Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कर की टक्कर से दो महिलाएं और एक बच्चा घायल ➡️ स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल ➡️ घायलों का इलाज जारी, चिकित्सकों की निगरानी में सभी ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू ➡️ हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा ➡️ पुलिस ने यातायात कराया सुचारु, वैधानिक कार्रवाई जारी
ISLAM
हमीरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष की कर की टक्कर से दो महिलाएं और एक बच्चा घायल ➡️ स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल ➡️ घायलों का इलाज जारी, चिकित्सकों की निगरानी में सभी ➡️ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू ➡️ हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा ➡️ पुलिस ने यातायात कराया सुचारु, वैधानिक कार्रवाई जारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती 'छोटे लोहिया' के समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प हमीरपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, संघर्ष और समाजवादी मूल्यों की ऐसी मिसाल पेश की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इदरीश खान, हरनारायण निषाद, नईम खान, मिस्बाहुल हसन, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, सुनील दीक्षित, राघवेन्द्र यादव 'लकी', रिजवान खान, सैयद उमर, गया प्रसाद अनुरागी, अभिषेक यादव एडवोकेट, जगमोहन यादव, मोहम्मद सलीम, प्रदीप द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, अनिल दीक्षित, सीताराम सोनकर, अभय प्रताप सिंह, सफर अली, रजा मोहम्मद, शिवभान कुटार, सोहन श्रीवास, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, रामनरेश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भंडारे और भजन का रखा गया था प्रोग्राम बांदा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं मिली अनुमति कबीर पंथी संतो को नहीं मिल पा रहा न्याय गद्दी की सारी सम्पत्ति धीरे धीरे गायब दिख रही हैं 500 बीघे जमीन अंग्रेजों के दारोगा ने जो शीतल दास साहेब को दिए थे गद्दी में लगी थी सब जमीन ब्राह्मण लोगों के राजनीति से बिक गई सिर्फ ब्राह्मण महंत होने और ब्राह्मणों का कब्जा होने से ८० बीघे के आस पास लगभग बची है उसमें भी पुलिस प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय नहीं दे पा रहे न्याय कबीर साहेब ब्राह्मणों के हमेशा से ही विरोधी थे ब्राह्मणों को कबीर साहेब के विचारों और उनके पदचिन्हों पर चलने का एक भी ज्ञान नहीं है ये गद्दी श्री शीतल दास साहेब के नाम थी जो कोरी समाज से थे शीतल दास साहेब को भी बहुत सताया था इन लोगों ने मरी घोड़ी मरी गाय फेक आते थे उनके झोपडी में जो भी ये गद्दी के विरुद्ध गलत सोच रखा है उसका विनाश महाराजा बाबा खुद करेंगे विजय हमेशा सत्य की ही होती है कबीर साहेब राम कृष्ण गीता पुराण भागवत का हमेशा से ही विरोध किए थे और उनके गद्दी में राम कृष्ण भजन करते हैं लोग क्या यही परंपरा हैं कबीर पंथियों की ये सब प्रशासन की नाकामी है4
- रोडवेज के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक पहुंचे हड़ताल पर। चार दिनों से लगातार बाबूलाल चौराहे के प्राइवेट बस स्टैण्ड में संचालक कर रहे हैं हड़ताल। *Info -* उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बसो के डग्गा मारी के चलते प्राइवेट बस संचालक और चालक-परिचालक, चार दिन से हड़ताल पर बैठ गए हैं। इतना ही नहीं हड़ताल कर रहे प्राइवेट बस के कंडक्टर और चालकों तथा मालिकों ने यह आरोप लगाया की रोडवेज बसों के चालक परिचालक जबरदस्ती प्राइवेट स्टैंड पर सवारियां भरकर निकल जाते हैं। इतना ही नहीं रोडवेज रोलिंग के आधार पर जो भी अनुबंध या रोडवेज बसों का संचालन उसके गंतव्य तक जाने के लिए किया जाता है। लेकिन चालक और परिचालक मनमर्जी करते हुए गंतव्य तक न जाकर बीच से ही समय गुजर कर प्राइवेट बस स्टैंड से सवारियां लेकर चले जाते हैं जिस वजह से प्राइवेट बसों के चालक परिचालक और मालिक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। *Details -* बांदा में प्राइवेट बस के संचालक रोडवेज के कर्मचारियों की डग्गामारी से परेशान होकर हड़ताल करने के लिए बाबूलाल चौराहा प्राइवेट बस स्टैंड पर बैठ गए हैं। हड़ताल चार दिनो से लगातार जारी है। जहां इस समय सौ प्राइवेट बसों को हड़ताल की वजह से चालक और परिचालकों ने रोक दिया। इस हड़ताल की वजह से आने-जाने वाले क्षेत्रीय खासकर बांदा से बबेरू और बांदा से बिसंडा-सिंहपुर तथा, बांदा से अतर्रा के मध्य जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट बस के कर्मचारी प्रीतम प्रसाद तिवारी ने बताया की रोडवेज के कर्मचारी जिनमें खासकर परिचालकों में लेडीजों की भर्ती की गई है और वह लेडीज जबरदस्ती करके प्राइवेट स्टैंड से सवारियां भरती हैं। लोग डर की वजह से कुछ भी नहीं बोलते। भुखमरी की कगार में पहुंचने के कारण हम लोगों ने सोचा की सभी बसों को खड़ा कर दिया जाए। बाबूलाल चौराहे में आज प्राइवेट बस के कर्मचारी और चालकों ने मांग की है कि अगर जल्द से जल्द समस्या के समाधान नहीं होता है तो विकराल विरोध प्रदर्शन करेंगे।4
- अगले 3 घंटों में आपके इलाके में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम से तेज़ बारिश होने की बहुत संभावना है। #हमीरपुर #मौसम_मस्ताना🌧️🌿 #मौसम_और_इंसान_कब_बदल_जाए_पता_नहीं_चलता1
- *दबोचा गया चोर, आभूषण-तमंचा-नगदी बरामद* बांदा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा और नगदी बरामद हुई है। ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी ने 26 जून को घर में चोरी की सूचना दी थी। इसी तरह ग्राम सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन ने 03 अगस्त को अपने घर में चोरी की तहरीर दी थी। दोनों मामलों में थाना बिसंडा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी सुखदेव का पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास पुलिया के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण और नगदी चुराई थी। इसके बाद चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे।पुलिस ने 02 कसांडी, 01 पीली धातु का लोटा, 02 सफेद धातु के चूरवा, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस और 2300 रुपये नगद बरामद किया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।1
- प्राइवेट गाड़ी में लाल-नीली बत्ती और हूटर लगाकर रौब झाड़ने का आरोप, जांच की उठी मांग हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के रीवन गांव में एक प्राइवेट वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और पुलिस सायरन लगाकर घूमने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक बिना नंबर प्लेट लगी गाड़ी से गांवों में पहुंचते हैं और खुद को पुलिस से जुड़ा या पुलिस का खास बताकर लोगों पर रौब जमाने का प्रयास करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित युवक पुलिस कार्रवाई कराने की धमकी देकर लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। सामने आई तस्वीरों में एक साधारण वाहन पर कथित रूप से लाल-नीली बत्ती और सायरन लगे होने के साथ वाहन पर नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रही है। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि वाहन निजी है, तो उस पर लाल-नीली बत्ती और हूटर का उपयोग किस अनुमति से किया जा रहा है? बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़क पर कैसे संचालित हो रहा है? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी है, या फिर मामले की जांच अभी तक नहीं की गई है? हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सार्वजनिक करने तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।1
- *अवैध गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार* बांदा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बिसण्डा पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद किया है। देर रात थाना बिसण्डा पुलिस गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बबेरु रोड स्थित शांति नगर पुलिया के पास गांजे के साथ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव थाना बिसण्डा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 02 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष बिसण्डा चन्द्र प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओरन बुध्दिसागर, कांस्टेबल विक्रम सिंह और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ ऑपरेशन ईगल लगातार जारी रहेगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।1