर आवागमन को सामान्य बनाए रखा। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

4 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

जमुना बाग ओवरब्रिज पर टैंकर पलटा, तीन घायल: बाइक सवार गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर जसवंतनगर: आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यमुना बाग ओवरब्रिज के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, टैंकर संख्या MH43CQ2936 आगरा की दिशा में जा रहा था। कुरसेना के पास यमुना बाग ओवरब्रिज पर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक (जिस पर आकाश (26) पुत्र अरविंद, प्रेम सिंह (53) पुत्र राजा राम और बुद्ध श्री (50) पत्नी प्रेम सिंह, सभी निवासी ग्राम धरवार, थाना जसवंतनगर सवार थे) टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को व्यवस्थित कर आवागमन को सामान्य बनाए रखा। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू 14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    1
    सीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
14-15 वर्ष की किशोरियों को मुफ्त लग रही वैक्सीन

जसवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसवंतनगर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन निःशुल्क लगाई जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरे को कम करने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद इटावा बकेवर संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस में चलाई अभियान बकेवर। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की करीब 62 लाख रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कराई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी बाह (आगरा) के आदेश पर की गई। पुलिस के अनुसार थाना भरथना में वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 46/2025 में आरोपी बबलू पुत्र रामदास, निवासी विष्णुपुरा, थाना बाह, जनपद आगरा के विरुद्ध विवेचना थानाध्यक्ष बकेवर द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन से तहसील बाह क्षेत्र में एक आवासीय प्लॉट खरीदा था। पुलिस ने इसे अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए कुर्की की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी बाह द्वारा बुधवार को धारा 14(1) के तहत आदेश जारी होने के बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 62 लाख रुपये मूल्य की उक्त अचल संपत्ति को विधिवत कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति पर कुर्की आदेश चस्पा किया गया तथा नियमानुसार मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई। कुर्की की कार्रवाई तहसीलदार बाह सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, कांस्टेबल अपिल कुमार, अरुण कुमार, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल कीर्ति नंदनी गौर एवं दीक्षा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने बताया कि जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है। अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।
    1
    जनपद इटावा बकेवर संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस में चलाई अभियान
बकेवर। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की करीब 62 लाख रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कराई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी बाह (आगरा) के आदेश पर की गई।
पुलिस के अनुसार थाना भरथना में वर्ष 2025 में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 46/2025 में आरोपी बबलू पुत्र रामदास, निवासी विष्णुपुरा, थाना बाह, जनपद आगरा के विरुद्ध विवेचना थानाध्यक्ष बकेवर द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने अपराध से अर्जित धन से तहसील बाह क्षेत्र में एक आवासीय प्लॉट खरीदा था। पुलिस ने इसे अवैध रूप से अर्जित संपत्ति मानते हुए कुर्की की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी थी।
जिलाधिकारी बाह द्वारा बुधवार को धारा 14(1) के तहत आदेश जारी होने के बाद राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 62 लाख रुपये मूल्य की उक्त अचल संपत्ति को विधिवत कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति पर कुर्की आदेश चस्पा किया गया तथा नियमानुसार मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी गई।
कुर्की की कार्रवाई तहसीलदार बाह सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, कांस्टेबल अपिल कुमार, अरुण कुमार, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल कीर्ति नंदनी गौर एवं दीक्षा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने बताया कि जनपद में संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी है। अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ी जा सके।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • 👉 मामला भ्रस्टाचार का है ,राज्य सरकार मामले को संज्ञान में ले. 👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    1
    👉  मामला भ्रस्टाचार का है ,राज्य सरकार मामले को संज्ञान में ले.
👉कहारों के पुल पर जो काम चल रहा है उसपर थोड़ा ध्यान दिया जाये पुल अभी बन भी नहीं पाया और दरारें आना शुरू हो गई कोई बतायेगा ये क्या चल रहा है
    user_VIKAS RAWAT
    VIKAS RAWAT
    Lawyer Etawah, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में S D O आकाश गुप्ता जी ने दी खास जानकारी
    1
    आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विषय में S D O आकाश गुप्ता जी ने दी खास जानकारी
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुंबई में पुलिस कार्रवाई रोकने वाली युवती का दावा, बोलीं- '20 बच्चों को गैरकानूनी हिरासत से बचाया,अब मुझे किया जा रहा है प्रताड़ित' मुंबई। मुंबई में पुलिस की वैन रोकने की घटना को लेकर चर्चा में आईं रिया अहीर ने दावा किया है कि उन्होंने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने का विरोध किया था। उनका कहना है कि इस घटना के बाद उनके खिलाफ कई तरह के नैरेटिव चलाए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रिया अहीर ने कहा कि उन्होंने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 अगस्त तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे कानून के विरुद्ध बताते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो अपने आप में अपराध है।रिया ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वह उस दिन खड़ी हुई थीं, आज वही युवा उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई और उनकी शिकायत पर जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
    1
    मुंबई में पुलिस कार्रवाई रोकने वाली युवती का दावा, बोलीं- '20 बच्चों को गैरकानूनी हिरासत से बचाया,अब मुझे किया जा रहा है प्रताड़ित'
मुंबई। मुंबई में पुलिस की वैन रोकने की घटना को लेकर चर्चा में आईं रिया अहीर ने दावा किया है कि उन्होंने 20 बच्चों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए जाने का विरोध किया था। उनका कहना है कि इस घटना के बाद उनके खिलाफ कई तरह के नैरेटिव चलाए जा रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। रिया अहीर ने कहा कि उन्होंने 27 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 अगस्त तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इसे कानून के विरुद्ध बताते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, जो अपने आप में अपराध है।रिया ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए वह उस दिन खड़ी हुई थीं, आज वही युवा उनके समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई और उनकी शिकायत पर जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • बारिश में टूटा नीम का विशाल पेड़, बाह हाईवे पर लंबा जाम बाह में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज बारिश के दौरान ब्लॉक कार्यालय के सामने हाईवे किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।
    1
    बारिश में टूटा नीम का विशाल पेड़, बाह हाईवे पर लंबा जाम
बाह में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज बारिश के दौरान ब्लॉक कार्यालय के सामने हाईवे किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरते समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर संबंधित विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • बाइक चोरी और तमंचा सहित एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार कर भेजा जेल बकेवर थाना पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। गत रात्रि एक अभियुक्त को बिजौली के निकट चोरी की मोटरसाइकिल ,अवैध तमंचा व कारतूसों सहित किया गिरफ्तार। तेजतर्रार थाना प्रभारी विपिन मलिक के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप। जहां एक दिवस पूर्व तीन बदमाशों को चोरी का सामान व एक इको कार सहित महेवा अछल्दा मार्ग पर किया था गिरफ्तार। वही मंगलवार की रात्रि थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोरी की बाइक ,अवैध तमंचा सहित हुआ अपराधी गिरफ्तार। आम जनता ने की थाना प्रभारी के अपराधियों के खिलाफ अभियान की प्रशंसा।
    1
    बाइक चोरी और तमंचा सहित एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार कर भेजा जेल
बकेवर थाना पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी।
गत रात्रि एक अभियुक्त को बिजौली के निकट चोरी की मोटरसाइकिल ,अवैध तमंचा व कारतूसों सहित किया गिरफ्तार।
तेजतर्रार थाना प्रभारी विपिन मलिक के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों में हड़कंप।
जहां एक दिवस पूर्व तीन बदमाशों को चोरी का सामान व एक इको कार सहित महेवा अछल्दा मार्ग पर किया था गिरफ्तार।
वही मंगलवार की रात्रि थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोरी की बाइक ,अवैध तमंचा सहित हुआ अपराधी गिरफ्तार।
आम जनता ने की थाना प्रभारी के अपराधियों के खिलाफ अभियान की प्रशंसा।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमुना बाग ओवरब्रिज पर टैंकर पलटा, तीन घायल: बाइक सवार गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर जसवंतनगर: आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यमुना बाग ओवरब्रिज के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, टैंकर संख्या MH43CQ2936 आगरा की दिशा में जा रहा था। कुरसेना के पास यमुना बाग ओवरब्रिज पर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक (जिस पर आकाश (26) पुत्र अरविंद, प्रेम सिंह (53) पुत्र राजा राम और बुद्ध श्री (50) पत्नी प्रेम सिंह, सभी निवासी ग्राम धरवार, थाना जसवंतनगर सवार थे) टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को व्यवस्थित कर आवागमन को सामान्य बनाए रखा। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    1
    जमुना बाग ओवरब्रिज पर टैंकर पलटा, तीन घायल: बाइक सवार गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर
जसवंतनगर: आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को यमुना बाग ओवरब्रिज के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में टैंकर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, टैंकर संख्या MH43CQ2936 आगरा की दिशा में जा रहा था। कुरसेना के पास यमुना बाग ओवरब्रिज पर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक (जिस पर आकाश (26) पुत्र अरविंद, प्रेम सिंह (53) पुत्र राजा राम और बुद्ध श्री (50) पत्नी प्रेम सिंह, सभी निवासी ग्राम धरवार, थाना जसवंतनगर सवार थे) टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
दुर्घटना के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए टैंकर को सीधा करने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को व्यवस्थित कर आवागमन को सामान्य बनाए रखा। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.